Media24Media.com: दिसंबर महीने में दूसरी बार बढ़ा LPG सिलेंडर के दाम, जानिए क्या हैं वजह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिसंबर महीने में दूसरी बार बढ़ा LPG सिलेंडर के दाम, जानिए क्या हैं वजह

Document Thumbnail

कोरोना काल से हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों पर पड़ा है। इसी बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) कर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है।





राजनांदगांव के 10 हजार 57 किसानों के खाते में धान खरीदी की राशि डीबीटी के माध्यम से जमा





देश के ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies of the india) ने इस महीने में दूसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG cylinder prices rise) की है। ऑयल कंपनी IOC (Oil Company IOC) के मुताबिक दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत को बढ़ा दी है।









3 दिसंबर को भी बढ़ी थी सिलेंडर की कीमत (Cylinder price was also increased on 3 December)





इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 15 दिसंबर से गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत दिल्ली में 644 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) से बढ़कर 694 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। बता दें इससे पहले 3 दिसंबर को सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।





दिसंबर महीने में 100 रूपए तक बढ़ी कीमत (Price up by Rs 100 in December)





दिसंबर महीने में दो बार सिलेंडर की कीमतों में कुल 100 रुपये तक का बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी। कोलकाता में यह 620.50 रुपये, मुंबई में 594 रुपये और चेन्नई में 610 रुपये थी। इसी तरह 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1296 रुपये, कोलकाता में 1351.50 रुपये, मुंबई में 1244 रुपये और चेन्नई में 1410.50 रुपये हो गई है।









सरकार इन 12 गैस सिलेंडर पर देती है सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders)






सरकार एक साल में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी (Government gives subsidy on these 12 gas cylinders) देती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर लेना चाहते हैं तो उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंदर खरीदना पड़ेगा। ऑयल कंपनियां हर महीने गैस सिलेंडर की कीमत की समीक्षा करती हैं, जिसकी वजह से गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। वहीं इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।





ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम (This is how you can check LPG prices)





रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।









होम डिलीवरी की बुकिंग कैंसिल





बता दें कि छत्तीसगढ़ के 62 लाख उपभोक्ताओं को अब घरेलू सिलेंडर (Domestic cylinder) 765 रुपए में मिलेंगे। कंपनियों ने 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। बीते 15 दिन में दूसरी बार कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई है। वहीं कीमत बढ़ने के साथ ही एजेंसियों ने बुधवार को की जाने वाली होम डिलीवरी की बुकिंग कैंसिल कर दी है। बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर नई कीमत का मैसेज कर दिया गया है।





उद्यानिकी से रोजगार और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा





उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी तो दी जाएगी, लेकिन कीमत बढ़ी हुई वसूली जाएगी। उपभोक्ताओं को भेजे गए मैसेज में स्पष्ट लिखा गया है कि तेल कंपनियों द्वारा कीमत बढ़ाए जाने के कारण सिलेंडर पुरानी दर पर नहीं मिलेगा। पिछली बार जब कीमत बढ़ाई गई थी, तब भी एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी की बुकिंग कैंसिल कर नई कीमत वसूली गई थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.