Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएंगे, जन जागरण अभियान को सफल बनाएंगे: डॉ रश्मि चंद्राकर

महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 14 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2021 तक पूरे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसके क्रियान्वयन के लिए गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। जिसमें महासमुंद नगर के जन जागरण कार्यक्रम के प्रभारी बलविंदर सिंह (सीटू सलूजा) का आगमन हुआ । जिसका महासमुंद जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में जिलाध्यक्ष और प्रभारी द्वारा शहर में तीन दिवसीय पैदल मार्च करते हुए मोदी सरकार की नाकामियों और पूरे देश में व्याप्त महंगाई के विरोध में रैली-नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। शहर की जनता को महंगाई के विरोध में जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। डॉ रश्मि चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लेने वाले सरकार मोदी है। जिन्होंने पेट्रोल डीजल में लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 10 गुना तक बढ़ा दिया है। 

'मोदी काल में बेरोजगारी चरम पर'

पहले 30 से 35  रूपये कीमत बढ़ाया और जब उपचुनाव हार गए तो 5 रुपये 10 रुपये घटाकर वाहवाही लेने की कोशिश में लगे हैं। रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं। खाद्य तेलों की कीमत दोगुने हो गए हैं। अनाज के दाम,सब्जियों के दाम, दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। मोदी काल में बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं को जीने का भयमुक्त वातावरण देने का वादा करने वाली मोदी सरकार अपने ही दलों के विधायकों जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। हाथरस, उन्नाव, कठुआ जैसे दुर्दांत घटनाओं पर कार्रवाई करने को भाजपा की राज्य सरकार के हाथ पैर कांप रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी की नीति, निजीकरण को बढ़ावा दे करके देश को बर्बाद करने में अमादा है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। 

जन जागरण प्रभारी सीटू सलूजा ने व्यक्त किए विचार

चीन भारत की सीमा के अंदर घुस कर कब्जा करके बैठी हुई है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं एक इंच भी चीन सीमा के अंदर नहीं घुसा है। असफल विदेश नीति के चलते नेपाल भी हमसे दूर हुए जा रहा है। किसानों को बिन मांगे तीन काले कानून लादकर उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। जन जागरण प्रभारी सीटू सलूजा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ने किया। 

कार्यक्रम में इन्होंने भी व्यक्त किया विचार

इस कार्यक्रम में गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी, डॉ. तरुण साहू, अमन चंद्राकर, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, लखन चंद्राकर झलप सरपंच किशन कुमार कोसरिया, नरेंद्र कौशिक, दिनेश दुबे, सन्नी महानंद, लोकेश चंदन साहू, गिरजा शंकर चंद्राकर, तुलसी साहू, अजय थवाईत, शाहबाज खान, मो.जाकिर खान, मोती साहू, चंद्रेश ,कुणाल चंद्राकर, लालू पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला ने किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.