Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में नए तहसील और उप तहसील का ऐलान, सीएम ने जनसभा में की घोषणा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में नए तहसील और उप तहसील का ऐलान, सीएम ने जनसभा में की घोषणा

Document Thumbnail

रायपुर। प्रदेश में नए तहसील और कई उपतहसील का ऐलान किया गया है। राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नयी तहसील और उप तहसील का ऐलान(New Tehsil in Chhattisgarh) किया है। कोंडगांव दौरे पर गये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नयी तहसील के साथ-साथ उप तहसील को अपग्रेड कर तहसील बनाने की घोषणा की है।





मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मरदापाल को तहसील बनाने की घोषणा की है, वहीं धनोरा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया। वहीं बांसकोट व बड़ेडोंगर के साथ-साथ बीजापुर को भी उप तहसील (New Tehsil in Chhattisgarh)बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मंच से की। मुख्यमंत्री ने जनता के अनुरोध पर विश्रामपुरी में कालेज बनाने की घोषणा की, वहीं धनोरा और मर्दापाल को तहसील, जबकि बांसकोट, बड़ेडोंगर और बीजापुर में उपतहसील खोलने, ग्राम पंचायत विश्रामपुरी में काॅमप्लेक्स निर्माण, गम्हरी से नयापारा तक सड़क निर्माण, विश्रामपुरी में मिनी स्टेडियम , कोण्डागांव जिले में लघुवनोपज हेतु कोल्ड स्टोरेज निर्माण तथा कोण्डागांव जिला में बंदोबस्त भूमि सुधार शुरूवात की घोषणा की।





सड़क सुरक्षा माह : गृहमंत्री ने ट्रैफिक लेन का किया लोकार्पण, तीन सेकंड का बताया महत्व





आपको बता दें कि मुख्यमंत्री इन दिनों बस्तर के दौरे पर हैं। कल उन्होंने जगदलपुर के लाल पैरेड ग्राउंड में झंडोत्तोलन किया था। आज उन्होंने कोंडांगाव में बड़ी जनसभा को संबोधित किया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.