Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीट्रिक टन के पार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 8.66 लाख मीट्रिक टन के पार

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 7 दिनों में 2 लाख 62 हजार 466 किसानों से 08 लाख 65 हजार 735 से ज्यादा मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2476 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के बाद बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 1306 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। धान खरीदी के 7वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। 

राजनांदगांव जिले में 95 हजार 208 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। वहीं अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 69,080 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 68,702 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर धान खरीदी के समनांतर धान उठाव और कस्टम मिलिंग कार्य भी निरंतर हो रहा है। 6 दिसंबर को रायगढ़ जिले के आकांक्षा राइस मिल सरिया द्वारा मिलिंग के बाद प्रदेश में सर्वप्रथम 290 क्विंटल चावल का पहला लॉट FCI को जमा कराया गया। इस तरह प्रदेश में धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग कर राइस मिलर्स द्वारा केंद्रीय पूल में चावल जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया है।  समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर किसानों में काफी उत्साह है।  

किसानों ने सरकार का जताया आभार

उपार्जन केंद्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी की जा रही है। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया और पुराने बारदाने की दर 25 रूपए किए जाने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। 

बेमेतरा में 68 हजार 702 मीट्रिक टन धान की खरीदी

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चालू विपणन वर्ष में राज्य के बस्तर जिले में 8,554 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 1535 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 243 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 24 हजार 462 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 15 हजार 404 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 1433 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 1038 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 42,563 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 5318 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 36,152 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 6246 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में 32,197 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 38,929 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 63,861 मीट्रिक टन और बेमेतरा जिले में 68,702 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।

सूरजपुर में 21, 990 मीट्रिक टन धान की खरीदी

दुर्ग जिले में 45,978 मीट्रिक टन, कवर्धा में 48,735 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 95,208 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 69,080 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 45,770 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 33,894 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 62,245 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 56,122 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 10,969 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 7048 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 7640 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 14,774 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 21,990 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.