Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत सभी महानगरों में लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल (petrol diesel Rate hike) की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर (Petrol-Diesel price) 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 

इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 107 रुपए 24 पैसे प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जबकि डीजल की कीमत 95 रुपए 97 पैसे हो गई है। 

जानिए आपके शहर में क्या है रेट

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
बीजापुर110.65 (+0.37)101.58 (+0.37)
दंतेवाड़ा108.52 (+0.33)107.22 (+0.37)
जगदलपुर107.74 (+0.34)106.44 (+0.37)
नारायणपुर
107.34 (+0.34)106.04 (+0.37)
जशपुर106.82 (+0.33)105.54 (+0.38)
कांकेर106.16 (+0.33)104.88 (+0.38)
अंबिकापुर106.07 (+0.34)104.79 (+0.37)
कवर्धा105.92 (+0.34)104.63 (+0.37)
रायगढ़105.90 (+0.33)104.63 (+0.38)
सूरजपुर105.90 (+0.33)104.63 (+0.38)
राजनांदगांव105.73 (+0.34)104.45 (+0.38)
धमतरी105.57 (+0.34)104.29 (+0.38)
बिलासपुर105.64 (+0.34)104.36 (+0.37)
दुर्ग105.27 (+0.34)103.99 (+0.38)
महासमुंद105.19 (+0.33)103.91 (+0.37)
रायपुर104.95 (+0.33)103.68 (+0.38)
वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 113 रुपए 14 पैसे हो गया है। जबकि एक लीटर डीजल की कीमत 104 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जो सभी महानगरों में सबसे ज्यादा है। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बारे में बात करें तो बीते 29 दिनों में से 23 दिन डीजल की कीमतें बढ़ी है, जिससे दिल्ली में इसकी खुदरा कीमतों में करीब 7.45 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है। 

दिल्ली में आज प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 107.24 रुपए और डीज़ल 95.97 रुपए है।

मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 113.12 रुपए और डीज़ल 104.00 रुपए है। कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल 107.78 रुपए और डीज़ल 99.08 रुपए है। चेन्नई में प्रेट्रोल 104.22 रुपए और डीज़ल 100.25 रुपए है। pic.twitter.com/xMq7NL1UEX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2021

डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही देश के कई हिस्सों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा पर मिल रहा है। ईंधन की कीमतें सोमवार और मंगलवार को स्थिर रहीं, लेकिन बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और आज यानी शनिवार को लगातार चौथे दिन फिर से बढ़ गई। पेट्रोल की कीमतों में 5 सितंबर से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन तेल कंपनियों ने बीते हफ्ते पंप की कीमतों में इजाफा किया है। 

लगातार बढ़ रहे दाम

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक आज की बढ़ोतरी के बाद नोएडा में पेट्रोल के दाम 104.43 और डीजल के दाम 96.61 पैसे है। इसी तरह बेंगलुरु पेट्रोल के दाम 110.96, डीजल के दाम 101.89, हैदराबाद में पेट्रोल के दाम 111.53 और  डीजल के दाम 104.67 है। पटना में पेट्रोल 110.79 और डीजल 102.56 प्रति लीटर बिक रही है। जयपुर में पेट्रोल 114.46 और डीजल 105.69 है। लखनऊ में पेट्रोल 104.21 और डीजल 96.42 पैसे है। गुरुग्राम में पेट्रोल 104.84 और डीजल 96.72 है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 103.23 और डीजल 95.78 पैसे है। लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल और डीजल का असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ रहा है। परिवहन के साथ-साथ डीजल महंगा होने से सब्जी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के अन्य सामान भी महंगे हो रहे हैं। 

डीजल के दाम 100 रुपये के पार

देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं। वहीं डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल, कर्नाटक, झारखंड, गोवा और लद्दाख सहित 12 से ज्यादा राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं। बता दें कि फिलहाल देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों में तुरंत कमी होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि तेल की आपूर्ति और मांग के मुद्दे पर केंद्र सरकार कई तेल निर्यातक देशों के साथ बातचीत कर रही है, लेकिन कीमतों में तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है।

इस कारण बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। इसी का असर भारतीय बाजारों पर है। भारत ही नहीं दुनियाभर के बाजारों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पेट्रोल 7 साल में सबसे महंगा है। साल 2014 के बाद अमेरिका में एक गैलन पेट्रोल के दाम बढ़कर 5 डॉलर के करीब पहुंच गए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि भारत और चीन जैसे बड़े देशों से डिमांड बरकरार है। वहीं सप्लाई उतनी बढ़ नहीं रही है। ओपेक देशों ने धीरे-धीरे कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की बात कहीं है।

हर दिन जारी होते हैं रेट्स

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी करती है। लेटेस्ट रेट्स के लिए आप एसएमएस के अलावा IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट भी चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में (petrol diesel Rate hike) लगातार वृद्धि पर केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है, जिसको लेकर पेट्रोलियम मंत्री ने कहा था कि तेल की कीमतों में इजाफे में सरकार का कोई रोल नहीं है और यह अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है। उन्होंने तेल उत्पादक देशों को कृत्रिम रूप से कीमतों में बढ़ोतरी का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए खेद हैं कि तेल उत्पादक देश उपभोक्ता देशों के हितों के बारे में नहीं सोच रहे हैं, इससे उपभोक्ता देशों को परेशानी हो रही है।

इस तरह चेंक करें अपने शहर के दाम

दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सीधा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। आप घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ एक SMS भेजकर अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का भाव चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल नंबर से 92249 92249 नंबर पर SMS भेजना है, जिसके बाद में उस दिन के लेटेस्ट रेट्स आपके पास मैसेज के रूप में आ जाएगा। इस मैसेज को करने के लिए आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिए पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा। यहां चेक करें दाम https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.