Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label मुंबई क्राइम न्यूज. Show all posts
Showing posts with label मुंबई क्राइम न्यूज. Show all posts

CRIME: जेल के अंदर दुष्कर्म की वारदात, एक कैदी ने दूसरे के साथ बनाया अप्राकृतिक संबंध

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आर्थर रोड जेल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक 19 साल के कैदी पर 20 साल के कैदी के साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित कैदी ने मामले की शिकायत पहले जेल अधीक्षक से की। इसके बाद जेल अधिकारी की कंप्लेंट पर NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में रेप की FIR हुई है। जेल अधीक्षक को दी अपनी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी कैदी ने किसी काम से उसे अपने पास बुलाया और दूसरे कैदी के साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाया। 

पीड़ित ने बताया कि उसने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी कैदी ने उसे जेल में मरवाने की धमकी दी। ये घटना दक्षिण मुंबई के आर्थर रोड जेल में 14 मई को हुई है। घटना के एक दिन बाद पीड़ित कैदी ने इसकी शिकायत जेल अधिकारियों से की और अब NM जोशी मार्ग पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पीड़ित का मेडिकल भी करवाया है। इसमें भी रेप की पुष्टि हुई है। ये वारदात सबसे सुरक्षित माने जाने वाली बैरक नंबर 7 में हुई है। आरोपी के खिलाफ अन नेचुरल ऑफेंस समेत IPC के कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी फिलहाल पीड़ित कैदी काफी सदमे में है और जेल अधिकारी उसका ख्याल रख रहे हैं। 

आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज

सुरक्षा के मद्देनजर उसे अलग बैराक में रखा गया है। आरोपी को हिरासत मे लेकर कड़ी सुरक्षा में कैद रखा गया है। इस बारे में NM जोशी मार्ग पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 'हमें आर्थर रोड के जेलर ने इस घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ित कैदी संग जबर्दस्ती की है। पीड़ित कैदी ने विरोध किया और इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद जेल अधीक्षक ने पूरी बात विस्तार से बताई,जिसके बाद हमने केस दर्ज कर लिया है।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही उसे अरेस्ट किया जाएगा।

एक के बाद एक लगातार 2 मर्डर से दहली राजधानी, वारदात के बाद शव को जलाने की कोशिश

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई की है, जहां एक के बाद एक हत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। मुंबई पुलिस ने अंटॉप हिल इलाके में एक शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वहीं दूसरा मामला कालाचौकी इलाके में दर्ज हुआ है। यहां एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मुंबई के अंटॉप हिल इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। इस मामले में आगे की जांच जारी है। इधर, मुंबई में ही कालाचौकी इलाके से हत्या की दूसरी खबर सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। 

छोटे भाई की हत्या

छोटे भाई का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। इस पर बड़े भाई को गुस्सा आया। गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने अपने छोटे भाई की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शहर में एक के बाद एक दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है। जिस निर्ममता से अंटॉप हिल में हत्या कर शख्स को जलाने की कोशिश की गई है, उसे देख कर किसी की भी रुह कांप सकती है। 

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

कालाचौकी में भी एक शख्स ने अपने छोटे भाई को चाकू से गोद डाला। कोई गुस्से में अपने भाई की भी इतनी निर्ममता से हत्या कर सकता है, ये जानकर और सुनकर मुंबई पुलिस भी सकते में हैं। अंटॉप हिल पुलिस स्टेशन और कालाचौकी पुलिस स्टेशन में हत्याओं के ये दो अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

मुंबई में नहीं थम रही दुष्कर्म की घटना, साकीनाका के बाद उल्हासनगर में नाबालिग से रेप

No comments Document Thumbnail

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई के साकीनाका के बाद इस बार उल्हासनगर में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पर 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स पर पॉस्को के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


जानकारी के मुताबिक 14 साल की एक लड़की शिरडी से घूमने के बाद अपने दोस्तों के साथ 9 बजे उल्हासनगर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां अपने दोस्तों के साथ स्काईवॉक से पैदल घर जा रही थी। वहीं आरोपी ने मौके पर पहुंचकर हथौड़े का डर दिखाकर पीड़िता के दोस्तों को भगा दिया और जबरदस्ती पीड़िता को अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का रेप किया। वहीं सुबह पीड़िता आरोपी से बचकर भाग निकली और अपने परिवार को सूचना दी। मामला रेलवे परिसर से जुड़ा था तो कल्याण रेलवे ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। CCTV फुटेज और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो स्पष्ट हो गया कि पकड़े गए व्यक्ति ने ही रेप किया है। पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

साकीनाका में हो चुकी है रेप की वारदात

बता दें कि मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ दिन पहले ही एक 30  साल की महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उसके बाद उसके साथ आरोपी ने क्रूरता भी की। जिसकी वजह से इलाज के दौरान घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

लगातार बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले

बता दें कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2019 में हर दिन बलात्कार के 88 मामले दर्ज किए गए। साल 2019 में देश में बलात्कार के कुल 32 हजार 033 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 फीसदी पीड़ित दलित समुदाय से हैं। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दर्ज हुए। 2019 में राजस्थान में करीब 6,000 और उत्तर प्रदेश में 3,065 बलात्कार के मामले सामने आए। NCRB के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते 10 सालों में महिलाओं के बलात्कार का खतरा 44 फीसदी तक बढ़ गया है। संस्था के आंकड़ों के मुताबिक 2010 से 2019 के बीच पूरे भारत में कुल 3 लाख 13 हजार 289 दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं।

राजधानी में फिर दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में किया रॉड से हमला, पीड़िता की हालत नाजुक

No comments Document Thumbnail

निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Nirbhaya gang-rape and murder) को आठ साल बीत (8 years of nirbhaya scandal) चुके हैं। वहीं निर्भया से दरिंदगी करने वाले चार युवकों को फांसी दी जा चुकी है। लेकिन फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या (Number of crimes against women) में कमी नहीं आ रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर निर्भया जैसी दरिंदगी दोहराई गई है। मुंबई के साकीनाका में 30 साल की युवती के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई है। युवती की रेप के बाद उसके शरीर की निजी अंगों में लोहे के छड़ से हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा। 


जानकारी के मुताबिक साकीनाका में टेंपो के अंदर युवती के साथ रेप किया गया और फिर उस पर लोहे के छड़ से हमला किया गया। इस घटना ने निर्भया कांड की याद दिला दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के अंदर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक युवती की ​पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

आरोपी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज

खून से लथपथ महिला का नगर निगम ​संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। ये घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत गंभीर है। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को हत्या का प्रयास और दुष्कर्म के धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

युवती की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। युवती फिलहाल वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी। डॉक्टर अब ये इंतजार कर रहे हैं कि ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला का शरीर किस तरह का रिएक्ट करता है। डॉक्टरों ने बताया है कि युवती जब तक स्टेबल नहीं होती, तब तक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

साल 2012 में हुआ था निर्भया कांड 

साल 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला भारत की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुई एक बलात्कार और हत्या की घटना थी, जो भारतीय मीडिया के त्वरित हस्तक्षेप के कारण सबके सामने आई थी। 16-17 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में एक चलती बस में 6 लोगों ने 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता को निर्भया के नाम से जाना गया। इस मामले में इसी साल छह में से चार दोषियों को मौत की सजा दे दी गई।

प्रेमी ने की प्रेमिका के घर में लाखों की चोरी, घर की दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर दी वारदात को अंजाम

No comments Document Thumbnail

देशभर में दूसरे गंभीर अपराधों के साथ ही चोरी और लूट के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला मुंबई (Mumbai) का है, जहां चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ अकेले समय बिताने के लिए उसे अपने घर की ड्यूप्लिकेट चाबी दे दी, लेकिन प्रेमी ने उस चाबी का इस्तेमाल करते हुए प्रेमिका के घर से 13 लाख का सामान उड़ा (boyfriend robbed girlfriend house) लिया।





यह भी पढ़ें:- सावधान : डेटिंग एप से बढ़ रहे हैं ठगी के मामले, इंटरपोल ने जारी किया नोटिस





दरअसल एक नाबालिग ने अपने ही घर में प्रेमी से मुलाकात के लिए उसको घर की चाबी दी थी। उसके माता-पिता कहीं बाहर जाने वाले थे और इसी दौरान वह अपने प्रेमी के साथ रहने वाली थी। उसे घर में आने में दिक्कत न हो इसके लिए उसके पास चाबी रखी थी। लेकिन, जो हुआ इसका अंदाजा किसी को नहीं था।





यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : पहले दिन 500 अभ्यर्थी ने दिया फिजिकल टेस्ट





उसके मां-बाप ने जिद की और लड़की को भी अपने साथ ले गए। आरोपी प्रेमी शायद इसी मौके के तलाश में था। जब घर पर कोई नहीं था तो आराम से वह अंदर गया और करीब 13 लाख का सामान लेकर घर से रफू चक्कर हो गया। जब परिवार 27 फरवरी को वापस आया तो उन्होंने घर में सामान गायब देखा।





आरोपी गिरफ्तार





इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कोलाबा पुलिस (boyfriend robbed girlfriend house) ने जांच शुरू की तो आश्चर्यचकित हो गए, क्योंकि घर में कहीं पर ताला नहीं टूटा था। फिर परिवार को शक हुआ कि बेटी यहीं रहने की जिद कर रही थी। पुलिस ने इस बात के बाद उससे पूछताछ की और प्रेमी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसमें कोई अन्य सहायक भी उसके साथ या अकेले ही उसने यह सब किया है।





कैशियर से लूट





बता दें कि बीते महीने ही रायपुर के उरला थाना इलाके में कैशियर से लूट की एक बड़ी वारदात हुई थी। कैशियर पर प्राणघातक हमला कर बदमाशों (Loot in Urla Raipur) ने 20 लाख रुपए लूट लिए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में भी कैद हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.