Media24Media.com: यूपी में हत्या

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label यूपी में हत्या. Show all posts
Showing posts with label यूपी में हत्या. Show all posts

जमीन विवाद को लेकर पूर्व प्रधान समेत 4 लोगों की हत्या, IG ने कोतवाली इंचार्ज समेत 3 को किया सस्पेंड

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला अमेठी के राजापुर मजरे गुंगवाछ गांव का है, जहां जमीन विवाद में पूर्व प्रधान, उसके माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई। घटना से पहले उपजे विवाद में पुलिस ने सुलह कराकर मामले को ठंडा जरूर कराया था, लेकिन बदले की भावना ने आखिर में मंगलवार रात को विकराल रूप ले लिया। वहीं घटना की सूचना पर खुद अयोध्या रेंज के IG मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में गैंगेस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि अमेठी कोतवाली के राजापुर मजरे गुंगवाछ गांव में रहने वाले राम दुलारे और संकटा प्रसाद यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पहले ही पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच थाने पर सुलह समझौता कराया था। इसके बाद मंगलवार को संकटा प्रसाद के बेटे हनुमान इस विवादित भूमि पर रेत गिरवा रहे थे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद आस-पास में रहने वाले रामदुलारे पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर अमरेश की ओर आए और हमला कर दिया।

इस हमले में पूर्व प्रधान अमरेश, उनके भाई हनुमान, अमरजीत, अशोक और पिता संकटा प्रसाद, मां ननका, पत्नी धन्नो, बेटा राज अमरजीत की पत्नी अनीता घायल हो गए। मारपीट में एक साथ 9 लोगों के घायल होने की सूचना पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को अमेठी CHC पहुंचाया, जहां अमरेश (उम्र 42) को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अमरेश के पिता संकठा (उम्र 65), मां ननका उर्फ पार्वती (उम्र 64) और बड़े भाई हनुमान (उम्र 45) को भी डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

 

इधर इस मामले में IG कवींद्र प्रताप सिंह देर रात अमेठी पहुंचे। उन्होंने डीएम और प्रभारी एसपी के साथ मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य पूर्ण घटना है। मृतक पक्ष और मारने वाला पक्ष पट्टीदार हैं और एक ही जाति के लोग हैं। आबादी की जमीन को लेकर विवाद था। उस विवाद में पुलिस ने उनको रोक भी दिया था। एक पक्ष के द्वारा वहां रेत गिराया गया, जिसको लेकर वहां विवाद हुआ और लाठी-डंडे से हमला किया गया।

कोतवाली इंचार्ज समेत 3 सस्पेंड

दो लोगों की अस्पताल में मौत हुई। जबकि 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। IG ने बताया कि जो मुलजिम हैं उसमें से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही जितने भी अभियुक्त हैं उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। IG ने कहा कि गैंगेस्टर के तहत अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने पर अमेठी कोतवाली के इंचार्ज विनोद कुमार सिंह, दरोगा संजय सिंह और सिपाही स्वतंत्र उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है।


बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को मां ने उतारा मौत के घाट, चाकू से गोदकर ले ली जान

No comments Document Thumbnail

देश में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से चोरी, डकैती, लूटपाट, मारपीट, हत्या जैसे कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां चाकू गोदकर युवक की हत्या कर दी गई। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि मृतक एक युवती से छेड़खानी करता था। इसी बीच युवती की मां को युवक और उसके बेटी के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली, जिसके बाद युवती की मां ने आरोपी युवक को अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

मामले में पुलिस ने आरोपी महिला समेत 6 लोगों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन इलाके के फिरदोस नगर के रहने वाले कामरान नाम के युवक का इलाके की एक युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी युवती की मां शकीला को हुई तो कामरान को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वह नहीं माना तो युवती की मां शकीला ने अपने अन्य नामजद साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र के सोलर प्लांट के पास बुलाकर कामरान की हत्या करने का प्लान बना डाला और हत्या की घटना को अंजाम दिया।

 'बेटी के साथ छेड़खानी करता था आरोपी'

वारदात के बाद से परिवार घटना के खुलासे के लिए लगातार पुलिस पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी और तीनों ही टीम लगातार घटना के साक्ष्य जुटाकर घटना के जांच में जुटी हुई थी। इसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइन के नेतृत्व में बनी इन टीमों के द्वारा देर रात मुखबिर की सूचना पर जानकारी प्राप्त हुई कि घटना एक महिला के द्वारा कार्य की गई है, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हो गया। महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक उसकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था उससे आगे जाकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

5 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने बताया हत्या के मामले में कामरान के परिवार की ओर से 5 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान एक और नाम सामने आया जो कि एक महिला निकली। पूरा मामला अवैध संबंधों के विरोध में हत्या करना सामने आया है। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू की बरामदगी भी हो गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

जमीन विवाद में देवर ने की भाभी की हत्या, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश के किसी न किसी जिले से रोजाना अपराध से संबंधित खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला मैनपुरी जिले के औंछा इलाके का है, जहां शनिवार की सुबह देवर ने फावड़े से वार कर भाभी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हत्यारा देवर भाग चुका था। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है और आरोप मृतिका के देवर पर लगा है। पुलिस का कहना है कि देवर ने मामूली विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक औंछा क्षेत्र के दलीपपुर गांव में रहने वाले घेमड़ीलाल की पत्नी रामवती (उम्र 50) शनिवार की सुबह धान की फसल की सिंचाई के लिए खेत में पहुंची थी। रामवती देवर सर्वेश कुमार के खेत में नाले की सफाई कर रही थी और ये बात देवर को नागवार गुजरी। इसी को लेकर वो अपनी भाभी से नाराज हो गया और उसने भाभी से सफाई करने से मना कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं जब रामवती ने फसल सूखने की बात कही तो देव उससे बहस करने लगा और इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद गुस्से में सर्वेश ने रामवती पर फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में रामवती की मौके पर ही मौत हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सर्वेश मौके का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना थी और सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पार्वती नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

यूपी के आगरा के पांच युवकों की राजस्थान के धौलपुर के पार्वती नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए आगरा के कुछ लोग पार्वती नदी में गए थे। जहां पांच युवक गहरे पानी में डूब गए। जिसमें पांचों लोगों की मौत हो गई। चार युवाओं की लाशों को दोपहर तक नदी से बाहर निकाल लिया गया था। जबकि पांचवें युवक की लाश शाम को तक मिली। हालांकि तलाश अभी भी जारी है। प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह मैनपुरी में भी लगातार अपराध से संबंधित घटनाएं हो रही है। 

एक तरफा प्यार में युवक ने लड़की को मारी गोली, फिर ले ली खुद की जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या और आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। देश के अलग-अलग प्रदेशों से रोजाना हत्या और आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया का है, जहां एक सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार में लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 


लोगों के मुताबिक युवक पिपरा ढाला गांव में दिनदहाड़े लड़की के घर में घुस गया। परिवार के सामने ही उसने लड़की पर गोली चला दी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही गोली की आवाज सुनाई दी आस-पास के लोग मौके पर पहुंच हो गए। हर तरफ से घिरता देख युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया, जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना लड़की के परिजन ने तुरंत पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आजम खान नाम का युवक पड़ोस की रहने वाली लड़की से एक तरफा प्यार करने लगा था। वह काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा हुआ था, लेकिन लड़की उसकी बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद युवक तमंचा लेकर उसके घर में घुस गया और गुस्से में उसने लड़की को गोली मार दी।

आरोपी ने खुद को मारी गोली

गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान आजम वहीं पर हाथ में तमंचा लिए खड़ा था। परिवार ने उसके भागने के डर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। खुद को फंसता देख आजम ने आनन-फानन में खुद को भी गोली मार दी। इस घटना में उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। उनके एक या दो बार आजम से बात जरूर की थी, लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी। लड़की की ना सुनकर लड़का बहुत परेशान था। गुस्से में आकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया।

लड़की के कमरे से मिले 7 मोबाइल

पुलिस की जांच में लड़की के कमरे से 7 मोबाइल फोन मिले हैं, जिसमें 2 महंगे फोन भी शामिल हैं। ये सभी फोन मृत लड़की के बताए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल इन सभी फोन की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से देश में बनी रिवाल्वर, 4 खाली खोखे और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भाई-भाई के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना (Uttar Pradesh incident) सामने आई है, जहां संपत्ति के लालच में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या (Murder Incident in UP) कर दी है। मामला विजयनगर इलाके के सुदामपुरी क्षेत्र का है, जहां संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से कई वार कर दिए। इस घटना से इलाके सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। 


जानकारी के मुताबिक लोगों ने छोटे भाई को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका। इस घटना की लाइव तस्वीरें भी सामने आई जो अपने आप में ही बहुत चौंकाने वाली है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ महिपाल सिंह ने बताया कि बाईपास पुलिस चौकी क्षेत्र के सुदामपुरी में एक ही परिवार के मोहम्मद उस्मान और उसका 32 साल का छोटा भाई अंजेब अली रहते थे। मोहम्मद उस्मान और जाने आलम से अंजेब अली  प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था।

फरार आरोपी की तलाश जारी

अचानक ही  झगड़ा बढ़ गया और मोहम्मद उस्मान जाने आलम ने अपने भाई अंजेब अली पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हालांकि आस-पास खड़े लोगों ने दोनों का बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक छोटा भाई लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में अंजेब आलम को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल आरोपी भाई मौके से फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.