Media24Media.com: केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र, दूसरी डोज में देरी को लेकर दिए ये निर्देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र, दूसरी डोज में देरी को लेकर दिए ये निर्देश

Document Thumbnail

कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए काफी घातक साबित हुई है। इसी बीच देश में अब कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल वैक्सीन ही संजीवनी है। इसीलिए सरकार ने भी सभी लोगों के लिए वैक्सीन को फ्री कर दिया है। इसके बाद भी लोग दूसरा टीका नहीं लगावा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को पत्र लिखकर उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन को प्राथमिकता देने के लिए कहा है। 

ये वो राज्य हैं जो वैक्सीन की दूसरी खुराक देने में पिछड़ गए हैं। देश में लगभग 90 मिलियन लोगों को अभी टीके की दूसरी खुराक दी जानी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन राज्यों को पत्र लिखा उनमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और ओडिशा के नाम शामिल हैं। ये राज्य कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार कर रही 90 मिलियन पॉपुलेशन का लगभग 27 % हिस्सा हैं।

इतने लोगों को दूसरा डोज देना बाकी

वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के बीच का अंतर कोविशील्ड के मामले में 12 हफ्ते और कोवैक्सिन के मामले में चार हफ्तों का है। देश में कोरोना वैक्सीन लगा चुके लोगों में से लगभग 90 % को अभी पहला डोज ही मिला है। केंद्र के लिखे पत्र के मुताबिक 90 मिलियन में उत्तर प्रदेश में 15.6 मिलियन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी बाकी है। 20 अक्टूबर 2021 को Co-WIN पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 करोड़ 24 लाख 82 हजार 090 और 31 लाख 60 हजार 423 लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक दी जाना बाकी है।

दिल्ली में 16 लाख लोगों को दूसरी खुराक देना शेष

पश्चिम बंगाल में लगभग 30 लाख लोगों की दूसरी डोज बाकी है। आंकड़ों के मुताबिक 20 अक्टूबर, 2021 तक राज्य में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक के लिए कुल 26 लाख 46 हजार 896 और 6 लाख 19 हजार 535 लाभार्थी हैं। राजस्थान में भी ये संख्या करीब 30 लाख थी। 65 लाख 68 हजार 461 और 15 लाख 70 हजार 652 लोग राज्य में कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक का इंतजार कर रहे हैं।

दिल्ली में 16 लाख लोगों को दूसरा डोज देना बाकी

ओडिशा में भी लगभग 3 मिलियन लोगों को टीके की दूसरी खुराक देना बाकी है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 27 लाख 21 हजार 966 और 3 लाख 95 हजार 754 लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सिन की दूसरी खुराक अभी देना है। अन्य राज्यों की बात करें तो दिल्ली में लगभग 16 लाख लोगों को दूसरी खुराक देना बाकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए ये निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे CoWIN डेटाबेस का उपयोग करके उन लोगों की पहचान करें जिन्हें अभी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देना है और जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करें। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18 साल से ज्यादा की शतप्रतिशत आबादी को टीके की एक खुराक दिए जाने के साथ भारत की 75 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक देश की वयस्क जनसंख्या में 31 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

इन राज्यों में दिए गए सबसे ज्यादा खुराक

अब तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा-नगर हवेली में सभी वयस्क लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। टीके की सबसे ज्यादा खुराक देने वाले बाकी पांच प्रदेशों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खुराक दी गई।

भारत में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार

भारत में कोविड-19 टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को 100 करोड़ के पार चली गई। इसके साथ देश ने कोरोना वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'सौ करोड़ खुराक दिए जाने के बाद, हम दूसरी खुराक देने के लिए मिशन मोड में काम करेंगे, ताकि लोग कोविड-19 से सुरक्षित रहें।' मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की 103 करोड़ 53 लाख 51 हजार 045 से ज्यादा खुराक दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि 10.85 करोड़ खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.