दुर्ग। 32वॉ सड़क सुरक्षा माह के 9वें दिन 26 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवनिर्मित ट्रैफिक लेन, नेहरू आर्ट गैलेरी के सामने सिविक सेन्टर भिलाई का फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रैफिक लेन के माध्यम से सिविक सेन्टर भिलाई में घुमने आने वाले आम नागरिकों को सायबर अपराध से बचने के सुझाव के साथ-साथ अब सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां (Traffic Rules Importance)प्राप्त होगी।
वाहन चलाते समय हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं
भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले को प्राप्त संरक्षण गुड सेमेरिटन की जानकारी दी गई है। वाहन चलाते समय सड़क के किनारे लगे बोर्ड (Traffic Rules Importance)जो हमें सड़क के बारे में बताती है कि आगे हमें मार्ग में क्या मिलने वाला है जिससे हम सावधानीपूर्वक वाहन चला सकें। रोड एक्सीडेन्ट की वजह से देश की अर्थव्यवस्था (आर्थिक नुकसान) के बारे में जानकारी दी गई। वर्ष 2019 में किन-किन कारणों से सड़क दुर्घटना में लोगो की मृत्यु हुई है, पर प्रकाश डाला गया।
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बिगड़ी तबीयत, अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट
तेज रफ्तार मौत का कारण
बताया गया है कि तेज रफ्तार के कारण सबसे ज्यादा मौत हुई। तत्पश्चात नशे की हालत में वाहन चलाने, विपरीत दिशा (रांग साइड) से वाहन चलाने, रेड सिंग्नल जम्प करने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल करने एवं अन्य कारण की जानकारी दी गई।

तीन सेकंड की दूरी है बहुत जरूरी
सड़क पर हमें सामने वाले वाहन से कम से कम तीन सेकण्ड की दूरी रखनी चाहिए। जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर हम अपने वाहन को नियंत्रित कर सकें। यातायात से संबंधित अन्य आवश्यक जानकारियां टैफिक लेन में निर्मित की गई है। जिससे कि वे भविष्य में यातायात नियम का पालन कर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
मुख्य अतिथि द्वारा नवनिर्मित ट्रैफिक लेन को आमजन के लिए उपयोगी बताया । शाम के समय घुमने आने वाले परिवार, छोटे बच्चे इस लेन के माध्यम से यातायात नियम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह लेन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में कारगर साबित होगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्कूल समय इन्हे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा एक घण्टे प्रशिक्षण में यातायात नियम संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई थी। उन नियमों का वे आज भी पालन करते हैं। जिस वजह से वे आज तक सड़क दुर्घटना से बचे हुए हैं ।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग विवेकानंद सिन्हा द्वारा कहा गया कि यातायात पुलिस के जवान सभी मौसम में आपकी सुरक्षा के लिए चौक चौराहे पर तैनात रहते हहैं। आम नागरिकों को उनका सम्मान करना चाहिए और सदैव यातायात के संपूर्ण नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे अपने मंजील तक सुरक्षित पहुंच सकें ।
जिला दण्डाधिकारी दुर्ग डॉ. सरर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि दुर्ग पुलिस सदैव से जागरूकता अभियान चलाते आ रही है। पूर्व में साइबर लेन और आज यह ट्रैफिक लेन और आगे भविष्य में आम नागरिकों को पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त होगा। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सदैव पालन करें। आपके उपर यातायात पुलिस द्वारा किसी प्रकार की चालानी कार्यवाही नही की जावेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को गृहमंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात इप्टा सेक्टर 01 द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से सड़क में किन गलतियों की वजह से हम दुर्घटना के शिकार होते हैं का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर रोहित कुमार झा अति.पुलिस अधीक्षक(शहर), श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति.पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण), शौकत अली, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अजीत यादव, पुमनि कार्यालय, प्रवीरचंद तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम), राकेश जोशी नगर सीएसपी भिलाई नगर, विवेक शुक्ला सीएसपी दुर्ग, आकाश राव गिरपुंजे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन, गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात), रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी समस्त थाना प्रभारी एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित कुमार झा ने आभार व्यक्त किया।