Media24Media.com: सूरजपुर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सूरजपुर. Show all posts
Showing posts with label सूरजपुर. Show all posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से सूरजपुर जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 14.28 करोड़ रुपये है, जिनमें लगभग 9.80 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

यह मंजूरी वित्त विभाग की सहमति के उपरांत जारी की गई है, जिसका उद्देश्य जिले की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाना और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देना है।

स्वीकृत परियोजनाओं में बीरपुर अटल चौक से करमपुर सीमा एवम कसलगिरी सीमा तक सड़क निर्माण (लंबाई 3.40 किमी) के लिए 4.43 करोड़ रुपए, कसलगिरी से शिवसागरपुर तक 1.40 किमी के लिए 2.19 करोड़ रुपए,प्रतापपुर-भैयाथान मुख्य मार्ग ( राज्य मार्ग क्र.12) से झिलमिली होते हुए परसापारा तक मार्ग निर्माण (लंबाई 5.00 किमी) के लिए 7.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा, वर्तमान सरकार ग्रामीण संपर्क और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। सूरजपुर की इन सड़कों से न केवल आवागमन बेहतर होगा, बल्कि यह सामाजिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा देगी।इन परियोजनाओं से सूरजपुर जिले के कई ग्रामों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा और यह कार्य क्षेत्रीय विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।


भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर नगर में आज आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। इस ऐतिहासिक पर्व पर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्वयं रथ की रस्सी खींचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर पर्व की गरिमा को बढ़ाया।

रथ यात्रा की शुरुआत विश्रामपुर के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर परिसर से हुई, जहां मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ रथ को रवाना किया गया। श्रीमती राजवाड़े ने भगवान श्रीजगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को नमन करते हुए नगरवासियों के साथ रथ खींचा और धार्मिक उत्सव का हिस्सा बनीं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व समर्पण, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि भगवान जगन्नाथ समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य प्रदान करें।

अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ा एक्शन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। सूरजपुर जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को भैयाथान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने समौली, कुसुसी, करौटी एवं बसदेई ग्रामों में दबिश देकर 13 मामलों में प्रकरण दर्ज किए। इनमें 07 रेत, 05 ईंट निर्माण और 01 गिट्टी परिवहन के अवैध मामले शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान जब्त वाहनों को पुलिस थाना झिलमिली एवं चौकी बसदेई में सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल और मई 2025 के दौरान जिले में अब तक कुल 45 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जो खनिज गतिविधियों पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी का प्रमाण है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

कलेक्टर जयवर्धन ने निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स पूरी सक्रियता के साथ कार्य करे। उन्होंने कहा कि खनिज राजस्व की क्षति रोकना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्वीकृत खदानों का संचालन पर्यावरणीय स्वीकृति में निर्धारित शर्तों के अनुरूप विधिसम्मत ढंग से हो तथा खनिज राजस्व की समय पर वसूली सुनिश्चित की जाए। खनन और परिवहन केवल स्वीकृत खदानों से ही हो तथा अवैध स्त्रोतों से होने वाली आपूर्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक का दौरा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्याें में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा माह जून-2024 में निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक कुमार मधुरेन्द्र कोरिया एवं सूरजपुर के दौरे पर रहेंगे। उनका मोबाइल नं. +91-94318-20155 है। इसी प्रकार जगदीश कुमार सिंह बीजापुर एवं सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका मोबाइल नंबर +91-94150-06037 है।

27 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। 

जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा में 24 जुलाई से 07 अगस्त तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है। संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता हैं। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 अगस्त की तिथि में सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए घोषणाओं पर हो रहा अमल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई 2022 में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर सूरजपुर जिले के ग्राम गोविंदपुर, लटोरी नवापाराकला में नया उपकेन्द्र निर्माण, ग्राम धवईटिकरा का विद्युतिकरण करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री बघेल के घोषणाओं को अमल करते हुए बिजली विभाग ने तेजी से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है और क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिजली लाइन बिछाने एंव उपकेंद्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति बनी रहेगी और बिजली संबंधित व्यवधान का निराकरण शीघ्र होगा और लो वोल्टेज की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्थानीय निवासियों ने अवगत कराया था कि विद्युतीकरण एवं सब स्टेशन का कार्य होने से बिजली की समस्या दूर होने के साथ ही हाथियों का डर भी दूर हो जायेगा। इसके साथ-साथ क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम गोविंदपुर, लटोरी, नवापारा कला में नया विद्युत सबस्टेशन एवं धवईटिकरा में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

गौरतलब है कि जिला-सुरजपुर के विभिन्न अंचल में तीन नये 33.11के0व्ही0 उपकेंद्र गोविंदपुर (रेवटी), लटोरी, नवापाराकला (प्रेमनगर) में 3ग्3.15 एमव्हीए पॉवर-ट्रांसफार्मर, 33के0व्ही0लाइन -28.02 किमी, 11केव्ही लाइन - 27.19 किमी, कुल लागत राशि - 799.77 लाख रुपए से बनाया गया है। प्रेमनगर क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 132/33केव्ही उपकेंद्र सलका से 33/11केव्ही उपकेंद्र उमेश्वरपुर को जोड़ने हेतु 33 केव्ही लाइन 19.52 किमी, कुल लागत राशि-186.58 लाख रुपए एवं प्रेमनगर के ग्राम-धवईटिकरा को विद्युतिकरण के लिए 11 केव्ही लाइन-3.3 किमी, एलटीलाइन-1.7 कि0मी0, 1ग्25 केव्हीए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लागत-27.93 लाख रूपए के कार्य प्रगतिरत है। नये उपकेंद्र निर्माण और नये लाइनों के सृजन से अंचल में विद्युत-प्रणाली को मजबूती मिलेगी
।


कभी सोचा नहीं था पक्का मकान बना पाएंगे...बृजलाल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। हितग्राही बृजलाल जाति रजवार पिछड़ा वर्ग पारा मोहल्ला परसापारा ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर विकासखंड रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ की जुबानी- हमने कभी नहीं सोचा था कि पक्के का आवास कभी बना पाएंगे परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्राप्ति कर मैं और मेरा परिवार बहुत खुश हैं पहले दो कमरा के कच्चे मकान में ,मैं स्वयं बृजलाल पत्नी पुष्पमती पुत्र दिनदयाल पुत्री पुष्पा एवं पुत्र मुकेश कुल 05 सदस्य रहा करते थे। मैं पैर से विकलांग हूं मेरे पास भूमि की रकबा लगभग 70 डिसमिल जमीन है।

मैं कृषि एवं मनरेगा में मेट में कार्य कर अपने परिवार भरण पोषण कर परिवार के साथ में जीवन यापन करता हूं। वर्षा के दिनों में जब पानी बरसता था तो पुराने कच्चे के घर पर कभी इस कमरे में पानी टपकता था तो कभी उस कमरे में पानी टपकता था। तब रात में कभी-कभी भारी परेशानी का सामना करना पढ़ता था। परंतु मुझे जब वर्ष 2019-20 में सचिव के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि आपके नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत हुआ है।

तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा ,तब जाकर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक ने मेरा आवास निर्माण करने हेतु समय-समय पर सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग एवं जनपद से तकनीकी सहायक के द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन देकर मेरा आवास बनाया, इससे पहले बरसात के दिनों में घर में पानी टपकने के कारण घर के बच्चों को पढ़ाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, आज पक्का आवास बन जाने से मेरा परिवार बेहद खुश है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास देने हेतु मेरा परिवार शासन को धन्यवाद देता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले के 20 हजार महिलाओं को किया गया 7 करोड़ की राशि हस्तांतरित

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में जिले में 19 दिसम्बर  से 25 दिसम्बर 2022 तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया गया, इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिले के कुल 903 गर्भवती माताओं को योजना से लाभान्वित किया गया है।


प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम गर्भ धारित महिलाओं को केंद्र सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से 3 किस्तों में 5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वह गर्भधारण के दौरान होने वाली रोजगार के नुकसान के साथ साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सके ताकि बच्चा स्वस्थ एवं तंदुरुस्त पैदा हो सके। जिले में 19 दिसम्बर  से 25 दिसम्बर 2022 तक 903 पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया गया जिसमें रामानुजनगर 196, प्रतापपुर 167, सूरजपुर 165, भैयाथान 150, सिल्फीली 107, ओढ़गी 83 एवं प्रेमनगर 35 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिलें में अभी तक लगभग 20 हजार महिलाओ को लाभान्वित किया गया है जिन्हें डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में लगभग 7 करोड़ की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यदि आप इस योजना का लाभ लेने से वंचित हैं या प्राप्त करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय मे उपलब्ध निःशुल्क फॉर्म प्राप्त कर समस्त सुसंगत दस्तावेजांे सहीत जमा करें और योजना का लाभ प्राप्त करें या जिला कार्यालय महिला बाल विकास में संपर्क कर सकते हैं।

निजी भूमि पर बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से मस्टर रोल जारी करने वाले पंचायत सचिव निलंबित

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। जिले के ग्राम पंचायत जूर में डबरी खोदाई में अनियमितता की जाँच अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक (मनरेगा) द्वारा किया गया।  प्रेषित जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान में पदस्थ पंचायत सचिव मो. अबिदुल हक अंसारी के द्वारा हितग्राही शिवधारी, धर्मपाल, रामदीन, निशा, आयशा खातून, जयराम, वारिश अफी, मो. अफी के निजी भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत स्वीकृत डबरी निर्माण कार्य में बिना कार्य कराये फर्जी तरीके से मस्टर रोल जारी कर कुल राशि 7,58,296 ( सात लाख अन्ठानवन हजार दो सौ छियानवे रुपए) का भुगतान किए जाने के आरोप प्रदर्शित होने के परिणाम स्वरूप कार्यालयीन कारण बताओ सूचना जारी किया गया था।



समाधानकारक प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। अतः मो. अबिदुल हक अंसारी के द्वारा उक्त कारित कृत्य पंचायत सचिव का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 (1) (2) (3) एवं छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव की शक्तियां तथा कृत्य नियम, 1999 के नियम 3, 4, 5एवं 6 के विपरीत होने के कारण कदाचरण की श्रेणी में पाया गया है।

मो. अबिदुल हक अंसारी, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान को उपरोक्त कृत्य के लिए छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में अपचारी कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबित अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भैयाथान, जिला सूरजपुर (छ.ग.) नियत किया गया है

देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आजादी के पचहत्तर साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कल तेरह से पंद्रह अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत केद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह चौदह अगस्त को सूरजपुर के गोबिन्दपुर में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, 



अंबिकापुर द्वारा लोगों में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न प्रतियोगताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही ट्राईफेड और जिला प्रशासन द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का लोकार्पण किया। फिल्म का निर्माण हिन्दी और छत्तीसगढ़ी भाषा में जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि इस अभियान के दौरान अपने घरों, शासकीय, अशासकीय संस्थानों, दुकानों और इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज अवश्य फहराएं।

 साइकिल रैली का आयोजन

उधर, दुर्ग जिले में आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट संचार रतनलाल बागड़िया और कमांडेंट ए.डी. माओ ने आज सुबह रिसाली से विशाल तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल रिसाली भिलाई में समाप्त हुई।

वहीं, दुर्ग में ही केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ की रिजर्व बटालियन उतई की महिलाओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रक्षाबंधन पर पचहत्तर वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही तेरह से पन्द्रह अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प भी लिया। इधर, नया रायपुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक बी.के. मेहता ने नया रायपुर सेक्टर 30 में सुबह हरी झंडी दिखाकर वॉकेथन को रवाना किया, जिसका समापन सेक्टर 27 में हुआ। 

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों सहित लगभग दो सौ कर्मी शामिल हुए। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और तिरंगें को लेकर भारत सरकार द्वारा नियमों में किए गए बदलाव की जानकारी दी गई। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चौथे दिन भी तिरंगा यात्रा जारी है। यात्रा के चौथे दिन कोंडगांव जिले के मुलमुला से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा  

वहीं, राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस पर 15 अमृत सरोवरों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस बीच, आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगांठ के अवसर पर, देशभर में ‘’विभाजन भयावह स्मरणH दिवस’’ मनाया जा रहा है। इसके तहत क्षेत्रीय कौशल विकास और उद्यमिता निदेशालय रायपुर द्वारा नया रायपुर में 10 से 14 अगस्त तक प्रदर्शनीजका आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में विभाजन के प्रभावित लोगों की पीड़ा को दर्शाया गया है। यह निःशुल्क प्रदर्शनी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेगी। 

 एक करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए

इस बीच, देशभर के डाकघरों और ऑनलाइन माध्यम से दस दिन की अवधि में ही एक करोड से अधिक राष्ट्रीय ध्वज खरीदे गए है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने डेढ लाख डाकघरों के माध्यम से नागरिकों को आसानी से राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। यह ध्वजह मात्र 25 रुपये के किफायती मूल्य पर लिया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से डाक विभाग देश के किसी भी पते पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 25 रुपये में ही राष्ट्रीय ध्वज पहुंचा रहा है।

डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री 15 अगस्त तक खुली है। नागरिक ध्वज प्राप्त करने के लिए नजदीकी डाकघर जा सकते हैं या ई-पोस्ट ऑफिस के माध्यम से घर पर ही ध्वज मंगा कर हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन, 40 वाहनों से साढ़े 9 लाख का जुर्माना वसूल

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशन में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी है।पिछले दो महीनों में ऐसे 40 वाहनो को जप्त करते हुए वाहन मालिकों से करीब साढ़े नौ लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।बारिश के इस मौसम में नदी,नालों से रेत का उत्खनन प्रतिबंध है विभाग से अनुमति प्राप्त भंडारण केंद्रों से ही रेत की आपूर्ति की जा सकती है,ऐसे में अवैध रूप से उत्खनन व परिवहन करते पाए जाने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई है।



खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले जून माह से विभाग की टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्रवाई कर रही है अब तक की कार्रवाई में 40 ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियमों का उल्लंघन करते पाए गए हैं जिन पर विभाग ने अलग-अलग कार्रवाई कर करीब साढ़े नौ लाख की जुर्माना वसूल किया है इस कार्रवाई में अवैध भंडारण,क्षमता से अधिक रेत परिवहन किए जाने की भी कार्यवाही शामिल है।

खनिज अधिकारी संदीप नायक के अनुसार बारिश के मौसम में नियमानुसार नदी नालों से रेत की निकासी प्रतिबंधित है बावजूद कई जगह से शिकायतें मिलने पर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।विभाग की टीम राजस्व व पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है। 

नियम विरुद्ध रेत परिवहन किए जाने वाले वाहन मालिकों पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही हैं।जून माह से 8 अगस्त तक 40 वाहनों पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड राशि रुपये 9 लाख 49 हजार नौ सौ पनचानवें रुपए जमा करवाया गया है। नायक के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी है जहां से भी शिकायतें मिल रही है विभाग फौरन कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में विभागीय टीम सघन भ्रमण कर अवैध उत्खनन व परिवहन पर नजरें रखी हुई।

आधी रात को विभाग की कार्रवाई, दो वाहन मालिको पर 78 हजार का जुर्माना

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थी कि भैयाथान से प्रतापपुर मार्ग पर कुछ वाहने रात के अंधेरों में रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसको विभाग ने संज्ञान में लेते हुए स्वयं खनिज अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने इस मार्ग पर जांच पड़ताल का दायरा बढ़ाया तो रविवार को दो ऐसे वाहन पकड़ में आए जो नियम विरुद्ध रेत का परिवहन कर रहे थे जिन पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा के सुपुर्द किया गया और दोनों वाहन मालिको पर करीब 78000 रू. की अर्थदंड आरोपित किया गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने यह कार्रवाई आधी रात को की है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूकंप के झटके

No comments Document Thumbnail

सरगुजा। संभाग के सूरजपुर जिले में आज दोपहर करीब बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता तीन दशमलव शून्य मापी गई है। ये झटके सूरजपुर जिले से पंद्रह किलोमीटर दूर महसूस किए गए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन, कुछ दीवारों पर दरारें पड़ने की बात कही जा रही है। 



यह सामान्य श्रेणी का भूकंप था, जो बड़ा नुकसान पहुंचाने की क्षमता नहीं रखता  फिर भी केंद्र के पास जहां कंपन अधिक होती है, वहां यह प्रभावकारी हो सकता है। सूरजपुर में भूकंप के झटके आने के बाद जिला प्रशासन ने आज स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। इससे पहले, बीते ग्यारह और उनतीस जुलाई को भी सरगुजा संभाग के ही कोरिया और अंबिकापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

बाउंड्री वॉल के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में गिरने से मासूम की मौत

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर के ग्राम पंचायत नया करकोली के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल में कालम के लिए खोदे गए गड्ढे में लगातार हो रही बारिश का पानी भर हुआ था, जिसमें गिरने से 3 साल के चिराग की मौत हो गई । इस पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में मृतक के पिता बेसाहू को 4 लाख रुपये प्रदाय किया गया। साथ ही बेसाहू और उसकी पत्नी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी स्वीकृत किया गया है। पंचायत द्वारा भी परिवार को आर्थिक मदद के साथ चावल की व्यवस्था की गई है।





छत्तीसगढ़ में अब तक 219.2 मिमी औसत बारिश दर्ज





राज्य शासन के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 219.2 मिमी औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 26 जून तक रिकार्ड की गई बारिश के मुताबिक कोरबा जिले में सबसे ज्यादा 360.5 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 122.3 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।





महासमुंद : गांजा परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख रुपये का गांजा बरामद





राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक सरगुजा में 186.8 मिमी, सूरजपुर में 245.3 मिमी, बलरामपुर में 234.2 मिमी, जशपुर में 255.7 मिमी, कोरिया में 220.9 मिमी, रायपुर में 240.8 मिमी, बलौदाबाजार में 285.8 मिमी, गरियाबंद में 238.6 मिमी, महासमुंद में 187.2 मिमी, धमतरी में 254.2 मिमी और बिलासपुर में 210.8 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।





Crime: बक्सर में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बेंगलुरु में 17 बार चाकू मारकर BJP की पूर्व पार्षद को उतारा मौत के घाट





इसी तरह मुंगेली में 148.7 मिमी, रायगढ़ में 215.8 मिमी, जांजगीर चांपा में 216.9 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 256.6 मिमी, दुर्ग में 272.3 मिमी, कबीरधाम में 171.3 मिमी, राजनांदगांव में 141.7 मिमी, बालोद में 221.2 मिमी, बेमेतरा में 291.7 मिमी, बस्तर 131.9 मिमी, कोण्डागांव में 169.1 मिमी, कांकेर में 202.4 मिमी, नारायणपुर में 193.8 मिमी, सुकमा में 241.0 मिमी और बीजापुर में 220.1 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की गई।


जिला प्रशासन के संवेदनशील प्रयास से 3 साल बाद मिला लापता बच्चा, परिवार में खुशी का माहौल

No comments Document Thumbnail

SP राजेश कुकरेजा और जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेस सिंह सिसोदिया महिला बाल विकास विभाग को सूचना मिली की सूरजपुर का कोई लड़का नई दिल्ली में है, जो कि बोल नहीं पाता और सुन नहीं सकता है। सूचना के आधार पर बच्चे के परिजन को खोजना एक चुनौती थी। इस काम के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा चाइल्ड लाइन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए गए और कहा गया कि वे बच्चों के माता-पिता की खोज करने की कोशिश करें।





मनरेगा में 14 नए लोकपालों की नियुक्ति, 23 जिलों के काम संभालेंगे लोकपाल





चाइल्ड लाइन द्वारा जांच करने पर सिलफिली के एक गांव से गोड़ परिवार से 3 साल पूर्व एक ऐसे ही बच्चे के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया, संरक्षण अधिकारी प्रियंका सिंह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ बच्चे के माता-पिता से मिलने गांव गए। जहां उन्होंने परिवार को वीडियो कॉल के द्वारा उस बच्चे से बात करवाई। जिसमें बच्चे ने अपनी छोटी बहन को पहचाना गया। इस दौरान माता-पिता, भाई बहन सभी अपने बच्चे को 3 साल बाद सकुशल देखकर बहुत ज्यादा भावुक हो गए।





नई दिल्ली में मिला बच्चा





सांकेतिक भाषा के द्वारा उसके पुष्टि करने पर बच्चे का गृह सत्यापन रिपोर्ट DCPO मनोज जायसवाल द्वारा नई दिल्ली भेज दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा से बात कर एक टीम गठन के लिए सहयोग मांगा गया। तत्काल उनके द्वारा IG कार्यालय सरगुजा से अनुमति लेकर एक पुलिस अधिकारी को टीम के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा नई दिल्ली की बाल गृह अधिकारी और बाल कल्याण समिति के चेयरमेन से निरंतर संपर्क कर अपनी टीम को मार्गदर्शन प्रदान किया।





जिला बाल संरक्षण अधिकारी को मिले थे निर्देश





वहीं 18 जून को टीम के सकुशल वापिस आने पर सभी सदस्यों का कोविड टेस्ट होने के बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति सुरजपुर को प्रस्तुत कर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। गृह सत्यापन पर बालक के माता-पिता द्वारा अवगत कराया गया की बच्चा 3 साल पहले कहीं चला गया था, जिसका कहीं पता नहीं चल पाया था। दिल्ली से मिली सूचना के आधार पर तत्काल जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बच्चे का गृह सत्यापन मनोज जायसवाल जिला बाल संरक्षण अधिकारी को करने के लिए निर्देशित किया गया।





बच्चे को माता-पिता को सौंपा





बालक का तत्काल गृह सत्यापन रिपोर्ट तैयार कर नई दिल्ली प्रेषित किया गया। पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर दल गठित कर संयुक्त टीम जिला बाल संरक्षण इकाई से परामर्शदाता जैनेन्द्र दुबे चाइल्ड लाइन से केंद्र समन्वयक कार्तिक मजूमदार, पुलिस स्टाफ थाना जयनगर से सिदार को रवाना किया गया। संयुक्त दल द्वारा नई दिल्ली जाकर बालक जय को जिला सूरजपुर 18 जून 2021 को लाया गया और बाल कल्याण समिति सूरजपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बालक को उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया। बच्चे को उसकी माता को जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनके गृहग्राम में सुरक्षित पहुंचाया गया।





इन लोगों का रहा विशेष योगदान





बालक के घर पहुंचते ही परिवार के अन्य सदस्य, पास पड़ोस के लोग बालक से मिलने आए और सभी बहुत खुश हुये। सार्थक प्रयास से 3 साल पहले गुम हुए बालक को उसके माता-पिता से मिलाया गया। नई दिल्ली की टीम, जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्डलाइन, पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।


SC, ST और OBC वर्ग के छात्र इस तारीख कर सकते हैं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन

No comments Document Thumbnail

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2020 .21 के लिए पोर्टल फिर से खोली जा रही है। इसके तहत 2020. 21 के छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय-अशासकीय, महाविद्यालय- विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी और उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।





जमानत याचिका खारिज होते ही 7 कैदी कोर्ट से फरार, सातों पर केस दर्ज





जिन्हें विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वितरण की पात्रता है। सूचित किया जाता है कि कोविड 19 लॉकडाउन के होने के कारण शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए वंचित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, कक्षा 12वीं से उच्चतरद्ध के आवेदन स्वीकृति और वितरण की कार्रवाई http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।





24 जून 2021 तक की तिथि निर्धारित





जिसके अंतर्गत पात्र लंबित विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए नवीन और नवीनीकरणद्ध 10 जून से 17 जून 2021 तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 जून से 19 जून तक सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 10 जून से 20 जून तक और संस्थाओं द्वारा KYC जमा करने के लिए 24 जून 2021 तक की तिथि निर्धारित की गई है।





सहायक आयुक्त ने दी जानकारी





सहायक आयुक्त ने बताया कि साल 2020-21 में जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन कर दिए हैं वे दुबारा आवेदन न करें। दुबारा आवेदन करने पर नियमानुसार विद्यार्थी और संस्था के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सत्र 2020-21 के लिए निर्धारित तिथियों के बाद विद्यार्थियों और संस्थाओं को पंजीयन ड्राप्ट स्वीकृति करने की अनुमति प्रदाय नहीं किया जाएगा और संबंधित संस्था के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।





2020-21 में छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थी 17 जून तक कर सकते हैं आवेदन





सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले में संचालित समस्त महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, ITI, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो शिक्षा सत्र 2020-21 में छात्रवृत्ति के लिए वंचित विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन 10 से 17 जून तक आमंत्रित किया गया है। भुगतान के लिए संस्थाओं को अनुमोदन 24 जून तक करना होगा।





जल्द से जल्द करें अप्लाई





पात्र लंबित विद्यार्थी http://mpsc.mp.nic.in/CGPMS/ वेब साइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने पूर्व में आवेदन किया है उन्हें दुबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने वाले संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।


छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2,195 नए मरीज, 64 की मौत, देखिए जिलेवार आंकड़े

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी होती जा रही है। प्रदेश में रोजाना आने वाले आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। वहीं शनिवार को भी कोरोना के सिर्फ 2,195 नए केस सामने आए हैं। जबकि 64 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 232 संक्रमित मरीज सूरजपुर में मिले हैं। सरगुजा में 175 और जांजगीर-चांपा में 162 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी रायपुर में शनिवार को 61 नए मरीज मिले हैं। जबकि 05 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। शनिवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या 42 हजार 914 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1398679947158294533




वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शनिवार को 5 हजार 941 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शनिवार को छत्तीसगढ़ में 62,358 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 2,195 नए केस सामने आए।





शर्मनाक: अधेड़ ने साले के साथ मिलकर किया समधन से गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार





छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। शनिवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 3.9% रही है। छत्तीसगढ़ में अनलॉक प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन जिलों में संक्रमण की दर 8% से नीचे है उन जिलों में राज्य सरकार ने छूट देने का ऐलान किया है। राज्य सरकार के राहत से जुड़े फैसले के बाद अब तक प्रदेश के रायपुर, धमतरी, बेमतरा, बालोद, जशपुर, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रायपुर में नई गाइडलाइन के मुताबिक शहर में सभी दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम, शॉपिंग मॉल, ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल और सब्जी मंडी, अनाज मंडी, शोरूम, क्लब और शराब की दुकानें शाम 6:00 बजे तक खुलेंगी। रविवार के दिन पूरे जिले में टोटल लॉकडाउन लागू रहेगा।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 2,195 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 67 हजार 645 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 64 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 12,914 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5 हजार 941 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 11 हजार 752 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 42 हजार 914 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





रायपुर- 61
दुर्ग- 58
राजनांदगांव- 30
बालोद- 58
बेमेतरा- 24
कवर्धा- 26
धमतरी- 66
बलौदाबाजार- 117
महासमुंद- 86
गरियाबंद- 38
बिलासपुर- 74
रायगढ़- 154
कोरबा- 130
जांजगीर- 162
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 43
सरगुजा- 175
कोरिया- 125
सूरजपुर- 232
बलरामपुर- 127
जशपुर- 165
बस्तर- 103
कोंडागांव- 52
दंतेवाड़ा- 47
सुकमा- 50
कांकेर- 41
नारायणपुर- 26
बीजापुर- 105


छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 7,594 नए मरीजों की पुष्टि, 172 मरीजों की मौत

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का असर लगातार दिखने लगा है। प्रदेश में बीते 3 दिनों से लगातार कोरोना के केसों में कमी आ रही है। वहीं शुक्रवार को भी कोरोना के सिर्फ 7,594 नए केस सामने आए हैं। जबकि 172 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 15 हजार 964 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1393249805925638146




बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। शुक्रवार को 10,444 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि शुक्रवार को राज्य में 63,094 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 7,594 नए केस सामने आए।





रायपुर में 358 नए केस, 29 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में शुक्रवार को 358 नए मरीज मिले हैं। जबकि 29 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 31 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था, जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया। वहीं इसे एक बार फिर बढ़ा कर 31 मई तक कर लिया है। हालांकि लॉकडाउन का यह पांचवा चरण रियायतों से भरा रहेगा।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 7,594 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 99 हजार 925 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 172 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11,461 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 10,444 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 72 हजार 500 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 15 हजार 964 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • जांजगीर-चांपा - 623
  • रायगढ़- 571
  • बलौदाबाजार- 532
  • सूरजपुर- 518
  • सरगुजा- 496
  • कोरबा- 483
  • बलरामपुर- 410
  • रायपुर- 358
  • जशपुर- 335
  • बिलासपुर- 324
  • मुंगेली- 280
  • कोरिया- 278
  • दुर्ग- 273
  • महासमुंद- 240
  • बालोद- 228
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 206
  • कवर्धा- 189
  • धमतरी- 180
  • गरियाबंद- 174
  • कांकेर- 174
  • बस्तर- 170
  • राजनांदगांव- 141
  • बेमेतरा- 113
  • कोंडागांव- 98
  • बीजापुर- 65
  • दंतेवाड़ा- 61
  • नारायणपुर- 36
  • सुकमा- 31
  • अन्य राज्य- 07

बाहर घूमने वाले मरीजों को भेजा गया कोविड सेंटर, ईद उल फितर के लिए गाइडलाइन जारी

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों द्वारा प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थलों में घूमने की शिकायत पर गंभीर कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी ने मंगलवार को प्रशासनिक टीम के साथ नगर की माईनस कालोनी बिश्रामपुर में दबिश दी। जहां पहुंचकर उन्होंने बाहर घूमने वाले लोगों को समझाइश देते हुए 6 लोगों को सुरक्षा के लिहाज से कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। वहीं लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय का संचालन करते पाए जाने पर दो दुकानों को सील करने की कार्रवाई की।





छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी, आंकड़ों पर डाले एक नजर





होम आइसोलेशन में रहने वाले नगर के कई कोरोना संक्रमित मरीजों के सार्वजनिक स्थलों पर घूमने की शिकायत पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने एडिशनल कलेक्टर एस एन मोटवानी को प्रशासनिक टीम के साथ तत्काल दबिश देकर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए थे। नगर की माईनस कालोनी पहुंचे अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी के सामने होम आइसोलेट कृषि विस्तार अधिकारी नागेश आर्मो ने स्वीकार किया कि वे दवाई लेने अस्पताल गए थे। ऐसे ही अन्य लोगों के भी प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर घूमने की पुष्टि हुई।





इन्हें भेजा गया अस्पताल





इस पर त्वरित एक्शन लेते हुए माईनस कालोनी निवासी कृषि विस्तार अधिकारी नागेश आरमो समेत कोरोना संक्रमित सत्येंद्र प्रसाद, उसके बेटे रवि रंजन , पत्नी सरस्वती और क्वार्टर नंबर 179 के महावीर मौर्य को एंबुलेंस से लाईवलीहुड कॉलेज कोविड केयर सेंटर भेजा गया। वहीं क्वार्टर नंबर 148 निवासी उपेंद्र तिवारी को स्थानीय सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।





दो दुकानों को किया गया सील





लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए व्यवसाय का संचालन की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर अपर कलेक्टर के उपस्थित में माईनस कॉलोनी मेन रोड स्थित पायल श्रृंगारिका एंड गिफ्ट कॉर्नर और खुशबू किराना एंड जनरल स्टोर के संचालक को समझाइश देते हुए दोनों दुकानों को 21 दिनों के लिए सील करते हुए बीस -बीस हजार का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई के दौरान बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह समेत नायब तहसीलदार अमित केरकेट्टा, नगर पंचायत सीएमओ युफ्रिसिया एक्का, एएसआई उमेश सिंह संयुक्त टीम सक्रिय रही।





ईद उल फितर में नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य





छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने निर्देश जारी कर कहा हैं कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान ईद उल फितर का त्योहार आ रहा है। सुरक्षा और संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से ईद उल फितर में लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।





ईद उल फितर के लिए गाइडलाइन जारी





जारी निर्देश में कहा गया हैं कि ईद उल फितर की नमाज के लिए मस्जिद, ईदगाह, मदरसा, दरगाह में 5 से ज्यादा अफराद जमा न हो। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर संबंधित मुतवल्ली साहेबान नियमत स्वमेव जवाबदेह होंगे। आम जमाती ईद उल फितर की नमाज शरीअत के अनुसार अपने-अपने घर पर अदा करें। जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर पृथक निर्देश जारी किए गए हैं। उन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करने कहा गया है और दरगाह, कब्रिस्तान स्थानों पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित न होने निर्देशित किया गया है।





ईद उल फितर की नमाज के लिए सिर्फ 5 अफराद ही होंगे जमा





अंबिकापुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए ईद उल फितर त्योहार मनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। निर्देश में कहा गया है कि ईद उल फितर नमाज के लिए मस्जिद ईदगाह मदरसा और दरगाह में 5 से ज्यादा अफरादजमा न हो। लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित मुतवल्ली नियमत स्वमेव जिम्मेदार होंगे। आम जमाती ईद उल फितर के नमाज शरीयत के अनुसार अपने-अपने घर पर अदा करें।


कोविड संक्रमण के कारण हुए अनाथ बच्चों को मिलेगा आवासीय व्यवस्था

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिला में संक्रमित ऐसे परिवार जिनके माता-पिता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ऐसे बच्चों को आश्रय में परेशानी हो रही है, उन्हें संस्थागत व्यवस्था देनी है। ऐसे बच्चों के पुनर्वास के लिए जिला सूरजपुर टोल फ्री नंबर 1098 में फोन किया जा सकता है।





अब शादी के आवेदन में देने होंगे शामिल होने वालों के नाम, समारोह के 2 दिन पहले करवानी होगी Covid जांच





कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बालकों को या ऐसे बालक जिनके माता-पिता बालकों के पालन पोषण में असमर्थ हैं, उनको तत्काल बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें, जिसके लिए 1098 चाइल्ड लाइन की भी सहायता ली जाए और किशोर न्याय, बच्चों की देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।





इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क





कलेक्टर और जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-19 के शिकार या प्रभावित हुए हैं और उन बच्चों का देखरेख करने वाला कोई नहीं है तो उन बच्चों के संरक्षण के लिए जिला बाल संरक्षण समिति के सचिव, जिला कार्यक्रम अधिकारीचन्द्रबेस सिंह सिसोदिया 9407684308, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल 7987721889, चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति किरण बघेल 8462017301, 7987762003 सदस्य राजेश शर्मा 9826170025, कविता सिंह 7089309101, घनश्याम राजवाड़े 9826803765, फरीदा खान 9424250803 बच्चों के संरक्षण के लिए किसी भी नंबर में संपर्क किया जा सकता है।


शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो जिलों से कई लीटर शराब बरामद

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत 23 फरवरी को आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैजनाथपुर थाना भटगांव निवासी चमरू देवांगन के मकान में दबिश देकर कुल 25 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।





यह भी पढ़ें:- अवैध शराब मिलने पर DGP डीएम अवस्थी ने SI और ASI को किया सस्पेंड





इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय प्रभारी वृत्त प्रतापपुर, आबकारी आरक्षक रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र राजवाड़े और महिला नगर सैनिक राजकुमारी का सक्रिय योगदान रहा।





धमतरी से 27 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त





धमतरी कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध शराब विनिर्माण, धारण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि अमले द्वारा केरेगांव स्थित ग्राम बहानापथरा में छापेमारी के दौरान संतराम से नौ लीटर और रामेश्वरी से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।





1 RAEO निलंबित, SADO सहित 4 को कारण बताओ नोटिस





सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी (एसएडीओ) और आरएईओ (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गोधन न्याय योजना का नोडल विभाग कृषि विभाग ही है और गोबर खरीदी से लेकर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण और बिक्री की जिम्मेदारी भी इसी विभाग को है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं आ पा रही है।





यह भी पढ़ें:- धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही को प्रताड़ना पर धोबी समाज ने की निंदा ,DGP से की कार्रवाई की मांग





कलेक्टर ने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले कंठी गोठान के आरएईओ को निलंबित करने और मेण्ड्रा खुर्द, रामपुर, थोर, रनपुरकला गोठान के आरएईओ सहित अम्बिकापुर जनपद के एसएडीओ को कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश दिए। वहीं ऐसे आरएईओ जिन्होंने अब तक वर्मी खाद का सैम्पल लैब में नहीं भेजा उन सब की वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.