Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की सुनवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की सुनवाई

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Chairperson of Women Commission Kiranmayi Nayak) ने बुधवार को मुंगेली जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न (women harassment) से संबंधित 11 प्रकरणों पर जन सुनवाई की। इस दौरान पक्षकारों की सुनवाई कर 8 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया।









जानें हर साल 10 दिसंबर को आखिर क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस





महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक (Kiranmayi Nayak) ने सुनवाई के दौरान जिला स्तरीय परिवार समिति में 50 प्रतिशत सदस्य महिलाओं का होना अनिवार्य बताया. साथ ही जिला परिवार समिति में महिला सदस्य नियुक्त करने के निर्देश दिए। आयोग के समक्ष आए एक प्रकरण में आवेदिका से मारपीट और अभद्र व्यवहार को अध्यक्ष नायक ने गंभीरता से लिया और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।









मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए ये निर्देश





अध्यक्ष किरणमयी नायक ने लोरमी नगर पंचायत के तत्कालीन पार्षद द्वारा अपने सगे संबंधी को नौकरी दिलाने के प्रकरण को भी ध्यान से सुना.साथ ही दस्तावेज को देखने और परीक्षण के बाद नियुक्ति के प्रकरण की विस्तृत जांच कर दो महीने के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए।





छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, 198 पुलिसकार्मियों का ट्रांसफर





वहीं अध्यक्ष नायक ने बघनी भांवर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और सचिव द्वारा पद का दुरूपयोग कर आवेदिका सरपंच के बिना जानकारी के उनके डिजिटल हस्ताक्षर कर एक लाख 69 हजार राशि का भुगतान करने के मामले में सुनवाई की. साथ ही अनावेदक सचिव के स्वीकारोक्ति के बाद इस प्रकरण की गंभीरता और बढ़ जाने की बात कही। उन्होंने सरपंच के आवेदन पर विस्तृत जांच रिपोर्ट दो महीने के अंदर आयोग के सामने प्रस्तुत करने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए।









जन सुनवाई के दौरान ये रहे उपस्थित





जन सुनवाई में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चन्द्रकार,अधिवक्ता शमीम रहमान, लोक अभियोजक मनीष चौबे, जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.