Media24Media.com: bilaspur crime news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bilaspur crime news. Show all posts
Showing posts with label bilaspur crime news. Show all posts

फिर शर्मसार हुई प्रदेश की न्यायधानी, 10वीं की छात्रा के गैंगरेप की वारदात

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपी छात्रा के परिचित और उसकी सहेली के दोस्त हैं। जानकारी के मुताबिक सहेली से मिलने पहुंची छात्रा को घर छोड़ने के बहाने युवक कार से हॉस्टल ले गए, जहां जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे चौक पर छोड़कर भाग निकले। 

वहीं पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी BJP नेता और पूर्व पार्षद का बेटा है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की लड़की को रविवार की देर शाम उसकी सहेली ने कॉल किया। साथ ही राजीव गांधी चौक पर मिलने के लिए बुलाया। रात करीब 8 बजे वह राजीव गांधी चौक पहुंची और अपने सहेली को फोन किया। उसने बताया कि वह गांधी चौक पहुंच गई है और वो कहां है। तब सहेली ने उससे कहा कि वह अपने घर में है। उसके घरवाले डांट रहे हैं। इसलिए वह नहीं आ सकती।

पुलिस ने आगे बताया कि छात्रा की सहेली ने उसे कहा कि वह नहीं आ सकती। उसके दोस्त संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी (उम्र 26) और समीर खान उर्फ भुरूवा उर्फ सैम (उम्र 19) कार लेकर आ रहे हैं। तुम उनके साथ चली जाओ। कुछ देर बाद दोनों युवक कार लेकर राजीव गांधी चौक पहुंचे और उसे बैठाकर ले गए। इसके बाद दोनों युवक उसे पुराना बस स्टैंड करबला स्थित बॉयज हॉस्टल के एक कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने लड़की को बंधक बना लिया और जबरदस्ती शराब पिलाई। 

वारदात के बाद सड़क में छोड़कर भाग निकले आरोपी

छात्रा के मना करने पर युवक गाली देने लगे। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा भागने की कोशिश करने लगी, तब दरवाजा बंद कर दिया गया था। करीब दो घंटे तक युवकों ने उसे अपने साथ रखा। इस घटना के बाद दोनों युवक उसे लेकर महाराणा प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार गए। वहां करीब पांच मिनट तक रहे। वहां से कार में बैठाकर जरहाभाठा मंदिर चौक लेकर आए और बीच सड़क में उसे उतारकर दोनों युवक भाग निकले। लड़की बदहवास हालत में मंदिर चौक के पास पड़ी रही। तभी देर रात उसके पापा ने कॉल किया, तब उसने जानकारी दी। इसके बाद लड़की के पिता उसे अपने साथ ले गए। घर पहुंच कर लकड़ी ने अपनी मां को आप बीती बताई।  

पुलिस गिरफ्त में दोनों आरोपी 

वहीं TI शीतल सिदार ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में एक संतोष कुमार पमनानी उर्फ सन्नी करबला के BJP नेता और पूर्व पार्षद राजकुमार उर्फ बबलू पमनानी का बेटा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप

इससे पहले बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक नाबालिग सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में 4 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद दो युवक रखवाली करते रहे और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने बताया था कि तोरवा क्षेत्र की 13 साल की नाबालिग पांचवी कक्षा तक पढ़ी है और अब पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। इसी बीच वो अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर स्थित सांई मंदिर जाने के लिए निकली थी, जहां अंधेरे में 4 युवक आए और उसे जबरदस्ती रोक लिया। फिर उसे पकड़कर पैदल खेत की तरफ सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

फिर शर्मसार हुई प्रदेश की न्यायधानी, 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां 13 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग सांई मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही थी। तभी रास्ते में 4 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद दो युवक रखवाली करते रहे और दो युवकों ने उसके साथ रेप किया।  

पुलिस ने बताया कि तोरवा क्षेत्र की 13 साल की नाबालिग पांचवी कक्षा तक पढ़ी है और अब पढ़ाई छोड़कर घरेलू काम करती है। गुरुवार की शाम वो अपने घरवालों को बताकर मोहल्ले से कुछ दूर स्थित सांई मंदिर जाने के लिए निकली थी, जहां पूजा-अर्चना करने के बाद वो अपने घर आ रही थी। तभी अंधेरे में 4 युवक आए और उसे जबरदस्ती रोक लिया। फिर उसे पकड़कर पैदल खेत की तरफ सूनसान जगह में ले गए। इस दौरान 2 युवक रखवाली कर रहे थे और दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की तलाश कर रहे थे परिजन

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, नाबालिग के घर नहीं आने से परेशान होकर उसके पिता और परिजन तलाश कर रहे थे। तभी रात को उन्होंने पीड़िता को आते देखा। इस दौरान नाबालिग ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

पीड़िता ने पुलिस को दी जानकारी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की। इस पर उसने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। नाबालिग युवकों को पहचानती थी। लिहाजा पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में देर नहीं लगी। रात में ही केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब लड़कों ने उसे पकड़ कर रोका, तब वो विरोध करने लगी। इस दौरान लड़की के शोर मचाने और चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह को दबा दिया। फिर उसे पकड़कर खेत की ओर ले गए और गलत काम किया। उनके चंगुल से छूट कर वो डर के कारण भागते हुए अपने घर  की तरफ आ रही थी। तभी उसके पापा खोजते हुए मिल गए।

एक ही गांव के रहने वाले हैं सभी आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महमंद थाना इलाके के रहने वाले सूरज यादव (उम्र 20 साल), महेश पासी (उम्र 19 साल), सूरज सूर्यवंशी (उम्र 21 साल) और दीपक निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पकड़ गए सूरज यादव रोजी मजदूरी करता था। महेश पासी भी कबाड़ बिनने का काम करता था। तीसरा आरोपी सूरज सूर्यवंशी मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। वहीं दीपक निषाद पान ठेले की दुकान चलाता था। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिर शर्मसार हुई प्रदेश की न्यायधानी, 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर का है, जहां 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची गांव के बाजार गई थी, तभी आरोपी उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को पीड़िता के परिजन ने हिर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही भोला राम ने उसकी 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहदा गांव में घेराबंदी की और आरोपी भोलाराम निषाद को धर दबोचा।  

हर रोज सामने आ रहे 6 से ज्यादा केस

छत्तीसगढ़ में लगातार दुष्कर्म की वारदात बढ़ती जा रही है। प्रदेश में रोजाना दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर रोज रेप की 6 से ज्यादा घटनाएं हो रही है।  

पुलिस और कोर्ट तक नहीं पहुंच पाते कई केस

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के मुताबिक भारत में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और रेप के मामले बहुत बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। कोर्ट में मामला जाने के बाद भी पीड़िताओं को इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ती है।NCRB के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अंत तक छत्तीसगढ़ में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित 23 हजार 317 केस लंबित थे।

गणेश विसर्जन के दौरान डांस करने से मना करने पर बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर का है, जहां गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जिले के बेलगहना चौकी में दर्ज एक मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक महीने के बाद सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मामला जिले के बिटकुली गांव का है, जहां अनिकेत कोल नाम का शख्स अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इसी बीच सितंबर महीने की 21 तारीख को गांव में ही होने वाले गणेश विसर्जन में अनिकेत कोल और मनेंद्रगढ़ जिले के कठोतिया की रहने वाली सविता कोल विसर्जन जुलूस में जा रहे थे। इसी बीच विसर्जन जुलूस में अनिकेत ने सविता से डीजे की धुन पर डांस करने के लिए कहा, लेकिन सविता ने मना कर दिया।

डांस नहीं करने को लेकर हुआ था विवाद

विसर्जन में बाद दोनों घर लौट गए। इसके बाद डीजे पर नहीं नाचने को लेकर रात को दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच अनिकेत ने सविता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वो बेहोश हो गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई। सविता की मौत से घबराए अनिकेत ने खुद को बचाने के लिए सविता के परिजन को कहा कि वो कुछ दिन से बीमार थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सविता के परिजन को अनिकेत की बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अनिकेत के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

PM रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी पुलिस

शिकायत के आधार पर पुलिस अनिकेत के घर पहुंची और उससे पूछताछ की, लेकिन उन्हें अनिकेत की बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। पुलिस ने अनिकेत को शक के दायरे में रखा था, लेकिन उनके पास कोई सुबूत नहीं था। ऐसा में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पुलिस डायरी में 21 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

2 महीने बाद होने वाली थी शादी

एक महीने के बाद बेलगहना चौकी में पहुंची पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बंद पड़ी फाइल को फिर खोला गया और हत्या का मामला दर्ज करते हुए अनिकेत को गिरफ्तार किया गया। दरअसल, पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया तब उसने ने घटना के बारे में जानकारी दी। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे के मुताबिक आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सविता और अनिकेत के परिवार वाले शादी के लिए तैयार थे। दो महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी।

बैंक कर्मचारी बन LIC अफसर के साथ ठगी, 84 हजार हुए पार, 2 महीने बाद मिली इसकी जानकारी

No comments Document Thumbnail

बिलासपुर. ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है , जहां छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगों ने एक LIC अफसर (fraud with LIC Officer) को झांसा देकर ठगों ने उनके खाते से 84 हजार से ज्यादा रुपए निकाल लिए। ठगों ने पहले कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा दिया। उसके बाद अफसर से उसका नंबर व OTP पूछ कर खाते से रकम निकाल लिया। जिसकी जानकारी अफसर को दो माह बाद बैंक जाने पर पता चला।





पहली बार आजाद भारत में मिलेगी किसी महिला को फांसी, प्रेमी के साथ मिलकर अपने पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट, पढ़िए पूरा मामला





खुद को बताया बैंक कर्मचारी





यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, जरहाभाठा निवासी मनोजीत डे LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं और मुंगेली में पदस्थ हैं। उनके मोाबइल पर 15 दिसंबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि अगर वह अपना क्रेडिट कार्ड जारी रखना चाहते हैं तो 24 हजार रुपए वार्षिक शुल्क देना पड़ेगा। जब मनोजीत ने कार्ड एक्टिवेट करने में असमर्थता जताई तो ठग ने उसे बंद करने की बात कही।





पेट्रोल डालकर नाबालिग को जिंदा जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस





2 महीने बाद चली ठगी की जानकारी





उनकी बातों में आकर अफसर (fraud with LIC Officer) ने ठग को इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद उनके कार्ड से 84,331,83 रुपए की खरीदारी कर ली गई। बिलिंग साइकिल के दौरान कार्ड का पेमेंट भी उनके खाते से 12 जनवरी को कट गया। इन सब के बावजूद मनोजीत को पता नहीं चला। इस बीच 15 फरवरी को वह बैंक गए तो स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें ट्रांजेक्शन का पता चला। इसके बाद उन्होंने मंगलवार शाम FIR दर्ज कराई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.