Media24Media.com: प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत रायपुर-बिलासपुर रेलमंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत रायपुर-बिलासपुर रेलमंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

Document Thumbnail

रायपुर/बिलासपुर। प्रधानमंत्री रोजगार मेला के तहत आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेलमंडल द्वारा रायपुर स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे सहित विभिन्न केंद्रीय संस्थानों में नियुक्त दो सौ बावन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार की यह एक अभिनव पहल है।



रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। वहीं, बिलासपुर रेलमंडल के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन परिसर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के दो सौ नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों की राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि रोजगार मेला के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार की बेहतर संभावनाओं के साथ ही देश सेवा का अवसर मिलेगा। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सांसद अरूण साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.