Media24Media.com: ट्रक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रक और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर मौत

Document Thumbnail

सूरजपुर : जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र से सड़क हादसे (Road accident in Surajpur) की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नैनपुर की ओर से आ रही एक ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।





सूरजपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना थाना क्षेत्र के पचिरा के पास स्थित टोल नाके (toll blockade) के समीप हुई है। ट्रक नैनपुर से राखल लोड करके जा रही। जिस समय यह हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार आदित्य और राजेश पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।





बीजापुर में बम धमाका, नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों के लिए बिछाया था जाल





वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक (Road accident in Surajpur) को जब्त कर लिया है। साथ ही ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक विश्रामपुर जिले का बताया जा रहा है। जिसका नंबर सीजी 15 ए सी 5057 है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.