Media24Media.com: एक के बाद एक लगातार 2 मर्डर से दहली राजधानी, वारदात के बाद शव को जलाने की कोशिश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक के बाद एक लगातार 2 मर्डर से दहली राजधानी, वारदात के बाद शव को जलाने की कोशिश

Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना अलग-अलग राज्यों से हत्या की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई की है, जहां एक के बाद एक हत्या की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। मुंबई पुलिस ने अंटॉप हिल इलाके में एक शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वहीं दूसरा मामला कालाचौकी इलाके में दर्ज हुआ है। यहां एक शख्स ने अपने छोटे भाई की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मुंबई के अंटॉप हिल इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। इस मामले में आगे की जांच जारी है। इधर, मुंबई में ही कालाचौकी इलाके से हत्या की दूसरी खबर सामने आई है, जहां एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। 

छोटे भाई की हत्या

छोटे भाई का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। इस पर बड़े भाई को गुस्सा आया। गुस्सा इतना बढ़ा कि उसने अपने छोटे भाई की जान ले ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शहर में एक के बाद एक दो हत्याओं से हड़कंप मच गया है। जिस निर्ममता से अंटॉप हिल में हत्या कर शख्स को जलाने की कोशिश की गई है, उसे देख कर किसी की भी रुह कांप सकती है। 

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

कालाचौकी में भी एक शख्स ने अपने छोटे भाई को चाकू से गोद डाला। कोई गुस्से में अपने भाई की भी इतनी निर्ममता से हत्या कर सकता है, ये जानकर और सुनकर मुंबई पुलिस भी सकते में हैं। अंटॉप हिल पुलिस स्टेशन और कालाचौकी पुलिस स्टेशन में हत्याओं के ये दो अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.