Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने सिविल डिफेंस कर्मी को किया गिरफ्तार

देश में रेप की घटना लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in India) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला दिल्ली के बिंदापुर इलाके का है, जहां एक नाबालिग का अपहरण करने और उससे रेप करने के आरोप में पुलिस ने 20 साल के सिविल डिफेंस कर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान उत्तम नगर के रहने वाले अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। नाबालिग पीड़िता के परिजन की शिकायत पर बुधवार को केस दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता बुधवार को अपने घर पहुंची और उसने परिजन को बताया कि मटियाला रोड पर एक युवक ने उसे बाइक पर घर के पास छोड़ने की बात की थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता को एक कोचिंग सेंटर ले गया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर कोचिंग सेंटर में शिक्षिका की नौकरी का झांसा दिया, जिसके बाद वो उसे एक पार्क ले गया, जहां उसने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

राजापुरी इलाके से किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मटियाला, जैन कॉलोनी, राजापुरी में लगे 150 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें से एक फुटेज में वो बाइक पर बैठकर जाती हुई नजर आई। इसके बाद पुलिस ने कहा कि उसे शनिवार को राजापुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक निजी कैब में चाकू की नोंक पर एक महिला को कथित तौर पर लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात 7 नवंबर को हुई जब शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही कैब में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला से दो मोबाइल, 10 हजार कैश, एक सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां लूट ली थी।

पुलिस ने बरामद किया लूट का सामान 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शुक्रवार को पिंटू बिलाल, नूर इस्लाम और शेख रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता की सोने की चेन, एक अंगूठी, दो मोबाइल और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। लूट को अंजाम देने के बाद तीनों ने सोने की अंगूठी सीमापुरी के सगीर को बेच दी थी। बता दें कि देश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.