Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जनपद सीईओ और अपर कलेक्टर का हुआ तबादला


गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर से राज्य में प्रशासनिक फेरबदल(Transfer in Chhattisgarh.) किया है। इस तबादले में जनपद सीईओ, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी शामिल हैं। राज्य में लगातार प्रशासनिक विभाग में तबादले(Transfer in Chhattisgarh.) हो रहे हैं। इससे पहले पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल हुई थी।





ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ में नए तहसील और उप तहसील का ऐलान, सीएम ने जनसभा में की घोषणा






कोरिया की डिप्टी कलेक्टर सुमन राज को नगर पालिका निगम कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार पर बीजापुर भेजा गया है। इसके अलावा मनोज कुमार बंजारे को भोपालपट्टनम जनपद सीईओ से बीजापुर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ओपी सिंह को अपर कलेक्टर बीजापुर से रायपुर गृह विभाग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। ओपी सिंह को पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण में उप सचिव बनाया गया है।






इससे पहले राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति द्वारा नियुक्त किए जाने के चलते 7 अधिकारियों को राज्य शासन ने अलग-अलग जगहों पर पदस्थापना दी थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.