Media24Media.com: पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पत्नी को बीच बचाव करना पड़ा महंगा, पति ने चाकू से हमला कर ले ली जान

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में हत्या की वारदात (Murder incident in Chhattisgarh) लगातार बढ़ती ही जा रही है।ताजा मामला गरियाबंद जिले (Gariaband district) का है, जहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है।





छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला उत्पीड़न से संबंधित 11 प्रकरणों की सुनवाई





जानकारी के मुताबिक अमलीपदर गांव में (Amlipadar Village) रहने वाले त्रिलोचन सिन्हा का अपने छोटे भाई जगदीश सिन्हा से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जगदीश ने अपने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया।





जानें हर साल 10 दिसंबर को आखिर क्यों मनाया जाता है मानवाधिकार दिवस





वहीं दोनों के झगड़े को देख जगदीश की पत्नी मोंगरा बाई बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंची, लेकिन गुस्से में जगदीश ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे मोंगरा बाई की मौके पर ही उसकी मौत हो गई।





आरोपी गिरफ्तार





वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घायल त्रिलोचन सिन्हा को अमलीपदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।





आरोपी के हैं दो बच्चे





जानकारी के मुताबिक आरोपी जगदीश के दो बच्चे भी हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल दोनों भाइयों के बीच विवाद होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।





सनकी बेटे ने की सौतेली मां की बेरहमी से हत्या, दो गिरफ्तार





बता दें कि बुधवार को ही गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले (Gaurla-Pendra-Marwahi District) में एक एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां (Murder incident in Chhattisgarh) की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटे ने सबसे पहले अपनी मां को कुएं में धकेला। फिर उन पर ईंटें फेंकने लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.