Media24Media.com: रश्मि चंद्राकर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label रश्मि चंद्राकर. Show all posts
Showing posts with label रश्मि चंद्राकर. Show all posts

बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार : डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा के मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार के पास कीमतें बढ़ने के हर तर्क मौजूद हैं, मगर उन्हें रोकने का एक भी उपाय नहीं है। महंगाई ने गरीब आदमी तो क्या, मध्यवर्ग के आदमी तक का जीना मुहाल कर दिया है, मगर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। महंगाई डायन की तरह लोगों के पीछे पड़ कर उनका जीना मुश्किल कर रही है। कभी खाद्य सामग्री, कभी पेट्रोल तो कभी एलपीजी के दाम बढ़ रहे हैं। इससे सिर्फ गरीब ही नहीं मध्यवर्ग के लोग भी परेशान होने लगे हैं। एलपीजी गैस डीलरों के मुताबिक,



मई 2020 में एलपीजी का जो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 596 रुपये में मिलता था। अब बढ़कर 1119 रुपये का हो गया है। पिछले दो वर्षों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 523 रुपये बढ़ गए। इससे पिछले दो वर्षों में रसोई गैस सिलेंडर के दाम दोगुने बढ़ चुके हैं। मई से दिसंबर 2020 में एलपीजी के घरेलू सिलेंडर में कुल मिला कर 64 रुपये का इजाफा हुआ। जबकि वर्ष 2021 में अप्रैल माह में एकमुश्त 91 बढ़े। कुल मिला कर अप्रैल से लेकर अक्टूबर 2021 के बीच घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 306 की वृद्धि हुई।

वृद्धि का यह दौर वर्ष 2022 में भी जारी है। वर्ष 2022 में मार्च माह में एक साथ पचास रुपये दाम बढ़े। मार्च से लेकर 6 जुलाई माह तक चार बार बढ़े दामों की वजह से एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों में 153 रुपये का इजाफा हो गया है।सरकार आम जनता को मारने पर तुली है। पहले कभी कभार सिलेंडर की कीमत में चंद रुपये का इजाफा होता था, मगर अब हर दूसरे माह सिलेंडरों की कीमत में भारी वृद्धि की जा रही है। सरकार को आम लोगों का भी ख्याल रखना चाहिए। 

एक ओर महंगाई से जनता परेशान है वहीं दूसरी ओर केंद्र के मोदी सरकार के द्वारा इन दिनों खेती किसानी का कार्य लगे हुए हैं किसान विरोधी भाजपा सरकार जो छत्तीसगढ़ किसानों के लिए रासायनिक खाद नहीं भेज रही है जिसके कारण किसान यूरिया की दिक्कत से जूझ रहे हैं महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू अपने आपको किसान बताते हैं और आज किसान डी ए पी खाद की दिक्कत से जुझ रहे जिस पर सांसद महोदय चुप्पी साधे हुए बैठे हैं। उनकी चुप्पी ही भाजपा को किसान विरोधी चरित्र को दर्शाती है।

प्रजापति ब्रह्मा कुमारी की ओर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस, रश्मि चंद्राकर हुईं शामिल

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के मौके पर प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए रश्मि चंद्राकर ने सबसे पहले मातृशक्ति को नमन किया और कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस एक दिन नहीं हमें साल के 365 दिन रोजाना मनाना चाहिए। माता पिता का आशीर्वाद हमें रोजाना लेना चाहिए, क्योंकि मैं समझती हूं कि माता पिता के चरणों में स्वर्ग होता है। मां सिर्फ एक शब्द नहीं जीवन जीने में सहायता करने वाली दया और करुणा की अनेक रूप है। 

माता-पिता का सभी को सम्मान करना चाहिए: रश्मि चंद्राकर 

उन्होंने कहा कि बचपन से ही मां के द्वारा प्राप्त शिक्षा ही हमें आगे जाकर मुश्किल घड़ी में काम आता है। अगर बेटा है तो परिवार और रोजगार कैसे चलाया जाए और बेटी हो तो ससुराल जाकर ससुराल वालों को अपने पति को कैसे आदर सम्मान दिया जाए एक मां ही अपने बच्चों को सिखाती है। आगे जाकर वाह बेटी जब खुद मां बनती है तो उसे भी मां का कर्तव्य निभाना है सिर्फ एक ही सिखा सकती है। मां ज्ञान-गंगा की सागर है और इस सागर से हर किसी को सीखना चाहिए और अपने अपने माता-पिता का सभी को सम्मान करना चाहिए।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

आखिरी में आयोजनकर्ताओं को रश्मि चंद्राकर ने धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे आयोजन लगातार होना चाहिए। ऐसे आयोजनों से बच्चों को सीख मिलती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, संस्था प्रमुख प्रीति बहन, धर्मराज घारिया, बी आर घारले, सुहाना बहन, राजेश वर्मा, सुशील साहू, ममता चंद्राकर और प्रजापति ब्रह्माकुमारी परिवार समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।

गुरु घासीदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की है जरूरत - डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद।  गुरु घासीदास जयंती पर ग्राम घोडारी में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर गुरु घासीदास बाबा मंदिर में माल्यार्पण करके समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने हमें सत्य की राह में चलना सिखाया और सभी वर्गों का आदर सम्मान करना गुरु घासीदास बाबा का मुख्य वचन था। आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि हमेशा सत्य की राह पर चलेंगे और एक दूसरे की मदद करेंगे सभी को एक समान नजरों से देखेंगे। डॉ रश्मि चंद्राकर ने समस्त प्रदेशवासियों को और सतनामी समाज के लोगों को 18 दिसंबर गुरु घासीदास  जयंती की  शुभकामनाएं दी।

जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से  सरपंच मीना जोगी निषाद, उपसरपंच तेजेंद्र शर्मा,तुषार साहू,बलदाऊ मालेकर, निर्मला बंजारे कप लाल यादव, अशोक चक्रधारी, परमेश्वरी निषाद, गोविंद सेन, विनय बंजारे, बद्रिका मालेकर, संतोषी मन्नाडे, महेंद्र ओगरे, उर्मिला, यमुना, नंदिनी पटेल, ईश्वरी सेन, विनोद परमार, देववंतीन कोषरे, शिरीष, कोमल निषाद, मीना ध्रुव, सरिता, नाथूराम बंजारे, खोरबाहरा निषाद, आनंद दाऊजी, किशन दाऊजी, बुधराम बंजारे, रामाश्रय यादव, भोला चंद्राकर, सुमानिक मन्नाडे, शालिक चक्रधारी,  लखन यादव, गौरी शंकर साहू,  भोला महाराज एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएंगे, जन जागरण अभियान को सफल बनाएंगे: डॉ रश्मि चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 14 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2021 तक पूरे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जाना है। जिसके क्रियान्वयन के लिए गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में डॉ.रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। जिसमें महासमुंद नगर के जन जागरण कार्यक्रम के प्रभारी बलविंदर सिंह (सीटू सलूजा) का आगमन हुआ । जिसका महासमुंद जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में जिलाध्यक्ष और प्रभारी द्वारा शहर में तीन दिवसीय पैदल मार्च करते हुए मोदी सरकार की नाकामियों और पूरे देश में व्याप्त महंगाई के विरोध में रैली-नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। शहर की जनता को महंगाई के विरोध में जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। डॉ रश्मि चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल पर आजादी के बाद सबसे ज्यादा एक्साइज ड्यूटी लेने वाले सरकार मोदी है। जिन्होंने पेट्रोल डीजल में लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को 10 गुना तक बढ़ा दिया है। 

'मोदी काल में बेरोजगारी चरम पर'

पहले 30 से 35  रूपये कीमत बढ़ाया और जब उपचुनाव हार गए तो 5 रुपये 10 रुपये घटाकर वाहवाही लेने की कोशिश में लगे हैं। रसोई गैस के दाम 7 साल में ढाई गुना बढ़ गए हैं। खाद्य तेलों की कीमत दोगुने हो गए हैं। अनाज के दाम,सब्जियों के दाम, दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। मोदी काल में बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं को जीने का भयमुक्त वातावरण देने का वादा करने वाली मोदी सरकार अपने ही दलों के विधायकों जनप्रतिनिधियों से महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। हाथरस, उन्नाव, कठुआ जैसे दुर्दांत घटनाओं पर कार्रवाई करने को भाजपा की राज्य सरकार के हाथ पैर कांप रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी की नीति, निजीकरण को बढ़ावा दे करके देश को बर्बाद करने में अमादा है। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में नाकाम साबित हो रही है। 

जन जागरण प्रभारी सीटू सलूजा ने व्यक्त किए विचार

चीन भारत की सीमा के अंदर घुस कर कब्जा करके बैठी हुई है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं एक इंच भी चीन सीमा के अंदर नहीं घुसा है। असफल विदेश नीति के चलते नेपाल भी हमसे दूर हुए जा रहा है। किसानों को बिन मांगे तीन काले कानून लादकर उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचा रही है। जन जागरण प्रभारी सीटू सलूजा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन खिलावन बघेल अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी ने किया। 

कार्यक्रम में इन्होंने भी व्यक्त किया विचार

इस कार्यक्रम में गुरमीत चावला, सुरेश द्विवेदी, डॉ. तरुण साहू, अमन चंद्राकर, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, हर्षित चंद्राकर, लखन चंद्राकर झलप सरपंच किशन कुमार कोसरिया, नरेंद्र कौशिक, दिनेश दुबे, सन्नी महानंद, लोकेश चंदन साहू, गिरजा शंकर चंद्राकर, तुलसी साहू, अजय थवाईत, शाहबाज खान, मो.जाकिर खान, मोती साहू, चंद्रेश ,कुणाल चंद्राकर, लालू पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला ने किया।

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने सदस्यता फार्म भरकर जिला में सदस्यता अभियान की शुरूआत की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने  गांधी कांग्रेस भवन में सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, महासमुंद शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद ने भी सदस्यता फार्म भरा। कांग्रेस पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान के जरिए करोड़ों लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। आईसीसी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी 10 लाख से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता देने का लक्ष्य रखा है।

महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि 11 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तागिरी उल्का की अध्यक्षता में दुर्ग राजीव भवन में संपन्न हुई थी। जहां पर सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान और 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान के जरिए घर-घर तक कांग्रेस पार्टी पहुंचेगी।

जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत 

डॉ रश्मि चंद्राकर ने आगे कहा कि आज देश भाजपा की वजह से बहुत परेशान है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बनी हुई है। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से महंगाई ने भी जनता को बहुत परेशान किया है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। लोगों की जेबों में डाका डाला जा रहा है। जनता भाजपा से पीछा छुड़ाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहती है और अपने हक की आवाज को मजबूत करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं जन जागरण अभियान चलाते हुए यह फैसला लिया है कि जनता का अधिकार कांग्रेस पार्टी जरूर दिलाकर रहेगी। जनता के साथ कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से अब तक हमेशा खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर,महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,प्रभारी महामंत्री शहर गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,हुलास गिरी गोस्वामी,उपाध्यक्ष राजू साहू,प्रदीप चंद्राकर,अभय सिंह सोनवानी, सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,तुलसी साहू पार्षद अमन चंद्राकर,अक्षय साकारकर,लखन चंद्राकर,किशन देवांगन,लहरी सिंह ठाकुर,मनोहर ठाकुर,गिरजा शंकर चंद्राकर,युसूफ सैफी,सतीश कन्नौजे,बलदाऊ बांदे,सरपंच अन्नू चंद्राकर,शकुन चंद्राकर,ममता चंद्राकर,लक्ष्मी सोनी,भारत बुंदेला,चंद्रेश साहू,कुणाल चंद्राकर,लालू पटेल  कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.