Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 11.13 लाख मीट्रिक टन के पार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 11.13 लाख मीट्रिक टन के पार

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसंबर से शुरू हुए धान खरीदी के बीते 8 दिनों में 3 लाख 33 हजार 620 किसानों से 11 लाख 12 हजार 824 से ज्यादा मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के बाद बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 1772 करोड़ 92 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है। 

धान खरीदी के आठवें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर हैं। राजनांदगांव जिले में 1 लाख 18 हजार 927 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में राज्य में दूसरे क्रम पर है। बेमेतरा जिला में 87 हजार 566 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 86 हजार 783 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर धान खरीदी के धान उठाव और कस्टम मिलिंग कार्य भी निरंतर हो रहा है। सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव और समाज कल्याण विभाग के सचिव पी. दयानंद ने सूरजपुर के मानी, कंदराई और जयनगर के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव ने धान खरीदी के लिए जरूरी संसाधनों, बारदानों समेत कम्प्यूटर आपरेटर और नमी मापक यंत्र व्यवस्थाओं के बारे में समिति प्रबंधकों से जानकारी ली। 

प्रभारी सचिव ने खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर बेचने लाए गए धान की गुणवत्ता, समिति में बारदाना की उपलब्धता, जारी किए जा रहे टोकन, पंजी संधारण और धान खरीदी की मात्रा का भी जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में वैक्सीनेशन के लिए समिति के अधिकारियों को बधाई दी। समर्थन मूल्य पर धान बेचने को लेकर किसानों में काफी उत्साह है। उपार्जन केंद्रों में टोकन के आधार पर किसान धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। 

किसानों ने सरकार का जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में किसानों की सहूलियत और धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी की जा रही है। किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया और पुराने बारदाने की दर 25 रूपए किए जाने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चालू विपणन वर्ष में राज्य के बस्तर जिले में 11 हजार 994 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 2167 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 377 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में 32 हजार 775 मीट्रिक टन, कोंडागांव जिले में 19 हजार 514 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 1949 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 1623 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 55,844 मीट्रिक टन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 6781 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में 54,206 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 9122 मीट्रिक टन और मुंगेली जिले में 43,012 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

महासमुंद में 79 हजार 018 मीट्रिक टन धान की खरीदी

वहीं रायगढ़ जिले में 52,367 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 80,304 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 87,566 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 57,480 मीट्रिक टन, कवर्धा में 60,816 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 1,18,927 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 86,783 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 56,925 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 42,874 मीट्रिक टन, महासमुंद जिले में 79,018 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 69,282 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 15,311 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 9153 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 10,666 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में 18,268 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 27,720 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.