Media24Media.com: युवाओं

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label युवाओं. Show all posts
Showing posts with label युवाओं. Show all posts

विकास के लिए नवाचार में युवाओं की सोच का करें उपयोग - राज्यपाल रमेन डेका

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने  कहा कि नई पीढ़ी की सोच और आइडिया को जिले में नवाचार की गतिविधियों में उपयोग किया जा सकता है, ताकि  विकास की गतिविधियों में उनका योगदान हो। उन्होंने  बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि सभी पेड़-पौधे लगाएं और उसे बड़ा करने में आवश्यक सहयोग करें, सामुदायिक सहभागिता से ही पर्यावरण के आवश्यक अंगो को बचाया जा सकता है। जल और जंगल मानव जीवन के लिए आवश्यक इसलिए इनका संरक्षण करना ज़रूरी है। उक्त बातें गुरुवार को राज्यपाल डेका अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही।

बैठक में राज्यपाल ने जगदलपुर जिले में टीबी उन्मूलन की गतिविधियों और रोगियों को फूड बास्केट से सेहत में सुधार की कार्य योजना बनाने, जिले में वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित केंद्रों की स्थिति, जल संरक्षण, रेडक्रास सोसायटी की गतिविधि, नशा मुक्ति अभियान, योग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं, शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने की पहल, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा जिला प्रशासन की कचरा प्रबंधन की गतिविधियों का संज्ञान लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी  कांकेर अमित काम्बले,कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

जनजातीय गौरव यात्रा से मिली युवाओं और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से दो दिन पूर्व उनके स्मृति में जशपुर में आयोजित जनजातीय गौरव यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय श्रम, युवा एवं रोजगार मामले तथा खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के मंत्रीगण शामिल हुए। स्थानीय रणजीता स्टेडियम में यात्रा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मांडविया ने माई भारत वॉलिंटियर्स द्वारा आयोजित इस यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि यात्रा में शामिल होकर यहाँ की आदिवासी संस्कृति, विरासत, यहाँ की रहन-सहन, वेशभूषा को देखने और जानने का अवसर मिला।

इस यात्रा से युवाओं को एकजुट होने और समाज को देश के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी से प्रेरणा लेकर समाज आगे बढ़े और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत बनाने के संकल्प से जुड़कर देश को विकास के साथ जुड़कर काम करें। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के विकास के लिए जो योजनाएं बनाई है, उसमें आप सभी को जुड़ना है। माई भारत एप्लिकेशन में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन भी कराना है। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि सुबह से पदयात्रा करते हुए यहाँ के लोक जीवन का परिचय हुआ। जनजाति समाज सहित अन्य समाज के लोग भी इसमें शामिल नजर आए और जगह-जगह अलग-अलग तरीके से स्वागत, अभिनन्दन करते रहे। 

जगह-जगह स्टॉल लगाकर पानी पिलाना, फल सहित अन्य खाद्य सामग्री बाटना और यात्रा में शामिल सभी लोगों को प्रोत्साहित करते हुए देखकर खुशी हुई। इस यात्रा के दौरान मैंने भी कुछ लोगों से बात की। मुझे देश का उज्ज्वल भविष्य नजर आया। मैं जान पाया कि हमारा देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनजातीय गौरव यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार भी जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आदिवासियों का गौरव लगातार बढ़ रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती 15 नवंबर को आज पूरे देश में आदिवासी स्वाभिमान और गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर्वाेच्च पद पर आज आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में सुशोभित हैं। 

अति पिछड़े आदिवासियों के विकास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च प्राथमिकता दी है। पीएम जनमन योजना से जनजातीय समुदाय की तस्वीर बदल रही है। धरती आबा आदिवासी ग्राम उत्कर्ष योजना लॉन्च की गई है और इसके लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को भी याद किया। आदिवासियों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने  भारत सरकार में पृथक आदिवासी विकास मंत्रालय का गठन किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में 14 और 15 नवंबर को देश भर के आदिवासियों की संस्कृतियों का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री साय ने माटी के वीर पदयात्रा समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री मांडविया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पदयात्रा बेहद सफल रही। उम्मीद से ज्यादा युवा पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों को आदिवासी संस्कृति और जनजीवन को निकट से देखने का मौका मिला। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जय, जयकार से पूरा स्टेडियम गुंज उठा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय के खिलाफ अंग्रेजों से लोहा लिया। लोगों को उनका हक दिलाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर देश को विकसित बनाने के अभियान सहभागी बनना चाहिए।

आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज की पदयात्रा में 15 हजार से अधिक नौजवान शामिल हुए। सभी शुरू से अंत तक पैदल चलकर एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को गौरव दिवस के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने पीएम जनमन सहित धरती आबा उत्कर्ष योजना से आ रहे बदलाव के बारे में बताया। वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने समारोह के अंत में आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया एवं चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, राम कुमार टोप्पो, सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण उपस्थित थे।

दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की स्थापना की जाएगी। 15 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया जाएगा, जहां 10 हजार वर्ग फीट में स्टार्टअप इकाइयों के लिए स्थान एवं लैब उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैंगलोर जीएसटी प्राधिकरण द्वारा छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए 12% जीएसटी लगाने के निर्णय का उल्लेख करते हुए इस निर्णय को वापस लेने भारत सरकार से अनुरोध करने की बात कही, यदि ऐसा नहीं होता है तो 12% जीएसटी राशि का भार छत्तीसगढ़ सरकार वहन करेगी।

खेलकूद के लिए दुर्ग, भिलाई के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे दुर्ग, भिलाई, रिसाली के लोगों को आने-जाने में तकलीफ ना हो इसलिए एक सर्वसुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की।

5500 पदों के लिए 10 अगस्त को रोजगार मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6, भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मैनपॉवर सपोर्ट सर्विस प्रा. लि. द्वारा लाईन ऑपरेटर के 1000 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 500 पद, इलेक्ट्रिशियन व टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो ऑपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों की पूर्ति की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ लाईलीहुड कॉलेज भिलाई में 10 अगस्त को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

24 जुलाई को रोजगार मेला, 'रायगढ़ रोजगार मितान' पोर्टल पर होगा पंजीयन

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के प्रयासों से जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने लगातार कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले और काउंसलिंग शिविरों के जरिए आवेदकों को कंपनी में जॉब के लिए सीधे अप्लाई करने का मौका मिल रहा है। बीते माहों में लगाए गए रोजगार मेलों से विभिन्न कंपनियों ने जिले के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार प्रदान किया है। इसी कड़ी में आगामी 24 जुलाई को पुन: एक रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने वाले आवेदकों की पंजीयन सुविधा के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर इस बार जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। 
                   

इस दफे रायगढ़ रोजगार मितान वेबसाइट और एप के माध्यम से पंजीयन करना होगा। जिससे मेला स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाली लंबी कतार से आवेदकों को मुक्ति मिलेगी और वे सीधे रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी। रोजगार मेले में ऑनलाइन पंजीयन के लिए रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल बनाया गया है। इसमें पंजीयन के लिए आवेदक को https://raigarhrozgarmitan.in/ पोर्टल में जाना होगा। वहां तीन लाइन वाले मेनू बटन पर क्लिक करने पर एक ड्रॉप डाउन मेनू खुलेगा। जिसमें रजिस्ट्रेशन का विकल्प दिया होगा।

इसे क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। जिसमें आवेदक को अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इस नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे इंटर करने पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आवेदक के बारे में बेसिक जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल आईडी, शैक्षणिक योग्यता डालनी होगी। इस पंजीयन प्रोसेस से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में आवेदक का अकाउंट बन जायेगा। जिसे लॉग इन करने के लिए पासवर्ड भी इसी पेज में बनाया जा सकेगा। इसके पश्चात आवेदक को जॉब कैटेगरी चुनना होगा, जिसके लिए वह आवेदन करना चाहता है। इसमें एक से अधिक कैटेगरी के जॉब चुने जा सकते हैं।

प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं रायगढ़ रोजगार मितान एप

जिला प्रशासन द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए एप भी बनवाया गया है। इसके प्ले स्टोर में जाकर 'Raigarh Rozgar Mitan'' टाइप करना होगा। अथवा https://shorturl.at/adptM  इस लिंक को क्लिक करके एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी प्राप्त कर पंजीयन किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन कर भी 'रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल' और एप पर पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन, एप के माध्यम से भी होगा रजिस्ट्रेशनपोर्टल में रजिस्ट्रेशन पर बनेगा आवेदक का प्रोफाइल, मेले में शामिल होने बार बार नही करवाना होगा पंजीयन युवाओं को रोजगार मेले से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा रायगढ़ 'रोजगार मितान' वेबपोर्टल बनाया गया है। पोर्टल में पंजीयन करने पर आवेदक का एक प्रोफाइल तैयार हो जाएगा। जिसमें उसकी बेसिक जानकारी और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दर्ज रहेगी। इसका लाभ यह होगा कि आवेदक को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बार बार पंजीयन करवाने की जरूरत नहीं होगी। वह मेले के रजिस्ट्रेशन काउंटर में जाकर अपनी जानकारी देकर सीधे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेगा।

वेकेंसी आने पर पंजीकृत आवेदकों को मिलेगा नोटिफिकेशन, डैशबोर्ड से भी कर सकेंगे चेक

ऑनलाइन पंजीयन का एक फायदा यह भी होगा कि रोजगार मेला आयोजन पर उसमें शामिल वेकेंसी अथवा जॉब कैटेगरी के आवेदकों को उसका नोटिफिकेशन उनके फोन पर मिलेगा। जिसमें किसी भी तरह की वेकेंसी आने पर या रोजगार मेला आयोजन या उससे संबंधित योग्यता रखने वाले अथवा उस जॉब कैटेगरी के आवेदकों को मेले के वेकेंसी के बारे में सूचना चली जायेगी। जिसकी पूरी डिटेल वे पोर्टल पर लॉगिन कर कैंडिडेट डैशबोर्ड से भी देख सकेंगे।

व्हाट्सएप से भी मिलेगी सूचना, हेल्प लाइन नंबर भी जारी

जॉब नोटिफिकेशन के लिए पंजीकृत आवेदकों को व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना मिलेगी। रजिस्ट्रेशन के समय कैंडिडेट को अपना यह नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही रोजगार मेले या रोजगार मितान पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए +91-9399983879 नंबर जारी किया गया है।

बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 30 जून को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है।

बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों में शासन द्वारा किया गया व्यय 80 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए होगा। शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं में बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे 3318 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा 2916 युवाओं का प्रशिक्षण शीघ्र ही आरंभ होगा।

महासमुंद : युवाओं को रोजगार हेतु विभिन्न ट्रेडों में 20 अप्रैल से प्रशिक्षण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद द्वारा आगामी 20 अप्रैल से युवाओं को स्वरोजागर से जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरा, मोबाइल रिपेयरिंग व दो पहिया वाहन मरम्मत का प्रशिक्षण आगामी माह में प्रारम्भ किया जाऐगा।

बैंक निदेशक संजीव प्रकाश ने बताया कि इच्छुक लोग बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंच कर या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07723-299155, कमलेश पटेल के मोबाईल नम्बर +91-79997-00673 व प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर +91-93402-81974 पर कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है। इस प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण दिलाने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

संजीव प्रकाश ने बताया कि अभी 45 दिवसीय डेस्कटॉप पब्लिसिंग का प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण में महासमुंद जिले के 32 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें है, जिसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल है। इस प्रशिक्षण में फोटोशॉप, पेजमेकर, कोरल ड्रा, एम.एस.ऑफिस, बैकिंग व सफल उघमी बनने आदि के बारे में सिखाया जा रहा है। वर्तमान में कम्फूटर की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के लिए यह प्रशिक्षण अत्यधिक लाभदायक होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज 01 अप्रैल से प्रारंभ की गई बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवा काफी उत्साहित हैं। इन युवाओं का कहना है कि राज्य शासन से हर माह मिलने वाली 2500 रूपए की मदद उनके केरियर बनाने की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाईयों को हल करने में काफी हद तक मददगार होगी। बेरोजगारी भत्ता के पंजीयन के लिए 01 अप्रैल से पोर्टल भी प्रारंभ हो गया है। पहले दिन शाम को 5 बजे तक इस पोर्टल पर 4269 पंजीयन बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त हो चुके हैं। 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ‘बेरोजगारी भत्ता योजना’ का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने युवाओं के हित में बेरोजगारी भत्ता योजना लागू करने की विधानसभा सत्र में घोषणा की थी। आज नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन इस योजना को लागू किया जा रहा है, ताकि पात्र युवा इस योजना का लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि 01 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर 01 अप्रैल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश पाने वाले चारों हितग्राही अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे थे, इन चारों युवाओं ने आज ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था और इन्हें नहीं पता था कि आज ही उनका आवेदन स्वीकृत भी हो जाएगा। इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब इन्हें पता चला कि खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन्हें स्वीकृति आदेश प्रदान करेंगे।

इन हितग्राहियों में से एक पूजा चंद्रवंशी रायपुर के गुढ़ियारी की रहने वाली हैं और बी.एड. की छात्रा हैं, शिक्षक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वह बेरोजगारी भत्ता योजना को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त एक वरदान के रूप में मानती हैं। फिजिकल एजुकेशन में अपना केरियर बनाने की इच्छुक मोवा रायपुर निवासी मुकेश्वरी का मानना है कि अब वह बेरोजगारी भत्ता से प्राप्त सहायता राशि से अपने डाइट का बंदोबस्त कर पायेंगी, जो अंततः उनके केरियर बनाने एवं सपने साकार करने में सहायक होगा। बीसीए की पढ़ाई कर रहे कुणाल साहू एवं ग्रेजुएशन पूरा कर चुके दीपक निषाद का मानना है कि बेरोजगारी भत्ता मिलने से वे अपने केरियर प्राप्ति की राह को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे ।

बेरोजगारी भत्ता पोर्टल सातों दिन 24 घंटे खुला रहेगा बेरोजगारी भत्ते का पोर्टल  https://berojgaribhatta.cg.nic.in

आज 01 अप्रैल 2023 प्रातः से आवेदकों के लिए प्रारंभ हो गया है। आवेदकों द्वारा इस पोर्टल पर आज प्रातः से ही बड़ी संख्या में आवेदन किया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि पोर्टल अत्यंत ही आसान और यूजर फ्रेंडली है, जिसमें वे आवश्यक समस्त दस्तावेजों को भी अपलोड कर रहे हैं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। शासन ने प्रदेश के समस्त आवेदकों को यह भी सूचित किया है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है, पोर्टल समस्त दिनों के लिए 24 घंटे खुला रहेगा, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं। पहले दिन शाम 5.00 बजे तक इस पोर्टल पर 4269 पंजीयन बेरोजगारी भत्ता हेतु प्राप्त हो चुके हैं।

बजट प्रतिक्रिया: बेरोजगारी भत्ता की घोषणा से युवाओं में हर्ष

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा से  युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। 

कसडोल निवासी साहिल यादव एवं खम्हरिया यदु निवासी राजकुमार घृतलहरे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए 25 सौ रूपये बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है वह काफिले तारीफ एवं ऐतिहासिक कदम है। बेरोजगारी भत्ता के लिए युवाओं ने मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।

युवाओं को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। युवाओं को सरकारी नौकरी देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इन दिनों देश के अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के तीसरे चरण के अंतर्गत बीस जनवरी को रायपुर सहित देश के विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा। देश के अन्य स्थानों के साथ ही राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शामिल होंगे। वे मेले में शामिल होने वाले चयनित अभ्यर्थियों को कल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

स्थानीय स्तर पर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के हाथों नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपें जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी इस मेले के संबंध में अपने अनुभव भी साझा करेंगे।  गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा बीते अक्टूबर और नवम्बर महीने में रोजगार मेले के दो चरणों का आयोजन किया जा चुका है। रायपुर में कल होने वाले रोजगार मेले के आयोजन की जिम्मेदारी मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय को सौंपी गई है।

'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' में प्रदेश के युवाओं और महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। समूह की अध्यक्ष शमशुन निशा बताती हैं कि समूह के गठन से वे गौठान में विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में समूह में 10 सदस्य हैं, जिनमें से 03 महिला सदस्यों के द्वारा बाड़ी विकास का कार्य किया जा रहा है। समूह की सचिव अंजुलता ने बताया कि हम पहले ही घरों में छोटे स्तर पर आवश्यकतानुसार सब्जियां लगाते थे, और जब गौठान में बड़े पैमाने पर समूह की महिलाओं के साथ मिलकर काम करने का मौका मिला तो पहले की प्रैक्टिस से ये काम और आसान हो गया।



उन्होंने बताया कि विगत 5 महीनों से हम बाड़ी विकास का कार्य कर रहें हैं। 25 हजार की लागत से बाड़ी विकास का काम शुरू किया। वर्तमान में यहां मटर, बैगन, मूली, आलू तथा भाजी लगाए गए हैं। जिसका विक्रय कर महिलाओं को 45 हजार रुपये तक का शुद्ध लाभ हुआ है और लगातार मुनाफा बढ़ रहा है। स्थानीय बाज़ारों में ही सब्जियों की खपत हो जाती है। महिलाएं कहती हैं कि जब से हम यह कार्य कर रहीं हैं अच्छी आमदनी से आर्थिक रूप से सशक्त होकर घर-परिवार की ज़रूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं।

प्रदेश में 98690 बाड़ियां, 4429 सामुदायिक बाडियां

नरवा गरूआ घुरूवा बाड़ी योजना विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में अद्यतन 98690 बाड़ियां विकसित कर ली गई हैं। प्रदेश में निर्मित 8408 गौठानों में 39090 हितग्राहियों के साथ 4429 सामुदायिक बाडियां संचालित हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी और गोधन न्याय योजना आमजनों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। ग्रामीण परिवेश में निवासरत लोगों के लिए यह योजना आर्थिक उन्नति का माध्यम बनकर उभरी है। योजनांतर्गत जिले के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं सब्जी उत्पादन सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में काफी उत्साह, 13 तक चलेगी भर्ती

No comments Document Thumbnail

दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। तेरह दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए हर दिन युवा अभ्यर्थी बड़ी संख्या में दुर्ग पहुंच रहे हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए आज करीब सैंतालीस सौ युवाओं ने पंजीयन कराया था। इनमें से लगभग तीन हजार अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान सामान्य सैनिक के अलावा नर्सिंग सहायक के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसकी भर्ती प्रक्रिया दस से बारह दिसंबर तक चलेगी।



गौरतलब है कि इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। भर्ती रैली की व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे जनशक्ति नियोजन विभाग के उपसंचालक राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से यहां आने वाले अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी नियमित रूप से रविशंकर स्टेडियम में पहुंचकर यहां अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भी लगातार सभी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय मेगा जॉब फेयर में दिव्यांगजन भी 6 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय मेगा रोजगार फेयर में दिव्यांगजन भी शामिल हो सकते है। इच्छुक दिव्यांग आवेदक ऑनलाईन लिंक https://forms.gle/qw8z6hkboDAbRYWs7 पर 6 दिसम्बर  तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है।



प्रस्तावित रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के 9 सेक्टरों में रिक्त 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इन सेक्टरों में अपेरल, बैंकिंग एवं फायनेंसियल, आई.टी-आईटीईएस, हेल्थकेयर टूरिज्म एण्ड हॉस्पिलिटी, लॉजिस्टिकस, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी शामिल है।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ शशीकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई, पॅलिटेक्निक, इंजिनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 08वी, 10वी, 12वीं स्नातक, स्नाकोत्तर ,आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक  और इंजिनियरिंग उर्त्तीण आवेदक शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

पचास युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, संसदीय सचिव ने गमछा पहनाकर युवाओं का किया स्वागत

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम सलिहाभाठा के 50 युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया। सभी युवाओं का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।  आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत तोरला के आश्रित ग्राम सलिहाभाठा के युवा संसदीय निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश की इच्छा जाहिर करते हुए कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में हितेश दीवान, दीपक दीवान, लक्ष्मीनारायण पप्पू, दरश यादव, डेरहा राम, 



छगन यादव, भोलेश्वर, झाड़ीराम दीवान, सुखदेव ध्रुव, लीलेश ध्रुव, घनश्याम दीवान, गजेंद्र दीवान, संदीप साहू, टुकेश्वर दीवान, विवेक ध्रुव, खेमराज बरिहा, खिलेंद्र साहू, युवराज ध्रुव, शोभित, वेशराम निषाद, पुखराज दीवान, फुलसिंग दीवान, चमन ध्रुव, खुशराम साहू, चूड़ामणि ध्रुव, एवेंद्र दीवान, हरिशंकर निषाद, नरेश दीवान, घनश्याम ध्रुव, भोजनाथ साहू, शशि साहू, अजय दीवान, ऋषि दीवान, टिकेश्वर ध्रुव, डिगेश साहू, त्रिलोकी साहू, योगेश लोहिया, भोजू दीवान, सुरेश ध्रुव, धनेंद्र साहू, पुनाराम, जयप्रकाश, हिमालय, कुलेश्वर साहू, गजानंद, हेतराम, खिलेंद्र साहू, रूपेंद्र गिरी, भारत साहू, होरीलाल शामिल है। सभी युवाओं का संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया

मारूती-सुजुकी के महेसाणा प्लांट में भर्ती का सुनहरा अवसर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। रायपुर सहित प्रदेश के 10वीं पास एक सौ युवाओं को प्रतिष्ठित मारूती सुजुकी कंपनी के महेसाणा प्लांट में भर्ती का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इस प्लांट में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए 16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से लगभग एक सौ प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा। मारूती सुजुकी के महेसाणा के प्लांट के लिए चयनित किए गए इन प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 12 हजार रूपये स्टायफंड मिलेगा।



रोजगार कार्यालय के उप संचालक ने बताया कि मारूती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के महेसाणा प्लांट में भर्ती के इच्छुक युवाओं की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंको के साथ 10वीं कक्षा पास होना निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीद्वारों को 10वीं कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड की दो-दो प्रतियां, पासपोर्ट साइज की दो फोटो सहित 16 नवम्बर को जनपद पंचायत कार्यालय आरंग में उपस्थित होना होग। उम्मीद्वारों की आयु 18 से 20 वर्ष नियत की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से भी संपर्क किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत रायपुर-बिलासपुर रेलमंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

No comments Document Thumbnail

रायपुर/बिलासपुर। प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेलमंडल द्वारा रायपुर स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों में नियुक्त दो सौ बावन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार की यह एक अभिनव पहल है।



रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। वहीं, बिलासपुर रेलमंडल के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के दो सौ नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार की बेहतर संभावनाओं के साथ ही देश सेवा का अवसर मिलेगा। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सांसद अरूण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

सीआरपीएफ भर्ती रैली के लिए 10 से 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन

No comments Document Thumbnail

सुकमा। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही (सामान्य डयूटी) के 128 पदों के लिए सुकमा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह रिक्तियां विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।  इच्छुक आवेदक जिला पुलिस लाईन पुसामीपारा धान मंडी के निकट और 219 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल इंजरम में 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।

  


युवाओं को भर्ती केन्द्र से आवेदन प्रारूप प्राप्त कर शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्मतिथि के समर्थन में दस्तावेज, निर्धारित प्रारूप में अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य हैं। भर्ती रैली में पात्रता एवं मापदण्ड में उम्मीदवार को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय बोली गोण्डी, हल्बी भाषा का लेखन एवं बोलने का ज्ञान होना चाहिए। वहीं आयु सीमा में उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2022 की स्थिति में 18 से 28 वर्ष के मध्य तथा शारीरिक कद 153 सेमी,

सीना न्यूनतम 74.5सेमी तथा ऊंचाई के अनुरूप मानक वजन के अनुपात में 10 प्रतिशत कम हो। शरीरिक दक्षता परीक्षण में 5 किमी की दौड़ को 24 मिनट में पुरा करना होगा। इसके साथ ही दो स्तर में लिखित परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। जिन युवाओं को पीएसटी, पीईटी में योग्य घोषित किया गया है उन्हें निर्धारित तिथि व स्थान में लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए www.crpf.gov.in के साथ ही भर्ती केन्द्र के नोटिस बोर्ड का भी अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही भर्ती रैली केन्द्र सुकमा के हेल्पलाइन नम्बर के नियंत्रण कक्ष +91-78647299016 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.