Media24Media.com: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताजा खबर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताजा खबर. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ताजा खबर. Show all posts

CM बघेल आज रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को देंगे 681 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित कार्यक्रम में रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को 681 करोड़ रूपए से अधिक के 752 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बघेल कार्यक्रम के दौरान दोनों जिले में 153 करोड़ 13 लाख रूपए के 89 कार्य का लोकार्पण और 528 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि के 663 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। 





जज के बंगले में मिली कर्मचारी की लाश, मृतक के भाई ने कहा- मामले की हो निष्पक्ष जांच





रायपुर जिले में 561 करोड़ 32 लाख रूपये के 391 विकास कार्यों में से 100 करोड़ 32 लाख रूपये के 28 कार्यों का लोकार्पण और 461 करोड़ रूपए के 363 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है। इसी तरह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 120 करोड़ 8 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 361 कार्यों में 67 करोड़ 26 लाख 62 हजार रूपये के लागत से 300 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 52 करोड़ 81 लाख 98 हजार रूपये के 61 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।    





CM रायपुर को देंगे इन कार्यों की सौगात





मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर जिले में लोकार्पित किए जाने वाले विकास कार्यों में सेतु निर्माण संभाग रायपुर के 49.01 करोड़ रूपये के 3 कार्यों,लोक निर्माण विभाग संभाग क्र-1,2,3 और विधानसभा संभाग के 5 करोड़ 78 लाख के 1 कार्य, वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 4.15 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 65 लाख रुपए के 4 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 17.32 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, नगर पालिका निगम, रायपुर के 14.13 करोड़ रूपये के 3 कार्यों, जल संसाधन उपसंभाग क्रं.1, के 5.27 करोड़ रूपये के 2 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 73 लाख रूपये के 4 कार्यों और CGMSC लिमिटेड रायपुर के 3 करोड़ 28 लाख रुपए के 7 विकास कार्य शामिल हैं।





CM इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन





मुख्यमंत्री इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग संभाग क्रं.- 1,2,3 और विधानसभा संभाग के 233.87 करोड़ रूपये के 140 कार्यों, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायपुर के 9.47 करोड़ रूपये के 6 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृृह निर्माण मण्डल संभाग-04, रायपुर के 71 लाख रूपये के 1 कार्य, वनमण्डलाधिकारी, रायपुर के 43  लाख रूपये के 6 कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, रायपुर के 4.91 करोड़ रूपये के 40 कार्यों, कार्यपालन यंत्री, नगर पूर्व रायपुर छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल के 15.18 करोड़ रूपये के 4 कार्यों, नगर पालिका निगम के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।





रायपुर के 59 लाख के 2 कार्यों का करेंगे भूमिपूजन





वहीं रायपुर के 37.62 करोड़ रूपये के 94 कार्यों, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर के 144.01 करोड़ रूपये के 66 कार्यों, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर के 4.74 करोड़ रूपये के 3 कार्यों और का आवास और पर्यावरण विभाग के 9.37 करोड़ रूपये के 1 कार्य और CGMSC लिमिटेड रायपुर के 59 लाख रुपए के 2 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। 





 CM बघेल 61 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 52 करोड़ 81 लाख 98 हजार रूपए के 61 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें मरवाही विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मरवाही मुख्यालय पेण्ड्रा रोड के 31 करोड़ 99 लाख 42 हजार रूपए के 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग मरवाही में 12 करोड़ 97 लाख रूपए के 2 कार्य, विद्युत विभाग पेण्ड्रा रोड में 4 करोड़ 6 लाख 54 हजार के 2 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 2 करोड़ 21 लाख 22 हजार रूपए की लागत के 37 कार्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में 75 लाख रूपए की लागत के 6 कार्य, जिला आयुर्वेद अधिकारी बिलासपुर के 65 लाख 44 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्य, वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेंड्रा रोड में 10 लाख 70 हजार रूपए की राशि के 2 विकास कार्य और कोटा विधानसभा क्षेत्र में वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेण्ड्रा रोड में 6 लाख 66 हजार रूपए की लागत का 1 विकास कार्य शामिल हैं।    





4 विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन





मुख्यमंत्री इसी प्रकार विधासभा क्षेत्र मरवाही में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित होने वाले 2 करोड़ 56 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 199 विकास कार्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के 9 करोड़ 17 लाख 82 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले 6 विकास कार्य, वन मंडलाधिकारी मरवाही वन मंडल पेण्ड्रा रोड के 72 लाख 94 हजार रूपए की लागत के 8 विकास कार्य और विधानसभा क्षेत्र कोटा के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मरवाही मुख्यालय पेण्ड्रा रोड में 1 करोड़ 97 लाख 49 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।


CM बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र : किया ये अनुरोध

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत देने का अनुरोध किया है।





राजस्व में 30 प्रतिशत की कमी संभावित





मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि साल 2020-21 कोविड महामारी के दुष्प्रभावों के कारण वित्तीय दृष्टि से बहुत कठीन साल रहा है। इस साल राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव पड़ने के कारण राज्य के स्वयं के वित्तीय स्रोतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आना संभावित है।





यह भी पढे़ं:- Horoscope 17 February 2021: मिथुन और कर्क राशि वालों को मिल सकती है सफलता, जानिए बाकी राशियों का हाल





हाल ही में साल 2021-22 के केन्द्रीय बजट में पेट्रोलियम पदार्थों, सोने-चांदी और अन्य अनेक वस्तुओं पर एक्साइज ड्यूटी में कमी कर उसके स्थान पर 'कृषि अधोसंरचना विकास सेस' आरोपित करने की घोषणा आपके द्वारा की गई है। इससे राज्य को आगामी वित्तीय वर्ष में 900 से 1000 करोड़ रूपए की अतिरिक्त क्षति होना संभावित है।





नहीं मिली है GST की 3700 करोड़ रूपए





CM बघेल ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वित्तीय साल 2020-21 में राज्य की GST क्षतिपूर्ति मद में केन्द्र सरकार से अभी भी 3700 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त होना शेष है। केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व में राज्य से 60 लाख टन चावल लेने की घोषणा के बाद राज्य के चावल के कोटे में 16 लाख टन की कटौती कर दी गई है, जिसके कारण भी राज्य द्वारा संग्रहित अतिरिक्त धान के निराकरण में राज्य को बड़ी हानि होना संभावित है।





लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों पर होगा विपरीत असर





मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि 'कृषि अधोसंरचना विकास कोष' स्थापना का निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन एक्साइज ड्यूटी कम करने के निर्णय से राज्य के संसाधनों पर विपरीत असर पड़ना निश्चित है। पूर्व से ही वित्तीय संकट से जूझ रहे राज्य को एक्साइज ड्यूटी कटौती से होने वाली अतिरिक्त क्षति से राज्य के नागरिकों के हितों के लिए चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों पर विपरीत असर होगा।





यह भी पढ़ें:- 20 लाख चोरी के मामले में गार्ड ही निकला मास्टरमाइंड, घर और गाड़ी के लालच में दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार





CM ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से अनुरोध किया है कि केन्द्र की तुलना में राज्यों के पास उपलब्ध सीमित संसाधनों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को मिलने वाली एक्साइज ड्यूटी के रूप में मिलने वाली राशि पूर्ववत प्राप्त होने का निर्णय लेने का कष्ट करें, ताकि राज्य को किसी अतिरिक्त वित्तीय क्षति का सामना न करना पड़े।


आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे CM बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज से 26 जनवरी तक दो दिवसीय बस्तर दौरे (CM Baghel Bastar tour)पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बास्तानार विकासखंड के किलेपाल गांव जाएंगे। वहां सीएम आयोजित आमसभा में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही बस्तानार के दो आवासीय छात्रावासों का लोकार्पण और छात्रों से चर्चा करेंगे।





यह भी पढ़ें:- बड़ी नक्सल घटना : नक्सलियों ने बेरहमी से उप सरपंच को उतारा मौत घाट





इसके बाद मुख्यमंत्री आज किलेपाल गांव से रवाना होकर दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां लाला जगदलपुरी ई ग्रंथालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर साहित्य समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे और अंग्रेजी माध्यम स्कूल की गतिविधियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री हाता ग्राउंड के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां वे शाम 7 बजे से 7.40 बजे तक एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित बस्तर विकास सुरक्षा और शांति कार्यक्रम में शामिल होंगे।





सीएम इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल(CM Baghel Bastar tour)





मुख्यमंत्री शाम 7.45 से स्थानीय विश्राम भवन में विभिन्न समाज और संगठन प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से चर्चा करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री बघेल 26 जनवरी को सुबह 9 बजे लालबाग मैदान में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अमर शहीद जवान परिसर में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे।





यह भी पढ़ें:- कृषि वैज्ञानिक मनोहर लाल राजपूत ने 20 साल किया रिसर्च, अब बॉल से होगा मशरूम उत्पाद





मुख्यमंत्री इसके बाद दलपत सागर में आयोजित नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के बाद हेलीकॉप्टर से बकावंड विकासखंड के मंगनार गांव पहुंचेंगे। जहां वो गौठान का अवलोकन और महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।





यह भी पढ़ें:- ओएलएक्स में फर्जी एड देकर 12 हजार की ठगी





मुख्यमंत्री 26 जनवरी को दोपहर 2.15 बजे कोंडागांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण करने के बाद शिल्प नगरी कोंडागांव और बंधा तालाब का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक नवीन विश्राम गृह में विभिन्न संगठनों के प्रमुखों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और युवा प्रतिनिधि मण्डल सहित अधिकारियों से भेंट और चर्चा करेंगे।





मंगनार से कोंडागांव के लिए होंगे रवाना





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे कोंडागांव में उड़ान आजीविका केन्द्र का मुआयना करने के बाद हेलीकॉप्टर से बड़ेराजपुर विकासखंड के कोंगेरा गांव पहुंचेंगे और गौठान का निरीक्षण करने के बाद वहां आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकर्पण और भूमिपूजन करेंगे और दलपत सागर के कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मंगनार से जिला कोंडागांव के लिए रवाना होंगे।


आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज रायगढ़ और दुर्ग जिले के दौरे(CM Baghel Tour ) पर रहेंगे। CM बघेल आज रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.10 बजे रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित नंदेली गांव पहुंचेंगे, जहां वे अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल होंगे।





यह भी पढ़ें:- इन राशियों को आज व्यापार में हो सकता है फायदा, जानिए क्या करने होंगे उपाय





CM बघेल नंदेली से 1.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले(CM Baghel Tour ) के चेटवा गांव पहुंचेंगे और वहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 75वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4.40 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया आज होंगे इन कार्यक्रमों में शामिल(CM Baghel Tour )





नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया (Minister Shivkumar Dahria) भी आज आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री डहरिया (Minister Shivkumar Dahria) आज सुबर 10.30 बजे अपने निवास रायपुर से सेमरिया गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सेमरिया में सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक कबीर पंथी साहू समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। जहां से वे कोसरंगी के लिए प्रस्थान करेंगे।





यह भी पढ़ें:- अच्छी खबर – सिर्फ 859 रु. में आप कर सकते हैं फ्लाइट में सफर, ऐसे करें टिकट बुक





वहीं दोपहर 1.15 से 3 बजे तक कोसरंगी गांव में कबड्डी और चौसर प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 से शाम 5 बजे तक समोदा गांव में निषाद समाज सिरपुर क्षेत्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन और गुहा निषादराज जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे समोदा गांव से वापस रायपुर लौटेंगे।





उद्योग मंत्री लखमा बूढ़ादेव महोत्सव में होंगे शामिल





वाणिज्य एवं उद्योग और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा (Minister Kawasi Lakhma) आज महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के भोथा गांव में आयोजित श्री बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री लखमा राजधानी रायपुर से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर 1:30 बजे बागबाहरा पहुंचेंगे। जहां से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान कर 3:00 बजे बागबाहरा विकासखंड के भोथा गांव पहुंचकर श्री बूढ़ादेव महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे शाम को 5:00 बजे रायपुर वापस लौट आएंगे।


सीएम बघेल आज रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel Tour) 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल सुबह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केंद्र कोंडागांव का शुभारंभ करेंगे।





गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारे में 1973 में शुरू हुई थी पहली अरदास, आज 354वां प्रकाश पर्व का सजा दीवान





सीएम बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) इस अवसर पर प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 109 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 46 करोड़ 67 लाख रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और 63 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में कृषि महाविद्यालयों के भवन, बालक-बालिका छात्रावास, अनुसंधान केन्द्र, हाइटेक नर्सरी, सीड प्रोसेसिंग भवन, हैचरी, कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास निर्माण के कार्य शामिल हैं।





Cyber Crime: फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने के फेर में ऑनलाइन ठगी





मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किए गए डिजिटल कृषि पंचांग और कृषि दर्शिका-2021 का विमोचन भी करेंगे। बघेल रायपुर से दोपहर 1.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे बालोद जिले के डौंडी विकासखंड स्थित ग्राम ठेमाबुजुर्ग पहुचेंगे और वहां गैंदसिंह शहादत दिवस और अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।





पूजा स्पेशल ट्रेन अंबाला-अमृतसर रद्द इधर 5 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन में हुआ विस्तार





मुख्यमंत्री (Chief Minister Bhupesh Baghel) 3.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम गोडलवाही पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज महासभा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम बघेल शाम 5.15 बजे वापस रायपुर लौटेंगे।





मुख्यमंत्री प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 109 करोड़ के अधोसंरचना विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास (CM Bhupesh Baghel Tour)





मुख्यमंत्री बघेल (CM Bhupesh Baghel Tour) रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों का करेंगे ई-लोकार्पण





  • 9.81 करोड़ की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र बेमेतरा के महाविद्यालय भवन सहित छात्रावास भवन
  • 9.81 की लागत से कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन और छात्रावास के साथ ही 12.75 करोड़ की लागत से निर्मित उद्यानिकी महाविद्यालय
  • अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में महाविद्यालय भवन और छात्रावास भवन
  • कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 1.87 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित कैन्टीन भवन
  • कबीरधाम के कषि महाविद्यालय और अनुसंधान परिसर में 36 लाख की लागत से बायोकन्ट्रोल लैब
  • बिलासपुर और भटापारा और बेमेतरा जिले के साजा में कृषि महाविद्यालय और अनुसांधान केन्द्रों में एक-एक करोड़ की लागत से हाईटेक नर्सरी
  • दुर्ग जिले के पहंदा के कृषि उद्यान केन्द्र में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन
  • सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद और बलरामपुर में 2 करोड़ 82 लाख रूपए से तैयार किए गए प्रशानिक भवन
  • कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कड़कनाथ हैचरी और मशरूम भवन
  • कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में एक करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्रशासनिक भवन
  • सीड प्रोसेसिंग भवन, कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र कबीरधाम में 2 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास भवन शामिल हैं।




मुख्यमंत्री बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) नवीन कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केन्द्रों में 63.10 करोड़ रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केन्द्र मर्रा-पाटन, साजा, महासमुन्द, कुरूद, कोरबा और छुईखदान में 7.53-7.53 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले महाविद्यालय भवन, बालक और बालिका छात्रावास भवन, कृषि महाविद्यालय रायपुर में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालिका छात्रावास शामिल है।









वहीं कृषि महाविद्यालय , अनुसंधान केन्द्र भाटापारा में 2.28 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले बालक छात्रावास, सुकमा, कोण्डागांव, बालोद, बेमेतरा, मुंगेली और मैनपाट के कृषि विज्ञान केन्द्रों में 2.11-2.11 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन और कृषक छात्रावास तथा 70 लाख रूपए की लागत से कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर में बनने वाले कृषक छात्रावास का शिलान्यास शामिल है।


Tribute : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय की जयंती आज, सीएम और राज्यपाल ने किया नमन

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm Bhupesh Baghel) और राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।









सीएम बघेल ने कहा कि 'अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। बघेल ने कहा कि अटल जी अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व के लिए सदा याद किए जाएंगे।'






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342306983035039745




राज्यपाल ने किया वाजपेयी को नमन





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि 'वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान किया और कई जनहितैषी कार्य किए। इसलिए वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।






https://twitter.com/AnusuiyaUikey/status/1342289980454912003




राज्यपाल उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि उनके आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।'









मुख्यमंत्री ने महामना मदन मोहन मालवीय को किया याद





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती पर मालवीय के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि 'मालवीय जी महान शिक्षाविद थे। उन्होंने भारत में शिक्षा के एक बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की है। मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किए और भारत माता की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिए। उन्हें सम्मानपूर्वक महामना के नाम से जाना जाता है। बघेल ने कहा कि मालवीय जी का समर्पण और विचार मूल्य आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।'






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342367429788233728




राज्यपाल ने किया पंडित मदनमोहन मालवीय को नमन





राज्यपाल अनुसुइया उइके ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय को उनके जन्म दिवस के अवसर पर नमन करते हुए कहा है कि 'पंडित मदनमोहन मालवीय अपने अदम्य इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों से बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की और शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दिया। उनके आदर्श और चरित्र हम सभी के लिए प्रेरक है।'









मुख्यमंत्री ने चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari) की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि





मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनेता, वकील, साहित्यकार, दार्शनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारतरत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (Chakravarti Rajagopalachari) की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी है।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342366695000735744





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1342366696837791746




बघेल ने कहा कि 'राजगोपालाचारी जी ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजगोपालाचारी जी ने जात-पात के आडंबर का मुखर विरोध किया। उनके अथक प्रयासों से ही मंदिरों में दलितों का प्रवेश संभव हो सका।









किसानों को कर्ज से राहत दिलाने का भी उन्होंने प्रयास किया। राजगोपालाचारी जी राजनीति के बाद साहित्य सेवा के लिए भी समर्पित रहे। उन्होंने कई भारतीय महाकाव्यों का अंग्रेजी में अनुवाद किया। बघेल ने कहा कि राजगोपालाचारी का प्रखर और बहुमुखी व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।'


ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री बघेल और राज्यपाल ने किया उन्हें याद

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयंती (birth anniversary of freedom fighter fighter Thakur Pyarelal Singh) पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने कहा है कि ठाकुर साहब ने न सिर्फ गरीबों की सेवा की बल्कि उनके अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1340905425290416130




ठाकुर प्यारेलाल सिंह (Thakur Pyarelal Singh) छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन के पुरोधा के रूप में जाने जाते हैं। वे छात्र जीवन से ही स्वाधीनता आंदोलनों से जुड़े। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की और जन असंतोष को संगठित दिशा प्रदान की। राजनांदगांव में मिल मजदूरों को संगठित कर उन्हें कुशल नेतृत्व प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में छात्रों को संगठित रूप से आंदोलनों से जोड़ने का श्रेय भी ठाकुर साहब को जाता है। उन्होंने जन-जागरण के लिए भी कई काम किए। सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में अपने अमूल्य योगदान के लिए ठाकुर साहब हमेशा याद किए जाएंगे।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1340905427207241728




ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जयंती पर राज्यपाल ने उन्हें किया नमन





राज्यपाल अनुसुइया उइके (Governor Anusuiya Uike) ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा कि ठाकुर प्यारे लाल सिंह छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे। उनके द्वारा किए गए सामाजिक एकता और उत्थान के काम नई पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे।









800 साल बाद बृहस्पति और शनि ग्रह आज होंगे बहुत करीब, अनोखा होगा नजारा





बता दें कि ठाकुर प्यारेलाल सिंह का जन्म 21 दिसंबर 1891 को राजनांदगांव जिले के दैहान ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम दीनदयाल सिंह और माता का नाम नर्मदा देवी था। ठाकुर प्यारेलाल सिंह छत्तीसगढ़ में श्रमिक आंदोलन के सूत्रधार और सहकारिता आंदोलन के प्रणेता थे। उनकी शिक्षा राजनांदगांव और रायपुर में हुई थी। वहीं नागपुर और जबलपुर में उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त कर 1916 में वकालत की परीक्षा उत्तीर्ण की। बचपन से ही वे मेधावी और राष्ट्रीय विचारधारा से ओत-प्रोत थे।





आंदोलनों और राष्ट्रीय आंदोलन के लिए जन-सामान्य को किया था जागृत





1906 में बंगाल के क्रांतिकारियों के संपर्क में आकर क्रांतिकारी साहित्य के प्रचार शुरू किया और विद्यार्थियों को संगठित कर जुलूस के समय वन्देमातरम् का नारा लगवाते थे। 1909 में सरस्वती पुस्तकालय की स्थापना की। 1920 में राजनांदगांव में मिल-मालिकों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, जिसमें मजदूरों की जीत हुई। उन्होंने स्थानीय आंदोलनों और राष्ट्रीय आंदोलन के लिए जन-सामान्य को जागृत किया।









कई कार्यों का किया संचालन





1925 से वे रायपुर में निवास करने लगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों में पिकेटिंग, हिन्दू-मुस्लिम एकता, नमक कानून तोड़ना, दलित उत्थान जैसे अनेक कार्यों का संचालन किया। देश सेवा करते हुए वे कई बार जेल भी गए।





1937 में चुने गए थे रायपुर नगरपालिका के अध्यक्ष





राजनीतिक झंझावातों के बीच 1937 में रायपुर नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए थे। 1945 में छत्तीसगढ़ के बुनकरों को संगठित करने के लिए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बुनकर सहकारी संघ की स्थापना हुई। प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को शोषण और अत्याचार से मुक्त कराने की दिशा में भी वे सक्रिय रहे।





आज का राशिफल- इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास, इन्हें हो सकती है परेशानी





वैचारिक मतभेदों के कारण सत्ता पक्ष को छोड़कर वे आचार्य कृपलानी की किसान मजदूर पार्टी में शामिल हुए। 1952 में रायपुर से विधानसभा के लिए चुने गए और विरोधी दल के नेता बने। विनोबा भावे के भूदान और सर्वोदय आंदोलन को उन्होंने छत्तीसगढ़ में विस्तारित किया। 20 अक्टूबर 1954 को भूदान यात्रा के समय अस्वस्थ हो जाने से उनका निधन हो गया। छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान स्थापित किया है।


सीएम बघेल 14 और 15 दिसंबर को होंगे इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल, देखें शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel)14 और 15 दिसंबर को सरगुजा, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिले (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।





बलरामपुर की जनता को मिला 2 नए तहसील और उप तहसील की सौगात, सीएम ने किया 95 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन





सीएम निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे, जहां वे धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण (Paddy Purchase Center Inspection) कर किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम केशवपुर गांव में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।





इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम





वहीं मुख्यमंत्री बघेल (Bhupesh Baghel Sarguja visit update) अंबिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में दोपहर 12.45 बजे आयोजित सभा में शामिल होंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे सीएम पीजी कालेज ग्राउंड अंबिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस सूरजपुर पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न समाज प्रमुखों, संरक्षण प्रमुखों और अधिकारियों से चर्चा करेंगे।





15 दिसंबर को वापस रायपुर लौट जाएंगे सीएम बघेल





सीएम भूपेश बघेल 15 दिसंबर को सुबह 10.40 बजे सूरजपुर के नया बस स्टैण्ड का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे सूरजपुर में गढ़कलेवा का उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सूरजपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के अंतर्गत सकरी गांव पहुंचेंगे। जहां वे आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड वापस आएंगे।


13 दिसंबर को होगा सीएम बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Baghel radio talk program) की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण 13 दिसंबर यानी रविवार को होगा। सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी (lokvani 13th Episode) में इस बार 'छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल' विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी (Akashwani) के सभी केंद्रों, FM रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।









राम वन गमन परिपथ में 14 से 17 दिसंबर तक पर्यटन रथ और बाइक रैली का आयोजन





बता दें कि 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे (2 years of Bhupesh Government)  हो जाएंगे. इस अवसर पर भूपेश सरकार कई तरह के कार्यक्रमों (lokvani 13th Episode) का आयोजन कर रही है. वहीं जानकारी के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल ने कई अहम विषयों पर चर्चा के लिए 17 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी मंत्री चंदखुरी जाएंगे।





सीएम भूपेश बघेल




14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बाइक रैली





वहीं 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक पर्यटन रथ और बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रथ और रैली राज्य के उत्तर स्थित -सीतामढ़ी हरचैका जिला कोरिया और दक्षिण में स्थित-रामराम जिला सुकमा के दोनों छोर से 14 दिसंबर को शुरू होगी, जो विभिन्न गतंव्य स्थलों से होते हुए 17 दिसंबर को चंदखुरी में खत्म होगी। यहां आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे।





बैनर पोस्टर के माध्यम लोगों के बताया जाएगा भूपेश सरकार की उपलब्धि





वहीं 17 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंत्री चौबे ने कहा है कि '17 तारीख को कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे होंगे। जनता ने हमें अभूतपूर्व जनादेश दिया। हमारी सरकार ने अधिकांश सभी चुनावी वादों को पूरा किया है।' इस दिन प्रभार जिलों के मंत्री भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की दो साल की उपलब्धि बताएंगे। इसके अलावा बैनर पोस्टर के माध्यम से भी सरकार लोगों को उपलब्धि बताएंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.