Media24Media.com: विधायक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधायक. Show all posts
Showing posts with label विधायक. Show all posts

देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है भारतीय मजदूर संघ ने - अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज भिलाई के बैकुंठ नगर में भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहां अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने की। विधायक रिकेश सेन और ललित चन्द्राकर तथा दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्वर्णिम स्थापना दिवस मना रहे हैं। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मजदूर भाईयों ने विगत 70 सालों से भारतीय मजदूर संघ के साथ ही देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है। भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघ है। इसने देश को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार और मजदूरों के मध्य सेतु का कार्य किया है। श्री साव ने कहा कि मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। श्रमिकों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने संघ की मांग पर भवन के लिए पदाधिकारियों से जमीन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने भवन के निर्माण के लिए हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कार्यक्रम में भारत की आजादी के बाद गठित विभिन्न मजदूर संघों और उनकी विचारधारा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक रिकेश सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक संगठन नहीं विचारधारा है। विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि संघ मजदूरों के हितों के साथ ही राष्ट्रीय हित के लिए भी काम करते आ रहा है। भिलाई में बड़ी संख्या में मजदूर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत् हैं। वे सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े हैं। स्थापना दिवस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, मजदूर और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय ने गुरुद्वारा में टेका मत्था, प्रकाश पर्व की दी बधाई

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा में चल रहे प्रतिदिन कार्यक्रम में बुधवार को भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार साय शामिल हुए। सिख समाज द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा में मत्था टेक कर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

साथ ही सभी को गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस दौरान महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, प्रलय थिटे, रमेश साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, एम आर विश्वनाथन सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व आमजन उपस्थित थें।

अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य : योगेश्वर राजू सिन्हा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। गुरुवार को खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए धान खरीदी की शुरुआत हुई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पिटियाझर धान खरीदी केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। साथ ही अपनी उपज बेचने आए किसान भाइयों से मुलाकात व चर्चा कर मंडी में धान बेचने के लिए की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया। धान बेचने आए किसान के उपज को मशीन में तौल कर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने खरीदी की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 14 नवंबर को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के सम्मान में 'धान तिहार' के रूप में मना रही है। प्रदेश के अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का पूरा मान मिलेगा। हमारी सरकार ने जो वादा किया था प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी व 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसान भाइयों को भुगतान वह पूरा किया जाएगा। धान खरीदी के मद्देनजर हमारी सरकार ने किसान भाइयों की सुविधा के लिए पूरी तैयारियां की है। अन्नदाताओं के धान का एक-एक दाना खरीदना हमारा लक्ष्य है, इस बार पूरे प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों का धान हमारी सरकार खरीदेगी और भुगतान भी 72 घंटे के अंदर सुनिश्चित करेंगे।

किसानों को धान खरीदी के लिए अधिक दूरी तय न करना पड़े, इसका भी हमने विशेष ख्याल रखा है। उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। अन्नदाता हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं, उनकी मेहनत को पूरा दाम और सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार तत्पर है। हमने किसानों से उनके पूरी उपज को खरीदने, खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरतने और तय समयसीमा में भुगतान करने पर विशेष ध्यान दिया है।  इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, पवन पटेल सहित मंडी के स्टाफ व किसान उपस्थित थें।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर नगरी निकाय के कर्मचारियों को दीपावली पूर्व मिलेगा वेतन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर महासमुंद जिले के नगरी निकायों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर वेतन मिल सकेगा। आज संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नवा रायपुर द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया, जिसमें जिले के तीन नगर पंचायत और तीन नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारियों को दो करोड़ 21 लाख रुपये की राशि जारी किए गए हैं।


जिले के नगरीय निकायों के लिए 2 करोड़ 21 लाख रूपये की राशि जारी

ज्ञात है कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से मिलकर नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन आवंटन के लिए पहल की थी। आज जारी आदेश के अनुसार महासमुंद नगर पालिका के लिए 80 लाख, बागबाहरा के लिए 51.35 लाख, सरायपाली के लिए 47.95 बसना के लिए 14.64 और तुमगांव के लिए 9.36 लाख रुपये जारी किया गया है।

अवैध रेत खनन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार आम जनमानस शासन प्रशासन का सर दर्द बन कर रह गया है। और कई कार्यवाही के बाद भी रेत माफिया रात के अंधेरे में नदी का सीना चीर कर रेत उत्खनन कर रहे है। तुमगांव सिरपुर मंडल क्षेत्र के बरबसपुर, बड़गांव, केढियाडीह, जैसे कई ग्रामो में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार चल रहा है। कुछ रेत माफिया अवैध रेत खनन को लेकर कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार भी करते है। 

                                   

रात में आने जाने वाले नागरिको को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बिरकोनी क्षेत्र में रात के अंधेरे में सैंकड़ो हाइवा वाहन नदी का सीना चीर रेत का अवैध रूप से परिवहन ओवरलोड हाई स्पीड से करते हैजिससे कई दुर्घटनाए होती है। लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोई हुई है। तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल के नेतृत्व में महासमुन्द विधायक जिला कलेक्टर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा अवैध रेत उत्खनन पर विराम नही लगेगा तो जल्द ही तुमगांव सिरपुर मंडल के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।


विधायक, कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, कार्यवाही नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन 

ज्ञापन सौपने वाले में कीर्ति बघेलविकास चन्द्राकर,धर्मेन्द्र यादवलाला निषाद सरपंच पासिदजयप्रकाश यादव सरपंच अमलोरश्रीमति वन्देश्वरी सरपंच चुहरीविश्वनाथ रैलाडिगेश साहूउमेश साहूविजय साहूदामोदार पटेलसंतोष साहूमिथलेश साहू, भुनेश्वर साहू द्रोणाचार्य साहू, डोमार पटेलविनोद गहरवालअनिल ढ़ीढ़ीदिनेश टंडन, यादराम साहू, भानुअर्जुन साहू, संदीप साहूमाणिक सोनवानी, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

जनता ढूंढ रही है छग विधानसभा में कहाँ हैं हमारे विधायक जी ? बजट सत्र के अवसान के साथ ही रिपोर्ट कार्ड तैयार, कमजोर परफॉर्मेंस वाले विधायकों की संगठन में लग सकती है क्लास !

No comments Document Thumbnail

5 से 28 फरवरी तक चले विधानसभा सत्र में विधायकों के परफॉर्मेंस पर हो रही चर्चा। कुछ विधायकों ने मुंह तक नहीं खोला, ज्यादातर मुखर रहे। कुछ विधायकों ने संभवतः एक भी सवाल नहीं उठाया, न तारांकित और न ही अतारांकित। जनता जानना चाह रही है कि उनके क्षेत्र के विधायक की विधानसभा में भूमिका क्या रही?


आनंदराम पत्रकारश्री.

रायपुर/महासमुन्द : छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम बजट सत्र का आज समापन हो गया । यह बजट सत्र 5 फरवरी से 01 मार्च, 2024 के मध्य आहूत था। दो दिन पहले ही, सदस्यों की सहमति से सत्र अवधि में संशोधन करते हुए, इस बजट सत्र का आज समय से पूर्व समापन हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज सदन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मैं सत्र के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सदन के नेता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत , संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल , सभापति पालिका के सभी सदस्यगणों, सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

उन्होंने कहा कि हम सबके लिए उपलब्धि और गर्व का विषय है कि इस बजट सत्र के पूर्व 20 एवं 21 जनवरी, 2024 को षष्टम विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों के मार्गदर्शन हेतु प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रबोधन कार्यक्रम में देश के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मण्डाविया , केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का विधान सभा आगमन हुआ और सभी उनके मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए। इस बजट सत्र में प्रबोधन कार्यक्रम से अर्जित ज्ञान का प्रभाव मैंने सदन में सदस्यों के संसदीय प्रदर्शन से अनुभव किया है।

इन विधायकों की हुई सराहना

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने कहा कि यह बजट सत्र इस सरकार का प्रथम बजट सत्र था। बावजूद इसके मुझे यह बतलाते हुए हर्ष हो रहा है कि सदस्यगणों की संसदीय जागरूकता से कभी भी ऐसा अनुभव नहीं हुआ कि नव निर्वाचित सदस्य प्रथम बार सदन की कार्यवाही में सहभागी बन रहे हैं। जिस तैयारी और तत्परता के साथ पक्ष-प्रतिपक्ष के सदस्यगणों ने सदन में संसदीय प्रक्रियाओं में अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया, वह निश्चित तौर पर प्रशंसनीय है। दोनों ही पक्षों से जो पहली बार चुनकर सदस्य आए हैं, उन्होंने चर्चा के विभिन्न माध्यमों में अपनी सक्रिय सहभागिता से इस सदन की गरिमा को संवर्धित किया है। विशेष रूप से श्रीमती चातुरी नंद, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती शेषराज हरबंस, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री सुशांत शुक्ला, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री नीलकंठ टेकाम सहित लगभग सभी सदस्यों ने जो सक्रिय संसदीय सहभागिता प्रदर्शित की जो षष्ठ्म विधानसभा के लिए शुभ संकेत है।

'आपका अच्छा गांव'-वनवासियों के लिए वरदान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि- मैं इस बात का उल्लेख करना आवश्यक समझता हूँ कि इस बजट सत्र की अवधि में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 15 फरवरी 2024 को सदन में वक्तव्य देते हुए बस्तर क्षेत्र के लिए 'नियद नेल्लार योजना' की घोषणा की, जिसका अर्थ आपका अच्छा गांव होता है। यह नवाचार योजना बस्तर के सुदूर अंचलों में निवासरत वनवासीजनों के लिए एक वरदान साबित होगी।

पहली बार बने मंत्रियों की सराहना

सदन में कुछ ऐसे सदस्य भी हैं, जो पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं और मंत्री की भूमिका का दायित्व राज्य सरकार में निभा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव , उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा , वित्त मंत्री, श्री ओमप्रकाश चौधरी, महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़ , श्री टंकराम वर्मा ने अपने विभागों के प्रश्नोत्तर सहित सभी कार्यों में जिस प्रभावी ढंग से प्रस्तुति दी, इससे ऐसा कभी नहीं लगा कि वे पहली बार मंत्री बने हैं।

पक्ष-प्रतिपक्ष के इन विधायकों की सराहना

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- इस अवसर पर विशेष रूप से प्रतिपक्ष के सदस्य श्री कुंवर सिंह निषाद एवं श्रीमती संगीता सिन्हा की प्रशंसा करता हूँ कि आपने अपने प्रयासों से सदन में प्रतिपक्ष की भूमिका को जीवंत बनाए रखने में भरपूर योगदान दिया। मैं सराहना करता हूँ सत्ता पक्ष के विद्वान सदस्य श्री अजय चन्द्राकर एवं श्री राजेश मूणत का , जिन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान से सदन की कार्यवाही को प्रभावी बनाने में महती भूमिका निभाई है।

वरिष्ठ मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री रामविचार नेताम , श्री केदार कश्यप ने अपने कार्यों से अपने दीर्घ संसदीय अनुभव का बोध कराया, वहीं दूसरी बार सदन के सदस्य चुनकर आए और पहली बार मंत्री बने श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी बहुत ही सराहनीय ढंग से अपने कार्यों को संपादित किया।

अवैध खनन और स्कूलों की सुरक्षा उल्लेखनीय

अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस सत्र में अध्यक्षीय निर्देश पर वित्त मंत्री ने पूरे प्रदेश में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विषय पर गंभीरता से विचार कर कार्यवाही की, सदस्य श्री रिकेश सेन द्वारा प्रकरणों की जानकारी देने पर एक सप्ताह में परीक्षण कराने और प्रधानमंत्री आवास हेतु निःशुल्क रेत प्रदान किए जाने की घोषणा की। इसी प्रकार स्कूल शिक्षा मंत्री ने छोटे स्कूलों में अहाता सहित व बड़े में बारवेट वायर एवं वृक्षारोपण के माध्यम से शाला भवन को सुरक्षित किए जाने पर सहमति दी।

प्रश्नकाल : जवाबदेही का सशक्त माध्यम

प्रश्नकाल वह हथियार है जिसमें सदस्य सरकार की जवाबदेही को सुनिश्चित करता है। मैंने अपने संसदीय जीवन में किसी सत्र में प्रश्नकाल का इतना बेहतर उपयोग कम ही देखा है। मैं बताना चाहूंगा कि इस सत्र के प्रश्नकाल में जहां कुछ प्रश्नों के महत्व को देखते हुए प्रश्न एवं संदर्भ समिति को सौंपे गए, वहीं प्रश्नकाल में ही भिन्न प्रश्नों पर विभागीय जांच का आश्वासन भारसाधक मंत्री ने दिया। साथ ही प्रश्नकाल में जहां शिक्षकों की पदोन्नति की घोषणा मंत्री जी ने की, वहीं प्रश्नकाल में कार्यपालिका के कुछ अधिकारियों को उनके कार्यकरण के लिए निलंबित भी किया गया। साथ ही इस विधानसभा के वर्ष 2000 से लेकर आज वर्ष 2024 तक यह प्रथम बार हुआ जब प्रश्नकर्ता के प्रश्न पर विभागीय मंत्री ने सदन के प्रश्नकर्ता सदस्य की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट कराने की घोषणा की गई हो। श्री धरमलाल कौशिक के प्रश्न 6 फरवरी, 2024 की प्रश्नोत्तर सूची में मुद्रित तारांकित प्रश्न संख्या-1 (क्रमांक-58) "पी.डी. एस. के तहत् संचालित दुकानों की जांच" विषयक पर सदन की समिति से जांच कराए जाने की सहमति शासन की ओर से दी गई। मैं समझता हूँ कि प्रश्नकाल का इससे बेहतर उपयोग का कोई दूसरा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता। मैं सभी प्रश्नकर्ता सदस्यगणों को और विभागीय मंत्रीगणों को इस बात के लिए धन्यवाद देता हूँ कि आपने प्रश्नकाल के माध्यम से विधायिका के कार्यपालिका पर नियंत्रण को मजबूती देने का कार्य किया है। निश्चित ही ऐसे ही प्रयासों से प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेस की पूर्ति होती है।

प्रश्न पूछने के समय मोबाइल का उपयोग न करें

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि माननीय सदस्यगणों से मेरा यह आग्रह है कि सदन की गरिमा और मर्यादा दोनों आपके कार्यकरण पर ही निर्भर है। जितना आप इस सदन की गरिमा का ध्यान रखेंगे, उतना ही आपका सम्मान बढ़ेगा। मैं नवोदित सदस्यगणों और वरिष्ठ सदस्यगणों दोनों से ही अनुरोध करता हूँ कि सदन की परम्परा और प्रक्रियाओं का पालन करने के लिए आप गम्भीर हों। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि पक्ष-प्रतिपक्ष दोनों ही तरफ के कुछ माननीय सदस्य सदन में चर्चा के दौरान जानकारियों के लिए प्रश्न पूछने के समय मोबाईल का उपयोग करते हैं, जो कि संसदीय सदन की परम्परा नहीं है। उन सभी से मेरा यह अनुरोध है कि भविष्य में अपने इस व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो इसका प्रयास करें।

विधायकों को अध्यक्ष की अहम सलाह

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी माननीय सदस्यों से आग्रह किया कि अपने संसदीय ज्ञान को विस्तार देने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। विधानसभा के पुस्तकालय और संदर्भ शाखा का उपयोग करें। अपने वरिष्ठजनों से परामर्श लें। क्योंकि किसी भी विषय पर आपका अध्ययन और जानकारी जितनी अधिक होगी, आप उतने ही अच्छे ढंग से अपनी बात को रख सकेंगे और आपके इस कार्य से निश्चित ही सदन में न केवल इससे चर्चा का स्तर बढ़ेगा, अपितु चर्चा परिणाम मूलक भी होगी। मुझे यह अवगत कराते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस बजट सत्र में 14 सदस्यगणों ने पुस्तकालय सुलभ संदर्भ का उपयोग किया । मेरी अपेक्षा है यह संख्या निरन्तर बढ़ती रहे।

नेता प्रतिपक्ष, सदस्यों की भी सराहना

विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष सहित प्रतिपक्ष के सभी सदस्यगणों की इस बात के लिए प्रशंसा किया कि उन्होंने सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का कुशलता से निर्वहन कर लोकतन्त्र में सजग सार्थक प्रतिपक्ष की भूमिका को अपने कार्य, विचार और व्यवहार से सिद्ध किया । यह बजट सत्र कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा है। सदस्यगणों की संसदीय परिपक्वता और जनकल्याण के प्रति वचनबद्धता इस सत्र में स्पष्ट रूप से नजर आयी। सदस्यगणों ने पक्ष-प्रतिपक्ष के भाव से ऊपर उठकर, जनकल्याण को सर्वोपरि समझा। इस सत्र में राज्य की समग्र उन्नति एवं जनहित से संबद्ध प्रत्येक विषयों पर व्यापक और विस्तृत चर्चा हुई, धान खरीदी, पर्यावरण, प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा, आवागमन, महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य से जुड़े अनेक विषयों पर जो समग्र सारगर्भित चर्चाएं हुई हैं। इसे मैं इस सत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूँ।

1500 विद्यार्थियों ने किया विधानसभा अवलोकन

इस बजट सत्र में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। यह परम्परा आने वाले सत्रों में भी बनी रहे इसके लिए सदस्यगण प्रयास करेंगे। सदस्यों को उनके संसदीय कार्यों में सहयोग के लिये विधानसभा द्वारा लैपटॉप वितरीत किया गया है। इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

16 दिन में 101 घण्टे हुई चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि- मैं आपको इस बजट सत्र में सम्पादित हुए संसदीय कार्यों के संक्षेप में सांख्यिकीय आंकड़ों से अवगत कराना चाहूँगा। इस सत्र के कुल 16 दिवसों में लगभग 101.13 घंटे चर्चा हुई। 16 बैठकों में 145 प्रश्न सभा में पूछे गए जिनके उत्तर शासन द्वारा दिए गए। इस सत्र में 1337 तारांकित प्रश्न एवं 1357 अतारांकित प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 2694 प्रश्नों की सूचनाएँ प्राप्त हुई। इस सत्र में ध्यानाकर्षण की कुल 411 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें 214 सूचनाएं ग्राहय हुई और 34 सूचनाओं पर सदन में चर्चा हुई। इस सत्र में कुल 147 स्थगन की सूचनाएं प्राप्त हुई। शून्यकाल की 81 सूचनाएँ प्राप्त हुई जिसमें 25 सूचनाएं ग्राह्य और 14 सूचनाएं अग्राह्य रही। वर्तमान सत्र में 266 याचिकायें माननीय सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिनमें 139 ग्राह्य व 76 अग्राह्य रही। 10 अशासकीय संकल्प माननीय सदस्यों द्वारा दिये गये, जिनमें से 05 संकल्प ग्राह्य हुए तथा 04 संकल्प स्वीकृत हुए एवं 1 व्यपगत हुआ। इस सत्र में 5 विधेयकों की सूचनाएं प्राप्त हुई और चर्चा उपरांत सभी पारित हुए। वित्तीय कार्यों के अन्तर्गत तृतीय अनुपूरक अनुमान पर 39 मिनट, वर्ष 2024-25 के बजट पर सामान्य चर्चा सहित विभागों की अनुदान मांगों पर 55 घंटे 21 मिनट चर्चा हुई तथा विनियोग विधेयक पर 5 घंटे चर्चा हुई।

ग्रामीणों ने विधायक को छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौला

No comments Document Thumbnail

बसना। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखीपाली (नहरपारा) में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। ग्रामीणों ने फुलमाला पहनाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौल कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने रामचंद्र जी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कमाना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए हमें रामायण के प्रत्येक पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में,भाई के रूप में तथा राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों और कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्गों का अनुसरण करें।

इस अवसर पर सरपंच सुधीर प्रधान, कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आयोजन समिति अध्यक्ष कमल पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अनुप अग्रवालउपसरपंच प्रतिनिधि शिवचरण नायक, विनोद बारीक, आलोक त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, विजय पटेल, सुमित अग्रवाललक्ष्मण प्रधान, सदानंद भोई, श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित थे।


विधायक रोहित साहू ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों के संबंध में ली बैठक, आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा

No comments Document Thumbnail

गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू ने आज मेला स्थल पर 24 फरवरी माघ पूर्णिमा से आयोजित होने वाले 15 दिवसीय राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों की अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। मेला स्थल में हुई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, एसडीएम धनंजय नेताम सहित धमतरी एवं रायपुर जिले के क्रियान्वयन एजेंसी के अधिकारी मौजूद थे।

समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के मरम्मत और अस्थाई निर्माण तथा टेंट और बेरिकेड्स संबंधी समीक्षा की गई। इसी तरह पीएचई विभाग के अधिकारी ने बताया कि पाइप और शौचालय लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को वन विभाग से समन्वय कर बांस बल्ली की आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने कहा कि स्नान कुंड बनाने का कार्य अंतिम चरण पर है। विधायक ने आयोजन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गरियाबंद जिले के कलाकारों को भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल करे। उन्होंने प्रतिदिन होने वाले विभागीय कार्यक्रमों के बारे भी चर्चा की।

वीवीआईपी, पार्किंग, सेल्फी जोन, दाल भात केन्द्र को और अधिक बढ़ाने, लाईट व्यवस्था, नगर पंचायत राजिम के सभी मोहल्लों में लाईटिंग की व्यवस्था, साफ-सफाई, महानदी आरती, मंच, दुकान आबंटन, विभागीय स्टॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर जानकारी ली। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि पुलिस बल की व्यवस्था पर्याप्त कराने। इसके अलाव उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। विधायक साहू ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन इस बार भव्य तरीके से किया जायेगा। इस मेले में प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रांत के दर्शनार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिया सन्देश

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्राका प्रदेश में आज 16 दिसंबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेशव्यापी आयोजन में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। महासमुंद अंतर्गत ग्राम खरोरा में विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि विकसित भारत संकल्प शिविर में शामिल हुए।

              महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

इस अवसर पर आज खरोरा के प्राथमिक शाला परिसर में हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने शिविर का आयोजन किया गया। यहां केंद्र सरकार की लगभग 20 योजनाओं का स्टॉल लगाकर जानकारी दी गयी। जहां पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं  जरुरतमंद लोगो को आवेदन फार्म भरवाए गए। कार्यक्रम में महासमुंद के नवनिर्वाचित विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभागीय योजना स्टाल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजनाओं का लाभ देने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लोग योजना से वंचित न हो।

इस यात्रा का उद्देश्य की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सुलभ पहुंच बढ़ाना है ताकि सभी को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने  जिला प्रशासन से सवेंदनशीलता के साथ सभी योजनाओं का लाभ देने कहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक विमल चोपड़ा,राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, संदीप दीवान,येतराम साहू, चन्द्रहास चंद्राकर, पवन पटेल, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर प्रभात मलिक,अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा,अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू सहित जिला अधिकारी ग्रामीण और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद

इस अवसर पर यहां कई हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और सामग्री वितरण किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत आयुष्मान कार्ड ,महतारी वंदन योजना,के हितग्राहियों ने अपने अनुभव सुनाए। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही 2 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ विभाग द्वारा 36 आयुष्मान कार्ड, 98 लोगों का निशुल्क उपचार एवं परीक्षण ,कृषि विभाग द्वारा दो किसानों को रागी बीज दिया गया। उज्जवला गैस अंतर्गत 52 हितग्राहियों ने फार्म भरा। साथ ही अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रचार-प्रसार वैन विभिन्न गांवों में जाकर कैम्प के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देंगे, साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवश्यकतानुसार योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर  प्रभात मलिक ने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करते समय हाट बाजारों को जोड़ने के निर्देश दिए है। जिले में पांच स्थानों से यात्रा प्रारम्भ की जाएगी। जिसमें महासमुंद अंतर्गत खरोरा से आज शुभारंभ हुआ। इसी तरह आगामी दिनों में बागबाहरा अंतर्गत मोंगरापाली, पिथौरा में लाखागढ़, बसना में बंसुला एवं सरायपाली में ग्राम बैतारी से यात्रा का शुभारम्भ होगा।

मिलजुल कर काम करने से विकास को और गति मिलेगी-केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुरी जंगल, बाम्हन टोला, बानो और कंटकीकला गांव पहुंचे। केबिनेट मंत्री अकबर ने जमीन पर बैठकर ग्रामीण, किसान, युवा, महिलाओं और बुजुर्गो से सीधा संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी और योजनाओं से हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाओं का फीडबैक भी लिया। मंत्री अकबर ने कहा कि गांव में भेंट मुलाकात कर बुजुर्ग और किसानों से चर्चा करने और सभी वर्गो से मिलजुलकर काम करने से क्षेत्र और गांव के विकास को गति मिलती है। मंत्री अकबर ने ग्राम सिंघनपुरी जंगल में लोधी समाज के भवन के लिए 10 लाख रूपए, कबीरकुटी के लिए 05 लाख और रामयण मंडली को 10 हजार रूपए, ग्राम बाम्हनटोला में पटेल समाज भवन के लिए 05 लाख रूपए, सार्वजनिक भवन के लिए 05 लाख और मानस मंडली को 10 हजार रूपए देने की घोषणा की।

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि धान खरीदी राज्य सरकार की सबसे बड़ी योजना है। राज्य सरकार की नीति से छत्तीसगढ़ के किसानों का जीवन खुशहाल हो रहा है और आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि किसानों को 2500 रूपए प्रति क्विंटल दर से राशि का भुगतान किया जाए। आज 2540 रुपए में धान खरीदा जा रहा है। इस वर्ष की जो खरीदी होगी उसका भुगतान 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किया जाएगा।

समर्थन मूल्य में अंतर की राशि के भुगतान के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अलग से राशि प्रदान करने की योजना बनाई गई। सहकारी समितियों में धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 9000 रूपये प्रति एकड़ की दर से 04 किस्तों में प्रदान किया जा रहा है। 04 किस्तों की राशि क्रमशः पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पूण्यतिथि 21 मई, उनकी जयंती 20 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर, वित्तीय वर्ष की समाप्ति की तिथि 31 मार्च को प्रदान की जाती है। वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलाकर प्रति क्विंटल 2640 रूपए की दर से भुगतान प्राप्त हो रहा है। 

सभी परिवारों का बनाया जा रहा राशन कार्ड

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने भूमिहीन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना लाकर इस तरह के प्रत्येक मजदूर को प्रति वर्ष 7 हजार रुपए का भुगतान कर रही है। कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि तेंदूपत्ता तोड़ने वाले संग्राहकों को हमारी सरकार आने के बाद से 25 सौ रुपया प्रति मानक बोरा के स्थान पर 4 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है।

राज्यपाल हरिचंदन ने मोहन मरकाम को मंत्री पद की दिलाई शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

                                     

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया
                                       

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले को दी 140.50 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा के न्यू हाईटेक बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कार्याे का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग एक अरब 40 करोड़ 50 लाख रूपए के विभिन्न विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। इन सौगातों में 24 अलग-अलग विकास कार्याे का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। जिसमें 45 करोड़ 92 लाख 41 हजार रूपए की लागत के 6 कार्य का लोकार्पण और 94 करोड़ 56 लाख 80 हजार रूपए लागत के 18 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, राज्य क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, राज्य योग आयोग सदस्य गणेश योगी, नीलकंठ चन्द्रवशी,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा होरी साहू, जिला कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, राज्य मनरेगा सदस्य कलीम खान सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधी शामिल हुए। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे विशेष रूप से उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यों का लोकार्पण  किया उनमें 27 करोड़ 77 लाख 73 हजार रूपए की लागत से जल आवर्धन योजना, 9 करोड़ 69 लाख 56 हजार रूपए की लागत से हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य, 53 लाख 76 हजार रूपए की लागत से पौनी पसारी योजना 02 नग (लघु बाजार निर्माण), 1 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से कवर्धा में अग्निशमन केन्द्र कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के ग्राम झलमला में शासकीय महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य, और 1 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास चिल्फी भवन निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने जिन कार्याें का भूमिपूजन किया, उनमें  4 करोड़ 34 लाख 54 हजार रूपए की लागत से विकासखंड कुसुमघटा से बोईरकछरा मार्ग के फोंक नदी पर उच्च स्तरीय पुलमय पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की लागत से बांटीपथरा से कुई मार्ग हाफ नदी पर उच्चस्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग का निर्माण कार्य, 4 करोड़ 78 लाख 96 हजार रूपए की लागत से अमेरा से सिली मार्ग पर नीरा नदी पर उच्च स्तरीय पुल सहित पहुंचमार्ग निर्माण कार्य, 6 करोड़ 20 लाख 70 हजार रूपए की लागत से रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन योजना, 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की लागत से कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया की हाफ नदी में व्यपवर्तन योजना का निर्माण कार्य एवं फीडर तथा रमतला जलाशय का शीर्ष कार्य,

नहरों का रिमॉडलिंग कार्य एवं क्रांति जलाशय तथा देवसरा जलाशय के नहरों का रिमॉडलिंग, लाईनिंग तथा नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 16 लाख 21 हजार रूपए की लागत से दुधिया माईनर का रिमाडलिंग एवं नहर विस्तारीकरण कार्य, 1 करोड़ 71 लाख 09 हजार रूपए की लागत से सरसहा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 2 करोड़ 73 लाख 51 हजार रूपए की लागत से दुल्हार जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 55 लाख 18  हजार रूपए की लागत से नक्टा जलाशय के नहर लाइनिंग कार्य, 1 करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए की लागत से पो. मै. पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास कवर्धा भवन निर्माण कार्य, 5 करोड़ 1 लाख 33 हजार रूपए की लागत से बड़ौदा से दैहानडीह मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित लंबाई 2.80 किमी का निर्माण कार्य

2 करोड़ 8 लाख 30 हजार रूपए की लागत से बीरूटोला खार से धमकी मुख्य मार्ग तक लंबाई 1.90 किमी का निर्माण कार्य, 3 करोड़ 79 लाख 15 हजार रूपए की लागत से उड़ियाखुर्द कौहारी मार्ग लंबाई 2.90 कि.मी. का निर्माण, 4 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए की लागत से ग्राम चारभाठा से दुल्लापुर चरडोंगरी मार्ग लंबाई 3.30 किमी का निर्माण, 48 लाख 3 हजार रूपए की लागत से विकासखंड सहसपुर लोहारा में राजस्व कार्यलय भवन का निर्माण, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से मोतिमपुर में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 1 करोड़ 66 लाख 60 हजार रूपए की लागत से मुख्यमार्ग से राईसमिल के पास पुसेरा तक लंबाई 1.60 किमी का निर्माण और 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से ग्राम अचानकपुर में हाईस्कूल भवन निर्माण कार्य शामिल है।

मुर्गा पार्टी कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़े ,विधायक के सामने ही एक-दूसरे पर बरसाए लात-घूंसे

No comments Document Thumbnail

सूरजपूर : सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे कांग्रेसी कार्यकर्ता विधायक की उपस्थिति में आपस में जमकर लात घुसा चला रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी इसे पार्टी की कलह ना मानकर कुछ असामाजिक लोगों की हरकत बता रही है।


विधायक के सामने भिड़े कार्यकर्ता

बता दें कि सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के सिरसी गांव में कांग्रेस पार्टी का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े, ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद चिकन पार्टी की भी व्यवस्था की गई थी। बताया यह जा रहा है कि चिकन पार्टी के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता एक दूसरे की लात जूतों से जमकर पिटाई कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी बिना नाम लिए भाजपा पर आरोप लगा रही हैं कि उनके द्वारा कार्यक्रम को खराब करने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसी हरकत कराई गई है। वहीं सवाल यह भी है कि यदि मारपीट करने वाले लोग असामाजिक तत्व थे तो कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। फिलहाल इस घटना के बाद कांग्रेस की गुटबाजी फिर से एक बार खुलकर सामने आ गई है।

 

अमलोर के हाईस्कूल में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत अमलोर के हाईस्कूल में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर ने हाईस्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।

ग्राम पंचायत अमलोर में पिछले दिनों हाईस्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, थनवार यादव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, रमाकांत ध्रुव, दिलीप जैन, केशव चौधरी, सरपंच रूपा जयप्रकाश यादव, कुंवर सिंह निषाद मौजूद थे।

पूजा-अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने हाईस्कूल भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण होने से बच्चों को सहुलियत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में महासमुंद के बाद अब तुमगांव में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा।

इसी तरह बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराने का फैसला लिया गया है। जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित हो सकेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप जयप्रकाश यादव, हरकराम ध्रुव, मीराबाई खैरवार, कृष्ण कुमार ध्रुव, सुमित्रा बाई ध्रुव, गीता बाई ध्रुव, रामखिलावन निषाद, ललिता निषाद, ईश्वरी निषाद, सदाराम निषाद, सुशीला बाई ध्रुव, सियाराम निषाद, रामप्रसाद ध्रुव, संतोष ध्रुव, सोमन ध्रुव, हेमंत ध्रुव, गंगाराम निषाद, गंगाधर ध्रुव, आशाराम खैरवार, भीखम ध्रुव, शत्रुघन निषाद, बाबूराम ध्रुव, तुलूराम ध्रुव, दुकालूराम ध्रुव, किसलाल ध्रुव, कमल ध्रुव सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

निषाद समाज भवन के लिए दस लाख की घोषणा

ग्राम पंचायत अमलोर में निषाद समाज के लिए दस लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। यहां आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम के दौरान सामाजिक पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए दस लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया।

पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए संसदीय सचिव : विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण का दिया आश्वासन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पीजी कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानकर त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान संसदीय सचिव चंद्राकर के समक्ष पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी बात रखी।

बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर शासकीय वल्लाभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों, कक्षा प्रतिनिधि व विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं जानी। एमए अंग्रेजी की कक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्ष की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। बताया गया कि यहां क्लास दो शिफ्ट में लग रही है जिससे विद्यार्थियों के साथ ही प्राध्यापकों को परेशानी हो रही है। वहीं गर्ल्स कॉमन रूम की ओर ध्यानाकर्षित कराने पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तत्काल विद्युत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि यहां दस लाख की लागत से गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण हो गया है लेकिन विद्युत कार्य नहीं होने से इसे हैंड ओवर नहीं किया जा सका है। इसी तरह पीजी केमेस्ट्री में प्रोफेसर की कमी, कामर्स की क्लास में माइक सेट की व्यवस्था करने, ग्रंथालय में पर्याप्त पुस्तकों की व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरा सहित वाई फाई की व्यवस्था करने की ओर ध्यानाकर्षित कराया गया। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ अनुसुईया अग्रवाल, छात्रसंघ प्रभारी सी खलको, सहायक प्रध्यापक अजय राजा, श्रीमती दुर्गावती भारती, मालती तिवारी, नीलम अग्रवाल, आरके अग्रवाल, राजेश शर्मा, कपिल पेंदारिया, मुकेश, छात्र संघ अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सेजल जैन, वर्षा गजेंद्र, अंजली अग्रवाल, रोहित ढीमर, खेमराज यदु सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ सरकार पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही - मंत्री मोहम्मद अकबर

No comments Document Thumbnail

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज ग्राम छिरबांधा और छोटूपारा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की ओर कार्यक्रम की शुरुआत की। केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का कार्यक्रम में पहुंचने पर यादव समाज द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। मंत्री अकबर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में इस दौरान क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, चोवाराम राम साहू, कंशाराम साहू सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 केबिनेट मंत्री अकबर ने गांववासियो को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मड़ई गांव की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में शासन द्वारा पारंपरिक संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही है। मड़ई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। समाज द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है। पारंपरिक संस्कृति के विकास के लिए भी शासन द्वारा लगातार कार्य किए जा रहा है। मंत्री अकबर ने कहा कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस तीन वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है।

राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों को बताया कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है।

लाफिनकला को मिली विकास कार्यों की सौगात, संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों के लिए लोकार्पण - भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम लाफिनकला में विकास कार्यों की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज शुक्रवार को सामुदायिक शेड निर्माण के लिए भूमिपूजन और सोलर लाइट का लोकार्पण किया। आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत लाफिनकला में सामुदायिक शेड निर्माण का भूमिपूजन व सोलर लाइट का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेेटी के महामंत्री संजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, सरिता राकेश चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, मौजूद थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि यहां लंबे समय से सामुदायिक शेड निर्माण की मांग की जा रही थी। जिस पर अब उनकी मांग होने जा रही है। शेड बनने से सुविधा हो सकेगी। गांवों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ गांवों में अन्य मूलभूत सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर कटिबद्ध है। शहर की तरह गांवों में भी समुचित विकास कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के जरिये जिस समृद्धि की नींव रखी थी, अब वह साकार होती दिख रही है। ग्रामीणों के जीवन में अब बदलाव आने लगा है।

किसान जैविक खेती की ओर लौटने लगे हैं। भूपेश सरकार की जनहितकारी नीतियों की वजह से किसानों की स्थिति में भी सुधार हो रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमिन पटेल, डूमनलाल साहू, कमलेश साहू, गिरीश साहू, लीलाराम साहू, हरिराम साहू, रामकुमार साहू, रामजी, पवन साहू, पंकज दीवान, हेमूराम, हीरा पटेल, भोज पटेल, हेमलाल निषाद, गंगाराम, थनवार पटेल, नूतन पटेल, तोष साहू, चंद्रकला पटेल, नेहा साहू, पूर्णिमा साहू, सरोजनी देवांगन, रोशनी वैष्णव, आशीष साहू आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.