Media24Media.com: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव. Show all posts

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ऑस्ट्रेलिया में देखा EMR सिस्टम, न्यूरो सर्जरी के नई तकनीक की ली जानकारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अध्ययन भ्रमण पर ऑस्ट्रेलिया गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं पर चर्चा की. टीम ने 20 मई को क्वीसलैंड के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल का भ्रमण किया था.


टीम ने आज गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर वहां विकसित और लागू की गई ईएमआर (इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड) प्रणाली के बारे में जाना. हॉस्पिटल के अधिकारियों ने टीम के सामने इसका प्रस्तुतिकरण दिया. वहां के विशेषज्ञों ने अस्पताल की मजबूत आईटी सिस्टम का भी प्रेजेंटेशन दिया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग होता है. इससे बीमारियों और केस लोड की संभावना की जानकारी के साथ ही इलाज के लिए योजना बनाने और मानव संसाधन के प्रबंधन में मदद मिलती है.

गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा राज्य से गए अध्ययन दल को वर्चुअल अस्पताल भी दिखाया गया, जहां मरीज अपने घर से ही वे सभी स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, जो वे अस्पताल में प्राप्त करते हैं. वर्चुअल अस्पताल द्वारा डॉक्टर से परामर्श, निदान एवं दवाएं मुहैया कराने के बाद जहां आवश्यक हो वहां स्टाफ नर्स या संबंधित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा घर पहुंच सेवा भी प्रदान की जाती है. इससे रोगी का समय बचता है और अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होने से दक्षता बढ़ती है. वर्चुअल अस्पताल सेवा का उपयोग गंभीर रोगियों के लिए किया जाता है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अत्याधुनिक कमांड और कंट्रोल सिस्टम का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली को समझा. इसके उपयोग से वहां अस्पताल प्रबंधन की दक्षता में सुधार आया है और रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है. यह प्रणाली कम लागत पर समय रहते समस्याओं की जानकारी देता है तथा योजना बनाने एवं उनका समाधान करने में मदद करता है.

गोल्ड कोस्ट अस्पताल प्रबंधन द्वारा राज्य की टीम को बिना चीरे के न्यूरोसर्जरी के बारे में भी जानकारी दी गई और इसके फायदे बताए गए. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां के विशेषज्ञों से विस्तृत चर्चा के बाद इसे छत्तीसगढ़ में लागू करने के लिए साझेदारी की संभावना के लिए पहल करने का निर्णय लिया है. गोल्ड कोस्ट विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉन कालवर्ट, कार्यकारी निदेशक संदीप कुमार तथा वरिष्ठ प्रबंधक प्रभु कन्नन की मौजूदगी में टीम ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का अध्ययन किया.

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के साथ अध्ययन दौरे पर ऑस्ट्रेलिया गई टीम में स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान और राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन शामिल हैं.


छत्तीसगढ़ में कोरोना किलर ने 4 जिंदगियां निगला , 531 नए केस आए सामने

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना से चार और मौतें हुई हैं. चारों मरीज दूसरे बीमारियों से भी पीड़ित थे. इस तरह महीनेभर में मरने वालों की संख्या अब 15 हो गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही दिन में 531 नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज ही समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि कोरोना से मौत के जो मामले सामने आए हैं, वे देर से हॉस्पिटल पहुंचे और एडमिट होने के दो से तीन दिन बाद मौत हो गई.


राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 2484 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी रेट 8.53 प्रतिशत है. आज 6223 टेस्ट किए गए हैं. इनमें से 531 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. सबसे ज्यादा 54 केस रायपुर के हैं. इसके साथ अब रायपुर में मरीजों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है. इसी तरह दुर्ग में 204 और राजनांदगांव में 200 मरीज हो गए हैं. आज जो चार मौतें हुई हैं, उनमें एक रायपुर से, दूसरा महासमुंद, तीसरा सरगुजा और चौथा व्यक्ति कांकेर से है.

स्वास्थ्य मंत्री ने 10 हजार टेस्ट का लक्ष्य दिया

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को अपने निवास पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली. उन्होंने हर दिन 10 हजार टेस्ट करने का लक्ष्य दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के लक्षण वाले लोगों में पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर टेस्ट पर जोर दिया है. स्वास्थ्य मंत्री ने महीनेभर में हुई मौतों की भी समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि 17 मार्च से 17 अप्रैल के बीच 11 मौतें हुई हैं. इनमें आठ को-मॉर्बिडिटी और 5 की मौत कोरोना से हुई है. 11 में से चार मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने टीका नहीं लगाया था.

 

मंत्री 'बाबा' के प्रेसवार्ता में पत्रकारों को मांगने पर पानी भी नहीं पिलाई !

No comments Document Thumbnail

आनंदराम पत्रकारश्री

महासमुन्द। कांग्रेस और सरकार की गुटीय राजनीति के शिकार अब पत्रकार होने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा नमूना आज महासमुन्द में देखने को मिला। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव की पत्रकारवार्ता में मांगने पर एक वरिष्ठ महिला पत्रकार को पानी तक नहीं पिलाई गई। लोकाचार और लोक व्यवहार के प्रतिकूल व्यवहार करने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग पत्रकार कर रहे हैं। प्रेस क्लब महासमुन्द के अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए जिम्मेदारी सुनिश्चित कर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से की है। 


उल्लेखनीय है कि बीते दो दिन से स्वास्थ्य मंत्री के बंगले से जिले के पत्रकारों को ढूंढ-ढूंढकर प्रेसवार्ता के लिए निमंत्रण दिया जा रहा था। जिला प्रशासन अथवा जिला जनसंपर्क विभाग ने मंत्री के प्रेसवार्ता की व्यवस्था की जहमत भी नहीं उठाई। इसे सरकार में गुटीय राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई की सुबह 10 बजे मंत्री जी प्रेसवार्ता को संबोधित करने वाले थे। आज दोपहर तक उनका प्रोटोकॉल ऐसे ही निर्धारित था। बाद में अचानक 29 मई की शाम 6:30 बजे प्रेसवार्ता होने की सूचना प्रसारित की गई। पत्रकार अल्प सूचना पर भी नियत समय पर सर्किट हाउस पहुंच गए। गर्मी का मौसम होने से प्यास लगना स्वाभाविक है। पत्रकार करीब पौन घंटे तक मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने का इंतजार करते रहे। इस बीच एक वरिष्ठ महिला पत्रकार ने पानी मांगी। जिसे अनसुना कर दिया गया। 

प्रेसवार्ता का बहिष्कार करने की चेतावनी 

इस बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल पहुंचे। उन्हें आवाज देकर महिला पत्रकार ने पानी भेजने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने पलटकर हल्के अन्दाज में जवाब दिया कि पत्रकार खुद भी पानी मंगवा सकते हैं। इस पर हस्तक्षेप करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री ने कहा कि अब पत्रकारों को पानी के लिए भी गिड़गिड़ाना पड़ेगा? इस बीच मंत्री जी पहुंच गए और घोर अव्यवस्था के बीच प्रेसवार्ता प्रारंभ हो गई। आधा घंटा तक प्रेसवार्ता चली। इस बीच, प्रेसवार्ता के पहले अथवा बाद में स्वल्पाहार अथवा चाय तो दूर पानी मांगने पर भी नहीं पिलाई गई। इससे नाराज वरिष्ठ पत्रकारों ने निकट भविष्य में प्रेसवार्ता का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। लोकाचार का पालन नहीं करने से पत्रकार अपमानित महसूस कर रहे हैं। प्यासे को पानी नहीं पिलाना, कितना उचित है? यह निर्णय हम सुधि पाठकों पर छोड़ते हैं।


 सर्किट हाउस में होती रही कानाफूसी 


मंत्री टीएस सिंहदेव के आधिकारिक दौरे में कद्दावर नेताओं की गैर मौजूदगी और जिले के शीर्ष अफसरों की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। एक ओर जहां संसदीय सचिव व महासमुन्द विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, खल्लारी विधायक व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव,  सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बीज विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर जैसे अनेक वरिष्ठ  और कद्दावर नेता नहीं दिखे। वहीं दूसरी ओर जिले के ज्यादातर शीर्ष अफसर सर्किट हाउस में नजर नहीं आए। कलेक्टर-एसपी की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रहा।  इसे लेकर जनमानस में जमकर कानाफूसी होती रही कि ' सरकार v/s बाबा ' या बाबा दरकिनार!

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 800 डॉक्टर एक साथ दे सकते हैं इस्तीफ़ा, जानें वजह, जल्द करेंगे स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मुलाकात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक साथ लगभग 800 संविदा डॉक्टर इस्तीफ़ा दे सकते है। जिसका कारण हैं उनके वेतन में कटौती। बता दें कि इन डॉक्टर्स को पहले 75 हजार का वेतनमान दिया जा रहा था जिसे घटाकर अब 55 हजार कर दिया गया है।





खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई- लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच, 11 वाहन जब्त





डॉक्टर्स इस फैसले से काफी नाराज है। उनका कहना है कि कोरोना के इस मुश्किल दौर में जहां दूसरे राज्य डॉक्टर्स को प्रोत्साहित कर रहे हैं यहां हमारा हौसला तोड़ने का काम हो रहा है। बॉन्डेड डॉक्टर इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों तक अपनी शिकायत पहुंचा रहे हैं। सरकार भी अब इस ओर ध्यान देकर बीच का रास्ता निकालने पर विचार कर रही है।





पति के आंखों के सामने हाथी ने महिला को कुचला, भागकर बचाई खुद की जान





बॉन्डेड डॉक्टर्स का दल आज शाम को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात करेगा। जहां इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय होगी।





14 साल से कम उम्र के लड़कों को काम पर रखना होगा गैरकानूनी , हो सकती है सजा


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिया टीएस सिंहदेव की चिट्ठी का जवाब, कहा- पूरी तरह सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo ) ने कोवैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Harshvardhan replied to TS Singhdeo latter) को चिट्ठी लिखा था। साथ ही भारत बायोटेक की वैक्सीन नहीं भेजने की बात कही थी। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने उन्हें चिट्ठी लिखकर जवाब दिया है।






https://twitter.com/drharshvardhan/status/1359947060179533840





https://twitter.com/drharshvardhan/status/1359947063350419461




हर्षवर्धन ने चिट्ठी में साफ लिखा है कि वैक्सीन को भारतीय ड्रग कंट्रोलर (DCGI) यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा प्रीक्लीनिकल और क्लीनिकल ट्रायल में आए डेटा के आधार पर रिस्ट्रिक्टेड इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी है।





यह भी पढ़ें:- दो सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी, एक सचिव भी निलंबित





मंजूरी के बाद ही वैक्सीन बनाई और दी जा रही है। ऐसी मंजूरी न सिर्फ भारत बायोटेक की कोवेक्सीन बल्कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड को भी दी गई। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।





मंजूरी मिलने के बाद भेजी गई कोवैक्सीन





हर्षवर्धन (Harshvardhan replied to TS Singhdeo latter) ने कहा कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी के बाद ही भारत में वैक्सीन दी जा रही है। इसके अलावा वैक्सीन के लेबल पर एक्सपायरी डेट के बारे में पूरी जानकारी है। इसलिए ये कहना की एक्सपायरी की तारीख नहीं है ये गलत है। ये वैक्सीन बाकी जगह भी भेजी जा रही है।





छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को लिखा था पत्र





बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन को छत्तीसगढ़ में नहीं भेजे जाने का पत्र केंद्र सरकार को लिखा था। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कहा है की कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का परिणाम अभी नहीं आया है। इसलिए भारत सरकार कोवैक्सीन छत्तीसगढ़ में न भेजे।





यह भी पढ़ें:- वेलेंटाइन वीक मनाने प्रेमी पहुंचा शादीशुदा प्रेमिका के घर, पति ने दोनों को उतारा मौत के घाट





छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र को यह भी बताया है की प्रदेश में अब तक 1 लाख 67 हजार 852 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली दी जा चुकी है। करीब 61 प्रतिशत हेल्थ वर्करों को वैक्सीन देने का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ सरकार अब उन लोगों को भी कोविशील्ड वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रही है, जिन्हें अब तक वैक्सीन नहीं लग पाई है।





पत्र में कही गई है ये बातें





पत्र में कहा गया है कि हम कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका जब तक तीसरे चरण के ट्रायल का परिणाम न आ जाये तब तक इसे ना भेजा जाए। छत्तीसगढ़ में अब तक पहली खेप में 37760 कोवैक्सीन आ चुकी। जबकि मार्च में दूसरी खेप में एक लाख 49 हजार कोवैक्सीन केंद्र सरकार भेजने वाली है। अब तक जो भी कोवैक्सीन प्रदेश में आई है उसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।


कोवैक्सीन का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य मंत्री ने किया इनकार

No comments Document Thumbnail

रायपुर| भारत बायोटेक द्वारा बनाई कोवैक्सीन (Co-vaccine Chhattisgarh News) की पहली खेप छत्तीसगढ़ में पहुंच चुकी है, लेकिन यहां के स्वास्थ्य मंत्री (health minister) ने यह कहकर इस टीका का उपयोग करने से इनकार(TS Singh dev Denies to use Co-vaccine) कर दिया है कि इसका तो अभी तक क्लीनिकल ट्रायल ही पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी कोविशिल्ड स्टॉक में है, उसका ही उपयोग होगा। शनिवार को यह खेप रायपुर पहुंचा है।





स्वास्थ्यमंत्री TS सिंहदेव के बयान के बाद स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने भी कह दिया कि कोविशिल्ड चूंकि अप्रैल में एक्सपायर हो जाएगी, इसलिए उसे प्राथमिकता के साथ लगाकर पहले खत्म करना है, उन्होंने यह भी कहा कि मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चिट्ठी लिखी थी कि कोवैक्सीन छत्तीसगढ़ में नहीं भेजी जाए, फिर भी 37500 टीके यहां भेज दिए गए।





कोवैक्सीन की मिली 37,500 डोज(Co-vaccine Chhattisgarh News)





हालांकि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने इस टीके के ट्रायल पर सवाल नहीं खड़े किए, लेकिन स्वास्थ्यमंत्री के बयान के बाद कोवैक्सीन का टीका लगाया जाना मुश्किल है। कोवैक्सीन का 37,500 टीका की डोज़ प्रदेश में फ्रंट लाइन वर्कर्स को देने सरकार द्वारा भेज गया है।





देश में दो तरह के टीके बनाये गए हैं। जिसमें सीरम इंस्टीटूट द्वारा कोविशिल्ड नामक टीका बनाया गया है और भारत बायोटेक नामक संस्था द्वारा कोवैक्सीन नामक टीका बनाया गया है। कोवैक्सीन टीके को दूसरे देशों में भी भेजा जा रहा है और उसकी मांग भी है। लेकिन इन टीकों पर शुरुआती दौर से ही सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश में कोविशील्ड के 5 लाख 65 हजार टीके पहले से ही हैं। इनमें से हेल्थ वर्कर को 22 हजार टीके अब तक लगाए जा चुके हैं। इस वैक्सीन के टीके से फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन का काम पूरा हो जाएगा।





महीनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव आ रही है यह महिला, 17 बार RT-PCR और 14 बार हो चुका है रैपिड एंटीजन टेस्ट, विशेषज्ञ भी हैरान





दरअसल इन टीकों के निर्माण के बाद भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीटूट के अधिकारियों ने एक दूसरे के खिलाफ बयान दिया और उनके टीके का कमियां बताकर उन्हें सार्वजनिक कर दिया। हालांकि उच्चस्तरीय हस्तक्षेप के बाद दोनों का विवाद तो खत्म हो गया लेकिन लोगों के मन में जो संदेह के बीज पड़े उसे लोग अपने मन से दूर नहीं कर पा रहे हैं।


'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम के 25वीं कड़ी का प्रसारण आज, मंत्री सिंहदेव देंगे श्रोताओं के सवालों के जवाब

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) आज रेडियो पर प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम (Hamar Gramsabha Program) में श्रोताओं के सवालों का जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित (AIR broadcast from Raipur) इस विशेष कार्यक्रम में Whatsapp के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे।









मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। छत्तीसगढ़ में स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।





Horoscope 17 January 2021- आज का राशिफल, मिथुन और वृष राशि को आज मिलेंगे मन चाहे परिणाम, करें ये उपाय





इससे पहले आयोजित कार्यक्रम (Hamar Gramsabha Program) में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित श्रोताओं के सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने रविवार को शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में Whatsapp संदेशों के जरिए श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया था।





पहले भी स्वास्थ्य मंत्री दे चुके हैं श्रोताओं के सवालों के जवाब





सिंहदेव ने कार्यक्रम में श्रोताओं द्वारा बड़ी संख्या में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि श्रोताओं के प्रश्नों से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का अच्छा फीडबैक मिलता है। इससे शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ‘हमर ग्रामसभा’ में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली आपूर्ति, मितानिनों के काम और मछलीपालन के लिए शासन द्वारा मदद के संबंध में श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए थे।





5 दिनों से अपने ही घर में मृत पड़े थे सेना के रिटायर्ड कैप्टन, ऐसे हुआ खुलासा





बता दें कि हमर ग्रामसभा कार्यक्रम के 19 वीं कड़ी का प्रसारण 6 दिसंबर को हुआ था। इसी तरह 20 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को हुआ था। जबकि 21वीं कड़ी का प्रसारण 20 दिसंबर को हुआ था। इसी तरह 22वीं कड़ी का प्रसारण 27 दिसंबर को हुआ था। इस कार्यक्रम में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं के सवालों का जवाब दिया था।


मंत्री टीएस रेडियो पर श्रोताओं के सवालों का देंगे जवाब, 27 दिसंबर को होगा 'हमर ग्रामसभा' की 22वीं कड़ी का प्रसारण

No comments Document Thumbnail

स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव (Health Minister TS Singhdeo) रेडियो पर 27 दिसंबर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित (AIR broadcast from Raipur) इस विशेष कार्यक्रम में Whatsapp के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे।









मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।





सीएम बघेल 27 दिसंबर को पामगढ़ और सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल





इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित श्रोताओं के सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने रविवार को शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ में Whatsapp संदेशों के जरिए श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया था।





इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री दे चुके हैं श्रोताओं के सवालों के जवाब





सिंहदेव ने कार्यक्रम में श्रोताओं द्वारा बड़ी संख्या में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि श्रोताओं के प्रश्नों से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का अच्छा फीडबैक मिलता है। इससे शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ‘हमर ग्रामसभा’ में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली आपूर्ति, मितानिनों के काम और मछलीपालन के लिए शासन द्वारा मदद के संबंध में श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए थे।









बता दें कि हमर ग्रामसभा कार्यक्रम के 19 वीं कड़ी का प्रसारण 6 दिसंबर को हुआ था। इसी तरह 20 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को हुआ था। जबकि 21वीं कड़ी का प्रसारण 20 दिसंबर को हुआ था. इस कार्यक्रम में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं के सवालों का जवाब दिया था।






स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब, आज होगा 'हमर ग्रामसभा' की 21वीं कड़ी का प्रसारण

No comments Document Thumbnail





स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव (Health Minister TS Singhdev) रेडियो पर 20 दिसंबर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम 7:30 बजे से 8:00 बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित (AIR broadcast from Raipur) इस विशेष कार्यक्रम में Whatsapp के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।









इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित श्रोताओं के सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने रविवार को शाम साढ़े सात बजे आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित विशेष कार्यक्रम 'हमर ग्रामसभा' में Whatsapp संदेशों के जरिए श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया था।





POLITICS : छत्तीसगढ़ में कौशल्या माता के मंदिर पर राजनीति, बीजेपी नेता चंद्राकर ने मांगा प्रमाण तो मंत्री डहरिया ने कहा ठीक नहीं है मानसिक स्थिति





सिंहदेव ने कार्यक्रम में श्रोताओं द्वारा बड़ी संख्या में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए कहा था कि श्रोताओं के प्रश्नों से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति का अच्छा फीडबैक मिलता है। इससे शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने 'हमर ग्रामसभा' में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली आपूर्ति, मितानिनों के काम और मछलीपालन के लिए शासन द्वारा मदद के संबंध में श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए थे।









बता दें कि हमर ग्रामसभा कार्यक्रम के 19 वीं कड़ी का प्रसारण 6 दिसंबर को हुआ था। इसी तरह 20 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर को हुआ था। इस कार्यक्रम में मंत्री सिंहदेव ने राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की सवालों के जवाब दिए थे।


शहादत दिवस पर राज्यपाल, सीएम बघेल सहित पूर्व सीएम रमन ने किया शहीद वीरनारायण सिंह को नमन

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह (Chhattisgarh first freedom fighter Shaheed Veeranarayan Singh) का आज शहादत दिवस (Martyrdom Day) है।शहीद वीरनारायण के शहादत दिवस पर राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike), मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel), मंत्री टीएस सिंहदेव(T.S. Singhdeo) सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Former Chief Minister Raman Singh) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336880165175980033





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336880167193493507




निगम मंडल की सूची को लेकर नहीं बन पा रही सहमति, पीसीसी चीफ भी हुए नाराज !





बता दें कि आज ही के दिन यानी 10 दिसंबर 1857 को अंग्रेजों ने रायपुर के जयस्तंभ चौक पर वीरनारायण सिंह (Veeranarayan Singh) को फांसी दे दी थी। इसके बाद उन्हें तोप से उड़ा दिया था।तब से लेकर आज तक 10 दिसंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।






https://twitter.com/GovernorCG/status/1336853765354188800





https://twitter.com/drramansingh/status/1336859103608487936




शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस पर पीएम बघेल आज सोनाखान जाएंगे।वे दोपहर 12:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर में रवाना होकर दोपहर 1 बजे सोनाखान जाएंगे।जहां सीएम दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके बाद सीएम बघेल दोपहर 2:55 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1336887741762572293




शहीद वीरनारायण सिंह की वीरता की गाथा





जानकारों के मुताबिक सोनाखान के युवराज नारायण सिंह घोड़े पर सवार होकर अपनी रियासत का भ्रमण किया करते थे।भ्रमण के दौरान एक बार युवराज को किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि सोनाखान क्षेत्र में एक नरभक्षी शेर कुछ दिनों से आतंक मचा रहा है।






https://twitter.com/tamradhwajsahu0/status/1336900415254712321




नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, एक युवती समेत दो गिरफ्तार





प्रजा की सेवा करने में तत्पर नारायण सिंह ने तत्काल तलवार हाथ में लिए नरभक्षी शेर की ओर दौड़ पड़े।उन्होंने कुछ ही देर में शेर को मार गिराया।उनकी इस बहादुरी के लिए ब्रिटिश सरकार ने उन्हें वीर की पदवी से सम्मानित किया था।इस सम्मान के बाद से युवराज वीरनारायण सिंह बिंझवार के नाम से प्रसिद्ध हुए।






https://twitter.com/amitjogi/status/1336896254580682753




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह को याद





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) उन्हें याद करते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे।






https://twitter.com/RamvicharNetam/status/1336905776502362114




वीर नारायण सिंह ने साल 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देशभक्ति की भावना जगाई थी।वहीं साल 1856 के भयानक अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया और अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। शहीद वीर नारायण सिंह के देश की आजादी, मातृभूमि के प्रति समर्प और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।









शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म का प्रदर्शन





बता दें कि शहीद वीरनारायण सिंह के शहादत दिवस के मौके पर रायपुर नगर निगम द्वारा जरा याद करो कुर्बानी के अंतर्गत स्मरणांजलि कार्यक्रम में कला दर्पण कृत शहीद वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म का प्रदर्शन किया गया है।यह कार्यक्रम आज शाम को 4 बजे होगा। निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर स्थित सामान्य सभा सभागार में यह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर , सभापति प्रमोद दुबे की अध्यक्षता और नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी के उपस्थिति में होगा । मंच में कार्यक्रम का संचालन अनुराधा दुबे द्वारा किया जाएगा।





नए संसद भवन का आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे भूमि पूजन , 2022 तक पूरा हो सकता है निर्माण





शहीद वीरनारायण सिंह का जन्म साल 1795 को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के एक छोटे से गांव सोनाखान में हुआ था।उस वक्त वीरनारायण सिंह के पिता गांव के जमींदार हुआ करते थे।जानकारों के मुताबिक सोनाखान में वीरनारायण सिंह के पूर्वजों की 300 गांवों की जमींदारी थी।










https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1336895826883272711




शहीद वीरनारायण सिंह का अपनी प्रजा के प्रति अटूट लगाव और प्रेम था।बता दें कि साल 1856 को सोनाखान में भीषण अकाल पड़ा था।उस समय सोनाखान की जनता दाने-दाने के लिए मोहताज हो गई थी।लोग भूख से मरने लगे थे।भूख से मर रही जनता का दुख वीरनारायण सिंह से देखा नहीं गया और उन्होंने कसडोल के साहूकारों का अनाज गोदाम लूटकर अपनी भूखी जनता में बंटवा दिया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.