Media24Media.com: indian railway

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label indian railway. Show all posts
Showing posts with label indian railway. Show all posts

Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस समेत ये रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखें लिस्ट

No comments Document Thumbnail

Indian Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल के अंतर्गत फुलेरा यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए फुलेरा और गोविंदी मारवाड़ के बीच दूसरी लाइन का निर्माण कार्य के चलते दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर और 31 अक्टूबर को अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस को जयपुर-अजमेर के बीच रद्द की गई थी। अब ये गाड़ियां दुर्ग-अजमेर-दुर्ग के मध्य अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी।


निर्धारित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां –

2 नवंबर को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस

1 नवंबर को पुरी से चलने वाली 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस।

30 एवं 31 अक्टूबर को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस।

2 नवंबर को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस।

अगर आप भी करते हैं ट्रेन में सफर, तो एक बार जरूर पढ़ें ये खबर नहीं तो आपकी छोटी सी गलती के कारण हो सकती है जेल

No comments Document Thumbnail

अगर आप कहीं ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या फिर अक्सर ही ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि रेलवे समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है। लिहाजा ट्रेन के जरिए सफर करने वाले लोगों को भी इसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है। रेलवे ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके हैं। इसमें एक नियम यात्रियों की नींद से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक रेलवे ने नए नियम लागू किए हैं। इसके मुताबिक अब आपके आसपास कोई भी सहयात्री तेज आवाज में मोबाइल पर बात नहीं कर सकता और न ही वह ऊंची आवाज में गाने सुन सकता है। यात्रियों की ओर से की गई शिकायत के बाद रेलवे ने ये नियम बनाया है। इससे यात्रियों की नींद में खलल नहीं पड़ेगा। वहीं इन नियमों को नहीं मानने वालों के लिए कार्रवाई का भी प्रावधान है।

रेलवे के नए नियम

रेलवे के नए नियमों के मुताबिक अगर किसी ट्रेन में यात्री की ओर से शिकायत करने पर उसका समाधान नहीं किया गया तो ये ट्रेन स्टाफ की जिम्मेदारी होगी। रेलवे मंत्रालय की ओर से सभी जोन्स को ये आदेश जारी कर दिया गया है कि नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

रेल मंत्रालय को लगातार मिल रही थी शिकायत

बता दें कि रेल मंत्रालय को अक्सर यात्रियों की शिकायत पहुंचती थी कि उनका सहयात्री तेज आवाज में मोबाइल पर गाने सुन रहा है। इसके अलावा एक शिकायत ऐसी भी मिली थी कि लोग ग्रुप में बैठकर ऊंची आवाज में बातें कर रहे हैं। वहीं लाइट जलाने और बुझाने को लेकर भी कई बार विवाद हुआ है। इसी वजह से रेल मंत्रालय ने नए नियम बनाए हैं।

ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आपका भी सामान हो गया चोरी, तो इस तरह मिलेगा मुआवजा

No comments Document Thumbnail

अगर आप कहीं ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान आपका सामान चोरी हो जाए तो आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि रेलवे द्वारा आपको मुआवजा मिल सकता है। यात्री अपने खोए हुआ सामान की शिकायत कर सकते हैं और इसके लिए उपभोक्ता फोरम भी जा सकते हैं। कई बार यात्रा करते हुए चोरी की घटना हो जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है तो इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिशा निर्देश दिए हैं। 

कोर्ट के आदेश के मुताबिक अगर किसी यात्री का सामान चोरी होता है तो वह RPF में रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। इस दौरान उसे एक फॉर्म भरने को बोला जाएगा। इस फॉर्म में लिखा होता है कि अगर आपका सामान 6 महीने के अंदर नहीं मिला तो यात्री को हक होगा की वह इसके बाद उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके बाद सामन के हुए नुकसान के अनुसार रेलवे को यात्री को मुआवजा देना पड़ता है।

इन टिकट वाले यात्रियों को देने पड़ सकता है जुर्माना  

बता दें कि अगर आपका टिकट कंफर्म नहीं है तो आप आरक्षित कोच में यात्रा नहीं कर सकते हैं। अगर कोई यात्री ऐसा करते पकड़ा जाता है तो उसे 250 रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसके साथ ही यात्री के अगले स्टेशन पर उतारा भी जा सकता है,  लेकिन चार लोग यात्रा कर रहे हैं और दो के पास कंफर्म टिकट है तो चार लोग भी आरक्षित सीट पर बैठ सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको  TTE को बताना होगा।

बिना टिकट के यात्रा करने वाले हो जाए सावधान 

अगर आप बिना टिकट के यात्रा कर रहे हैं तो आपको ऐसी हालत में रेलवे एक्ट की धारा 138 के तहत आप पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में जहां तक जाना वहां तक का किराया और इसके साथ ही 250 का जुर्माना भी भरना पड़ेगा। नीचे क्लास की टिकट पर जुर्माना वसूला जाएगा। अगर कोई यात्री दूसरे यात्री के साथ छेड़छाड़ करता है तो उसे रेलवे धारा 137 के 1 हजार रुपये का जुर्माना और 1 महीने की जेल भी हो सकती है। ऐसे में रेलवे के इन नियमों को ध्यान रखते हुए ही यात्रा करें।

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से पटरी पर दौड़ रही 6 पैसेंजर और 1 एक्सप्रेस ट्रेन

No comments Document Thumbnail

कोरोना के कारण बंद पड़ी ट्रेनों का परिचालन अब धीरे-धीरे शुरू हो रहा है। इसी कड़ी में आज से 6 पैसेंजर ट्रेनों और एक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। पूरे कोरोना पीरियड में बंद ये पैसेंजर ट्रेनें फिलहाल एक्सप्रेस नाम से चलेगी। लिहाजा यात्रियों की जेब पर ज्यादा बोझ पड़ने वाला है।









पहले से चल रही है 12 लोकल





इससे पहले रेल यात्रियों की सुविधाओं व मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर-रायपुर-डोंगरगढ़ के बीच 12 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 12 फरवरी से शुरू किया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज सोमवार से 13 पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।





छत्तीसगढ़ : पटरी पर दौड़ी अब सभी 12 स्पेशल लोकल ट्रेन





इन गाड़ियों का हो रहा परिचालन





  • 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08743 गोंदिया-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08744 इतवारी-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08210/08208 बिलासपुर-गेवरा पैसेंजर स्पेशल।
  • 08219 बिलासपुर-चिरमिरी एक्सप्रेस स्पेशल।
  • 08815 रायपुर-केवटी डेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08816 केवटी-रायपुर डेमू पैसेंजर स्पेशल।
  • 08119 इतवारी-छिंदवाड़ा पैसेंजर स्पेशल।
  • 08120 छिंदवाड़ा-इतवारी पैसेंजर स्पेशल।
  • 08745 गेवरा रोड़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।




पहले की ही तरह इन ट्रेनों का किराया भी बढ़ाया गया है। जिसका बोझ आम यात्रियों को झेलना पड़ेगा। किराया वृद्धि का साइड इफेक्ट भी दिखने लगा है और बिलासपुर डोंगरगढ़ रुट में पहले से चल रही लोकल ट्रेनों में सामान्य से भी कम यात्री यात्रा कर रहे हैं। पहले इन ट्रेनों में जहां भारी भीड़ हुआ करती थी, वहीं अब इन ट्रेनों में यात्रियों की संख्या नाममात्र दिख रही है।





यह भी पढ़ें:- खुशखबरी – 22 फरवरी से शुरू होंगी 35 नई लोकल ट्रेनें, बिना रिजर्वेशन होगा सफर





वहीं उत्तर रेलवे ने आज से ही 35 लोकल ट्रेनों (35 local trains start) को अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों (Special trains)के रूप में चलाने का फैसला लिया है।





बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे ट्रैवल





कोरोना काल में ये पहला मौका है जब यात्रियों के लिए अनरिजर्व्ड मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिसमें बिना रिजर्वेशन के यात्री यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले चलाई गई सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से रिजर्व थी।





इन ट्रेनों का परिचालन





इन 35 ट्रेनों में प्रतापगढ़ से वाराणसी, फैजाबाद से लखनऊ, लखनऊ से कानपुर, अम्बाला से लुधियाना, सहारनपुर से ऊना हिमाचल, सहारनपुर से दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र, पलवल से गाजियाबाद, शकूरबस्ती से पलवल, मुरादाबाद से सहारनपुर, बरेली से दिल्ली, बलामू से शाहजहांपुर, पठानकोट से जोगिंदरनगर, बठिंडा से फिरोजपुर कैंट, अमृतसर से पठानकोट, बनिहाल से बारामूला और पठानकोट से उधमपुर रूट पर चलाई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ : पटरी पर दौड़ी अब सभी 12 स्पेशल लोकल ट्रेन

No comments Document Thumbnail

रायपुर. रायपुर जंक्शन से सोमवार से सभी 12 स्पेशल लोकल ट्रेनें (Special Local trains in Chhattisgarh) पटरी पर दौडऩे लगी हैं। लेकिन यात्रियों का सन्नाटा अभी छंटा नहीं है। हालांकि लोकल ट्रेनें चलने की शुरुआत के चौथे दिन स्टेशन में जरूर यात्रियों की हलचल अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही, परंतु लोकल ट्रेनों की क्षमता के हिसाब से बहुत कम यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे से एक दिन पहले का जो आंकड़ा सामने आया, वह हतोत्साहित करने वाला है। क्योंकि रायपुर रेल डिवीजन में रविवार तक सिर्फ 2100 यात्रियों ने सफर किया।





कोरोना के खतरे की वजह से बंद हुई लोकल ट्रेनें दस महीने बाद पहली बार 12 फरवरी को चलना शुरू हुई थी। पहले दिन पांच, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो और सोमवार को एक और लोकल ट्रेन के साथ सभी 12 लोकल ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। ये सभी लोकल ट्रेनें अभी रायपुर स्टेशन से बिलासपुर और डोंगरगढ़ के बीच ही चल रही हैं। जबकि इससे आगे की पैसेंजर ट्रेनों के पहिए अभी थमे ही हुए हैं। इधर रायपुर रेल मंडल के अफसरों का मानना है कि लोकल ट्रेनों में सबसे अधिक दैनिक यात्री सफर करते रहे हैं, उनमें खासतौर पर छोटे-छोटे काम धंधा करने वाले अधिक होते थे। दूध और सब्जी वाले भी। उम्मीद है कि यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, क्योंकि लंबे समय तक ये गाडिय़ां बंद थी। इसका काफी प्रभाव पड़ा है।





एक फेरे में 800 यात्री आसानी से कर सकते हैं सफर





रेल अफसरों के अनुसार एक लोकल ट्रेन (Special Local trains in Chhattisgarh) की क्षमता 800 यात्रियों की है। यह अलग बात है कि आम दिनों में 14 सौ से 15 सौ तक यात्री सफर करते थे। इसीलिए उस दौरान हर दिन 22 हजार यूटीएस टिकट जारी होने का आंकड़ा है, परंतु इस समय पिछले चार दिनों से एक लोकल में मुश्किल से सौ से दो सौ यात्री ही सफर कर रहे हैं। यानी कि पूरी लोकल खाली ही आवाजाही कर रही है। रायपुर रेल मंडल के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद पंवार के अनुसार सोमवार वर्र्किंग डे होने की वजह से यात्रियों की संख्या पहले से बढ़ी है। सभी 12 लोकल ट्रेनों के लिए रायपुर स्टेशन से लगभग 800 से हजार यात्रियों के लिए टिकट जारी हुआ है।





यात्रियों की कम संख्या की वजह से बंद करनी पड़ी थी दो पैसेंजर





रेलवे चार महीना पहले रायपुर स्टेशन से दो पैसेंजर ट्रेन चलाया था, रायपुर से कोरबा और रायपुर से केवटी दल्लीराजहरा के बीच। परंतु कोरोना काल की वजह से इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बेहद कम रही। इसी का हवला देकर रेलवे इन दोनों पैसेंजर का परिचालन एक महीने में ही बंद कर दिया था।


यात्रीगण कृपया ध्यान दें : पुणे से हावड़ा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कल से

No comments Document Thumbnail

रायपुर. कोरोनाकाल के 10 महीना बाद रायपुर जंक्शन से पुणे और हावड़ा के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने 14 फरवरी से चलाने की घोषणा की है।





गाडी संख्या 02279 पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 फ रवरी से एवं गाडी संख्या 02280 हावड़ा से पुणे के लिए 16 फ रवरी से चलेगी। यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलेगी। जो दौड़, बेलापुर, कोपरगांव, जलगांव, मल्कापुर, शेगांव, भंडारारोड, तुमसर रोड, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, ब्रजराजनगर, चक्रधरपुर सहित अनेक स्टेशनों रुकते हुए चलेगी। इस गाडी में 2 एसएलआर, 3 सामान्य, 6 एसी थ्री टीयर, 2 एसी टू, 10 शयनयान, 1 पेंट्रीकार सहित 24 कोच रहेगा। पुणे से चलकर ट्रेन 2 बजे दुर्ग स्टेशन और 2.40 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी और हावड़ा तरफ यह ट्रेन सुबह 10.50 बजे रायपुर आएगी और 11.40 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। सभी स्टेशनों में सिर्फ 5 मिनट का स्टॉपेज घोषित किया गया है।





पांच स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाया गया
रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चलने वाली दुर्ग-छपरा स्पेशल, दुर्ग-भोपाल अमरकंटक स्पेशल में 13 से 16 फरवरी एवं दुर्ग-कानपुर बेतवा स्पेशल में 16 फरवरी को, बिलासपुर-भगत की कोठी में 15 व 16 फरवरी एवं बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल में 13 फरवरी को एक-एक अस्थायी अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाकर चलाया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ : जितनी सीटें, उतने यात्रियों के साथ 5 स्पेशल लोकल ट्रेन शुरू

No comments Document Thumbnail

रायपुर . रेलवे प्रशासन ने स्पेशल लोकल ट्रेने (Local trains starts in Chhattisgarh) चलाने की तैयारी कर ली है। पहले दिन शुक्रवार से 5 पैसेंजर ट्रेन दौडऩे लगेंगी। लेकिन किराया पहले जितना होगा या फिर यात्रियों को अधिक देना होगा, रेलवे देर रात तक साफ नही किया। अब यात्रियों को टिकट दर के बारे में सुबह छह बजे जनरल काउंटर पर पता चल सकेगा। रेल अफसरों के अनुसार पहले दिन बिलासपुर से रायपुर, रायपुर से बिलासपुर , रायपुर से दुर्ग, दुर्ग से रायपुर औऱ रायपुर से डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन चलाना घोषित किया है। इसके साथ ही 13, 14 ओर 15 फरवरी से रोजाना 12 स्पेशल लोकल ट्रेन दौंड़ेंगी।





रेल प्रबंधन ने स्टेशनों के टिकट काउंटरो में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए स्टेशनों में मार्र्किंग करवा दी है। प्रबंधन ने फिलहाल के लिए टिकट वेडिंग मशीन से टिकट की सुविधा शुरू नहीं की है। रेल प्रबंधन नें लोकल ट्रेनों की सीट की संख्या के मुताबिक ही टिकट जारी करने की बात कही है। पैसेंजर ट्रेनों में निर्धारित सीट क्षमता से अधिक टिकट नहीं दी जाएगी। छोटे स्टेशन के यात्रियों को लोकल ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। अब तक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं थी, लेकिन छोटे-छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होनें से यात्रियों को बसों का भी सहारा लेना पड़ रहा था। रोजाना ट्रेनों में सफर कर हजारों लोग राजधानी में नौकरी करने या फिर दूसरे कई कामों से आते हैं। ऐसे लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों की सवारी महंगी पड़ रही थी। अब फिर लोकल ट्रेन में कम किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे। बता दें कि इससे पहले कोरोना काल में रेलवे ने रायपुर से कोरबा और रायपुर से केवटी के लिए टे्रनें चलाई थीं लेकिन वह थोड़े दिन बाद बंद कर दी गई थी।





ट्रेनों में रहेंगे सुरक्षाकर्मी





बता दें कि कोरोना गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए रेलवे ने सभी ट्रेनों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने का आदेश दिया है। इसके अलावा टीटीई भी सिर्फ टिकट देखेंगे उसे हाथ में लेकर मार्र्किंग नहीं करेंगे।





ये ट्रेनें शुरू हुई (Local trains starts in Chhattisgarh)





58261- बिलासपुर- रायपुर पैसेंजर सुबह 6.55 पर रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होगी। सुबह 9.45 पर रायपुर पहुंचेगी।
58262 रायपुर- बिलासपुर - पैसेंजर शाम 7.20 पर रायपुर से चलकर रात 10.22 पर बिलासपुर पहुंचेगी।





08717 - रायपुर - मेमू पैसेंजर स्पेशल शाम 6.25 पर चलेगी और दुर्ग शाम 7.20 पर पहुंचेगी।
08708 दुर्ग-रायपुर पैसेंजर शाम 5 बजे दुर्ग से चलेगी और रायपुर शाम 6.50 बजे पहुंचेगी।





08703 - रायपुर- दुर्ग- सुबह 7.30 पर रायपुर से चलेगी और 8.45 पर दुर्ग पहुंचेगी।
08704 दुर्ग- रायपुर- सुबह 9.15 पर दुर्ग से चलेगी और 10.15 पर रायपुर पहुंचेगी।





08727 - बिलासपुर- रायपुर पैसेंजर शाम 6.40 पर बिलासपुर से चलेगी। रात 8.55 पर रायपुर पहुंचेगी।
08728 रायपुर- बिलासपुर पैसेंजर सुबह 7.05 पर रायपुर से चलकर सुबह 9.15 पर बिलासपुर पहुंचेगी।





68705 - रायपुर - डोंगरगढ़ सुबह 8.30 में रायपुर से चलकर 10.45 में डोंगरगढ़ पहुंचेगी।





68706 डोंगरगढ़ - बिलासपुर - पैसेंजर शाम सुबह 11.40 में डोंगरगढ़ से चलकर शाम 3 बजे रायपुर और शाम 5.45 पर बिलासपुर पहुंचेगी।





68709 - रायपुर - डोंगरगढ़ पैसेंजर शाम 5.20 में रायपुर से चलकर रात 7.50 पर डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
68710 डोंगरगढ़ - रायपुर पैसेंजर स्पेशल ट्रेन सुबह 5.50 में डोंगरगढ़ से चलकर 8.20 पर रायपुर पहुंचेगी।


खुशखबरी : 50 हजार से ज्यादा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

No comments Document Thumbnail

रायपुर । बीते 11 माह से बंद पैसेंज ट्रेनें जल्द ही फिर से फिर दौड़ेंगी। पैंसेजर ट्रेन शुरू होने से डेली-अप-डाउन करने वाले तकरीबन 50 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। हलांकि अभी तक रेल प्रबंधन ने इसकी आफीशियल तारीख की घोषणा नहीं की है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बिलासपुर - रायपुर - दुर्ग - डोंगरगढ़ पैसेंजन ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। बातदें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीते साल 22 मार्च से रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी थी। रेलवे ने कुल 12 लोकल ट्रेनों के संचालन का सेड्युल जारी किया है।

लॉकडाउन के पहले रायपुर रेलवे स्टेशन से 112 ट्रेनों की आवाजाही हुआ करती थी। कोरोना के कारण यह संख्या 50 के आसपास रह गई है। जिसमें से 7 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रायपुर रेल मंडल से हो रहा था। लोकल ट्रेनों के बंद होने से आम जनता और गरीबों को इसकी मार झेलनी पड़ रही थी।





छोटे स्टेशन के यात्रियों को मिलेगी सुविधा





एक्सप्रेस ट्रेनें चल रहीं थी, लेकिन छोटे-छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होनें से यात्रियों को बसों का भी सहारा लेना पड़ रहा था। रोजाना ट्रेनों में सफर कर हजारों लोग राजधानी में नौकरी करने या फिर दूसरे कई कामों से आते हैं। ऐसे लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों की सवारी महंगी पड़ रही थी। अब फिर लोकल ट्रेन में कम किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।





इन ट्रेनों को सेड्युल हुआ तय

बिलासपुर- रायपुर- बिलासपुर - पैसेंजर ट्रेन स्पेशल





68727 - 68728 रायपुर- बिलासपुर- रायपुर- मेमू पैसेंजर स्पेशल
68703 - 68704 रायपुर- दुर्ग- रायपुर - मेमू पैसेंजर स्पेशल





68707 - 68708 दुर्ग - रायपुर - दुर्ग - मेमू पैसेंजर स्पेशल
68705 - 68706 रायपुर - डोंगरगढ़ - बिलासपुर - मेमू पैसेंजर स्पेशल





68709 - 68710 डोंगरगढ़ - रायपुर - डोंगरगढ़ - मेमू पैसेंजर स्पेशल


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.