Media24Media.com: राजधानी में फिर दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में किया रॉड से हमला, पीड़िता की हालत नाजुक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राजधानी में फिर दोहराई गई निर्भया जैसी दरिंदगी, रेप के बाद निजी अंगों में किया रॉड से हमला, पीड़िता की हालत नाजुक

Document Thumbnail

निर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Nirbhaya gang-rape and murder) को आठ साल बीत (8 years of nirbhaya scandal) चुके हैं। वहीं निर्भया से दरिंदगी करने वाले चार युवकों को फांसी दी जा चुकी है। लेकिन फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या (Number of crimes against women) में कमी नहीं आ रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर निर्भया जैसी दरिंदगी दोहराई गई है। मुंबई के साकीनाका में 30 साल की युवती के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई है। युवती की रेप के बाद उसके शरीर की निजी अंगों में लोहे के छड़ से हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा। 


जानकारी के मुताबिक साकीनाका में टेंपो के अंदर युवती के साथ रेप किया गया और फिर उस पर लोहे के छड़ से हमला किया गया। इस घटना ने निर्भया कांड की याद दिला दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के अंदर ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक युवती की ​पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

आरोपी पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज

खून से लथपथ महिला का नगर निगम ​संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की छड़ से हमला किया गया। आरोपी पर रेप और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। ये घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत गंभीर है। कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को हत्या का प्रयास और दुष्कर्म के धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

युवती की हालत नाजुक

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। युवती फिलहाल वेंटिलेटर पर है। डॉक्टरों ने बताया है कि सरिया डालने के कारण महिला की आंत बाहर आ गई थी। डॉक्टर अब ये इंतजार कर रहे हैं कि ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला का शरीर किस तरह का रिएक्ट करता है। डॉक्टरों ने बताया है कि युवती जब तक स्टेबल नहीं होती, तब तक दूसरे अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

साल 2012 में हुआ था निर्भया कांड 

साल 2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला भारत की राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुई एक बलात्कार और हत्या की घटना थी, जो भारतीय मीडिया के त्वरित हस्तक्षेप के कारण सबके सामने आई थी। 16-17 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में एक चलती बस में 6 लोगों ने 23 वर्षीय फिजियोथेरेपी इंटर्न के साथ बलात्कार किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। 29 दिसंबर 2012 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पीड़िता को निर्भया के नाम से जाना गया। इस मामले में इसी साल छह में से चार दोषियों को मौत की सजा दे दी गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.