Media24Media.com: rape in Delhi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label rape in Delhi. Show all posts
Showing posts with label rape in Delhi. Show all posts

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी के तिलक नगर इलाके में कथित तौर पर घर में घुसकर 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़ित महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ ही रहती है। इसके साथ ही पीड़िता बीते 7 महीने से बिस्तर पर बीमार पड़ी हुई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 87 साल की बुजुर्ग महिला अपनी 65 साल की बेटी के साथ रहती है। इस दौरान बेटी ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीती रात को उनकी मां के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि ये उस समय की घटना है, जब वो बीती रात को अपने दोस्त से मिलने गई थी। उसी दौरान एक युवक ने उनके घर में घुसकर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। फिर उसका मोबाइल फोन लेकर भाग गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यौन उत्पीड़न और चोरी से संबंधित धाराएं भी शामिल है।

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की दुष्कर्म की शिकायत 

वहीं मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बीते 13 फरवरी को बुजुर्ग महिला की बेटी ने घर से मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दी थी, जिस पर FIR दर्ज कर ली गई थी, इसके बाद पीड़िता की बेटी द्वारा पुलिस को दुष्कर्म होने की शिकायत दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पहली FIR में ही दुष्कर्म की धारा जोड़ दी हैं। वहीं बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्रवाई में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी।

पहले चोरी की FIR दर्ज 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कहा कि बेटी ने कहा कि एक व्यक्ति गैस ठीक करने के बहाने उसके घर में घुसा और अपने साथ एक चोरी करके मोबाइल फोन ले गया। हालांकि पुलिस ने उसके बाद चोरी की FIR दर्ज की ।  एडिशनल डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि हमें फोन आया था , हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती शिकायत यह थी कि एक लड़का गैस ठीक कराने के बहाने घर में घुसा था, पीड़ित का मोबाइल चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ लोगों ने यह कहते हुए ट्वीट कि या कि 87 साल की महिला के साथ रेप हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने एक और शिकायत दर्ज की।

नहीं हो सका मेडिकल जांच 

इधर, एडीसीपी ने कहा कि इस मामले में हमने संबंधित धारा के तहत नई शिकायत दर्ज की है। फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान पीड़िता के परिचितों और रिश्तेदारों के मुताबिक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी शुरू में घबराई हुई थी, इसलिए मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मेडिकल जांच नहीं हो सकी। हालांकि इस मामले में परिवार चाहता था कि मेडिकल टीम उसके घर से जांच करे। क्योंकि पीड़ित बिस्तर पर थी, जिसके बाद  एक टीम मेडिकल टेस्ट के लिए उसके घर आई, लेकिन परिवार के सदस्यों के मुताबिक टीम वापस आ गई। क्योंकि उनके पास मेडिकल के लिए पर्याप्त उपकरण नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था।

हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले आते हैं सामने

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime against women)

भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हैं। NCRB के मुताबिक पिछले साल 30. 9% पति या रिश्तेदार की क्रूरता, 21. 8% इज्जत लूटने के इरादे से महिलाओं पर हमला, 17. 9% महिलाओं का अपहरण और अगवा जबकि 7. 9% बलात्कार के केस दर्ज किए गए।

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, महिला से गैंगरेप के बाद काटे बाल

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी से एक शर्मनाक और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक महिला का अपहरण करने के बाद उसके साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ की गई। इसके बाद उसके बाल भी काटे गए। साथ ही उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया भी गया।

घटना कस्तूरबा नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक महिला की छोटी बहन ने पुलिस को कॉल किया और फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला को बचाया। फिलहाल महिला की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गैंगरेप की FIR दर्ज की है और महिला के साथ बदसलूकी के आरोप में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आगे कुछ और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस को नोटिस जारी

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने पुलिस को नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला के साथ गैंगरेप भी हुआ है। उन्होंने कहा कि 'कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाके में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।'

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक महिला के साथ ये घटना पुरानी रंजिश की वजह से हुई। पीड़ित महिला शादीशुदा है। उसका एक बच्चा भी है। पीड़िता के परिवार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाला शख्स इस महिला के पीछे पड़ा था। एक तरफा प्यार करता था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी, जिसकी वजह से लड़के के परिवार वालों को लगता था कि वजह यही महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले कि जांच कर रही है।

नाइट कर्फ्यू के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला सागरपुर इलाके का है, जहां नाइट कर्फ्यू के दौरान महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने पर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल एक आरोपी उसी दिन बालिग हुआ था। बता दें कि सोमवार से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लागू है, उसी रात आरोपी एक महिला को लिफ्ट देने के बाद निहाल विहार इलाके में ले गए, जहां उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक लड़का वारदात के ही दिन बालिग हुआ था और दोनों जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए घर से निकले थे। दिल्ली पुलिस को सोमवार देर रात 3 बजे एक महिला ने कॉल कर अपने साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला शुरुआती पूछताछ में ये नहीं बता पा रही थी कि उसे कहां से लिफ्ट देकर बिठाया गया था। पीड़ित महिला का कहना था कि उसका उसके पति से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वो घर से निकल गई थी। टेक्निकल सर्विलेंस और अन्य CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी का सोमवार को ही जन्मदिन था और उसी के जश्न के लिए दोनों दोस्त घर से बाहर निकले थे, लेकिन अब दोनों सलाखों के पीछे हैं। सोमवार को दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ था। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे और चेकिंग भी चल रही थी। ऐसे में आरोपी महिला को सागरपुर इलाके से निहाल विहार तक ले गए, लेकिन पुलिस ने बीच में इन्हें कहीं नहीं रोका और चेकिंग नहीं हुई। ऐसे में पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में साल 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने सिविल डिफेंस कर्मी को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दिल्ली के बिंदापुर इलाके का है, जहां एक नाबालिग का अपहरण करने और उससे रेप करने के आरोप में पुलिस ने 20 साल के सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। नाबालिग पीड़िता के परिजन की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता बुधवार को अपने घर पहुंची और उसने परिजन को बताया कि मटियाला रोड पर एक युवक ने उसे बाइक पर घर के पास छोड़ने की बात की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को एक कोचिंग सेंटर ले गया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर कोचिंग सेंटर में शिक्षिका की नौकरी का झांसा दिया, जिसके बाद वो उसे एक पार्क ले गया, जहां उसने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

राजापुरी इलाके से किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मटियाला, जैन कॉलोनी, राजापुरी में लगे 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें से एक फुटेज में वो बाइक पर बैठकर जाती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को राजापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक निजी कैब में चाकू की नोंक पर एक महिला को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात 7 नवंबर को हुई जब शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही कैब में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से दो मोबाइल, 10 हजार कैश, एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां लूट ली थी।

पुलिस ने बरामद किया लूट का सामान 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को पिंटू बिलाल, नूर इस्लाम और शेख रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता की सोने की चेन, एक अंगूठी, दो मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। लूट को अंजाम देने के बाद तीनों ने सोने की अंगूठी सीमापुरी के सगीर को बेच दी थी। बता दें कि देश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

फिर शर्मसार हुई राजधानी, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, इलाज के लिए बच्ची को लेकर घंटों भटकता रहा पिता

No comments Document Thumbnail

देश में बच्चियों और महिलाओं पर होने वाले अपराध लगातार बढ़ जा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म (rape in Delhi) की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली का है, जहां एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राजनाधी में एक युवक ने 6 साल की मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के रोहतक जिले से आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी की उम्र 20 साल है, जिसका नाम सूरज है।  


 

पुलिस के मुताबिक दर्द से कराहती बच्ची को लेकर बेबस पिता दिल्ली के 5 अस्पतालों के बीच लगभग 15 किमी और ढाई घंटे तक चक्कर काटता रहा, लेकिन इलाज देने के बजाए उसे दूसरे अस्पतालों में भेजा दिया जाता। आखिरी में उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया, जहां बच्ची को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। आयोग की एक टीम अस्पताल में पीड़ित बच्ची के साथ लगातार मौजूद हैं।

बच्ची ने मां की बताई पूरी बात

ये मामला दिल्ली के रणजीत नगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटी गुरुद्वारे में लंगर लेने गई थी। एक बार लंगर लेकर घर पहुंचाया और उसके बाद दोबारा चली गई। वहीं वापस लौटने पर खून से लथपथ थी। जब पीड़िता की मां ने उससे पूछा तो उसने बताया कि रास्ते में 20 से 25 साल का युवक उसे कॉपी-किताब देने का लालच देकर अपने साथ एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। वहीं युवक के वहां से जाने के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची।

इलाज के लिए घंटों भटकता रहा पिता

गौरतलब है कि पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पत्नी ने घटना की जानकारी दी तो वो भागकर घर पहुंचा। घर के बाहर भीड़ जमा थी और किसी ने घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दे दी थी। एंबुलेंस के मौके पर पहुंचते ही वो बच्ची को लेकर अस्पताल गए। लगभग 11 बजे सरदार पटेल अस्पताल पहुंचा, वहां बताया गया कि यहां पर बच्ची का इलाज संभव नहीं है। लेडी हार्डिंग अस्पताल जाना पड़ेगा। इस दौरान पिता ने कई बार अस्पताल कर्मियों से मिन्नतें की, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। थक हारकर करीब 12 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा, वहां से कलावती अस्पताल जाने की सलाह दी गई।

ICU में भर्ती है मासूम बच्ची

पीड़ित पिता को कलावती अस्पताल में बताया गया कि दूसरे इलाके का मामला है। इस बीच बच्ची दर्द से बेहाल थी, जहां पीड़ित बेटी का पिता उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गया। वहीं दोपहर करीब 1:30 बजे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करा पाया। इससे पहले बच्ची को स्थिर करने के लिए प्राथमिक इलाज किया और फिर शाम 6 बजे ऑपरेशन करने के बाद रात 11:00 बजे उसे ICU में भेज दिया गया। हालांकि बच्ची की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 

CCTV में कैद हुआ आरोपी

गौरतलब है कि अस्पताल से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में लगे CCTV की फुटेज को खंगाला गया, जहां एक कैमरे में आरोपी कैद हो गया है। हालांकि उसने मास्क लगा रखा था। आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिख रहा है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच में जुट गई है। 

महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने मामले को संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही दर्ज FIR का ब्योरा मांगा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वो घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि ये बड़ी चिंता और शर्म की बात है कि हमें छोटे बच्चों के साथ बार-बार होने वाले यौन हमले के ऐसे मामलों से गुजरना पड़ रहा है। ये कानून व्यवस्था की पूर्ण विफलता है।

100 से ज्यादा CCTV की हुई जांच

मध्य जिला की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके से फरार हो गया था और जैसे ही उसे इस बात की भनक लगी कि उसके अपराध की जानकारी अन्य लोगों को हो गई है और मीडिया तक इस घटना की बात पहुंच चुकी है, तो वह दिल्ली से हरियाणा की ओर भाग गया। जिले के स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम ने 100 से भी ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। किसी तरीके से आरोपी की फोटो ले पाए। जांच में पता चला कि आरोपी सूरज 2021 में ही वेस्ट जिले के खयाला थाने में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ पोक्सो के तहत भी केस दर्ज किया गया था। पुलिस तुरंत ही उसकी तलाश में जुट गई और सूचना के आधार पर रोहतक जिले के कलानौर इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में साल 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

फिर शर्मसार हुई देश की राजधानी दिल्ली, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात

No comments Document Thumbnail

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी में 6 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एम्स रेफर कर दिया गया है। 

दरअसल, मामला मयूर विहार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इलाके का है, जहां 6 साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप के मुताबिक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली कैंट के नांगल इलाके में 9 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि श्मशान घाट के पुजारी ने उनकी सहमति के बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं बच्ची के परिजन समते सैकड़ों की तादाद में जुटे लोगों ने धरना प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ मौत की सजा की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर एक नजर

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के मुताबिक देश के राजधानी दिल्ली में इस साल यानी 2020 के अक्टूबर महीने तक दुष्कर्म के 1,429 मामले सामने आए हैं। वहीं बीते साल यानी 2019 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,884 मामले सामने आए थे, जो साल खत्म होने तक बढ़कर 2,168 मामले हो गए। 2012 में कुल 706 रेप केस दर्ज किए गए थे, जिसमें 16 दिसंबर को निर्भया के साथ गैंगरेप भी शामिल था।

2019 के आंकड़ों पर एक नजर

2019 में इसी अवधि में 2,988 सूचित आंकड़ों के मुकाबले इस साल अक्टूबर तक कुल 2,226 महिलाओं का अपहरण किया गया था। 2019 के अंत तक दिल्ली में महिलाओं के अपहरण के 3,471 मामले सामने आए। 2012 में महिलाओं के अपहरण के कुल 2,048 मामले दर्ज किए गए थे।

हर दिन औसतन 87 बलात्कार के मामले आते हैं सामने

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में महिलाओं के खिलाफ 4,05,861 मामले सामने आए। इनमें हर दिन औसतन 87 मामले बलात्कार के हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime against women)

भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत दर्ज महिलाओं के खिलाफ अपराध के ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के हैं। NCRB के मुताबिक पिछले साल 30. 9% पति या रिश्तेदार की क्रूरता, 21. 8% इज्जत लूटने के इरादे से महिलाओं पर हमला, 17. 9% महिलाओं का अपहरण और अगवा जबकि 7. 9% बलात्कार के केस दर्ज किए गए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.