Media24Media.com: अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में काफी उत्साह, 13 तक चलेगी भर्ती

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अग्निवीर भर्ती रैली: युवाओं में काफी उत्साह, 13 तक चलेगी भर्ती

Document Thumbnail

दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। तेरह दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए हर दिन युवा अभ्यर्थी बड़ी संख्या में दुर्ग पहुंच रहे हैं। इस रैली में शामिल होने के लिए आज करीब सैंतालीस सौ युवाओं ने पंजीयन कराया था। इनमें से लगभग तीन हजार अभ्यर्थी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान सामान्य सैनिक के अलावा नर्सिंग सहायक के लिए पंजीयन किया जा रहा है। इसकी भर्ती प्रक्रिया दस से बारह दिसंबर तक चलेगी।



गौरतलब है कि इस भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आने वाले युवाओं के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। भर्ती रैली की व्यवस्था का दायित्व संभाल रहे जनशक्ति नियोजन विभाग के उपसंचालक राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से यहां आने वाले अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी नियमित रूप से रविशंकर स्टेडियम में पहुंचकर यहां अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी भी लगातार सभी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.