Media24Media.com: महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर. Show all posts
Showing posts with label महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर. Show all posts

जनता के मन में पुलिस के प्रति सम्मान और अपराधियों के प्रति भय हो - गृहमंत्री साहू

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, कृषि विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज द्वितीय सत्र में जिला पंचायत के सभाकक्ष में पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जनता को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से संतुष्ट करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। जनता के मन मे पुलिस का सम्मान हो और अपराधी के मन में भय होना चाहिए। कार्रवाई के दौरान पुलिस का जनता के साथ मित्रवत व्यवहार हो, यह सुनिश्चित हो। हमारा दायित्व है कि पुलिस पर जनता का विश्वास कायम हो जिसके कारण अपराध में कमी आए।


बैठक में गृह मंत्री साहू ने कहा कि पुलिस थाना और चौकी क्षेत्रों का सीमांकन करें। जनता की सहूलियत को ध्यान रखते हुए थाना क्षेत्रों का सीमांकन किया जाए। उनके द्वारा आवागमन, दूरी, मुख्यालय, सभी दृष्टिकोण से प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि थानों में पुलिस बल की कमी को पूरा करते हुए समुचित व्यवस्था की जा रही है। जिन थानों में अपराध ज्यादा है वहां बल ज्यादा लगाए और जहां अपराध अपेक्षाकृत कम है वहां बल कम लगाएं। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अधिकतर पुलिस थानों में एफआईआर नहीं लिखने की शिकायत रहती है, ऐसे शिकायत नहीं आनी चाहिए। दहेज प्रकरण, एससी, एसटी प्रकरण में तत्काल कार्रवाई की जाए। यह भी ध्यान रहें कि मानवीय दृष्टिकोण और तथ्य परख जाँच के पश्चात ही तत्काल कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मेडिकल स्टोर्स में समय-समय पर औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। जिससे यहां बिकने वाले सूंघने वाले नशीली दवाओं का विक्रय पर रोक लगाई जा सके। जमीन विवादों को भी गंभीरता से निराकरण करते हुए राजस्व विभाग को जानकारी दें। शहर के अंदर पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गए। दुकानों में बेतरतीब खड़े किए वाहनों पर कार्रवाई करे और दुकानदारों को भी इस संबंध में चेतावनी दें। बैठक में अवैध शराब, गांजा की विक्रय और परिवहन पर आबकारी विभाग के साथ मिलकर लगाम लगाने के निर्देश दिए गए और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालयों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली में सत्याग्रह में शामिल हुए संसदीय सचिव

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली में आयोजित सत्याग्रह में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि केंद्र में काबिज भाजपा सरकार द्वारा देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के दिग्गज डटे हुए हैं। संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक चंद्राकर भी अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। 

जारी प्रेस नोट में संसदीय सचिव चंद्राकर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार अग्निपथ योजना के माध्यम से देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। चार साल के ठेके पर सेना में भर्ती की योजना सदेश की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है। चार साल की नौकरी के बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा, यह समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि नियमित भर्ती पर पाबंदी लगाकर चार साल के ठेके की भर्ती करना देश हित में उचित नहीं है। अग्निपथ योजना देश के युवाओं की भविष्य बर्बाद करने और देश को असुरक्षित करने की योजना साबित होगी। इस योजना का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। 

अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश: MLA

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि इसी तरह तीन काले कृषि कानूनों के जरिए सरकार ने किसानों को कारपोरेट घरानों के हवाले करने की तरफ कदम बढ़ाया था। इस काले कानून को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त रहा। जिसे लेकर किसान संगठन शुरू से विरोध करते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कई किसानों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। तब कहीं जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल को वापस लेने का फैसला लिया। अग्निपथ योजना को लेकर भी देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है। 

थाना परिसर में बाल उद्यान, बच्चों के मन से मिटेगा पुलिस का भय

No comments Document Thumbnail

देवराज साहू 

पटेवा। पुलिस और जनता के बीच की दूरियां कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों के मन से पुलिस का भय दूर करने कवायद की जा रही है। कम्यूनिटिंग पुलिस के तहतपटेवा थाना परिसर में बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान स्वरूप में) विकसित किया गया है।  पुलिस अधीक्षक महासमुन्द  विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर के निर्देशन और एसडीओपी  पिथौरा विनोद मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के साथ थाना पटेवा स्टाफ द्वारा नवाचार किया जा रहा है। 


पुलिस और आमजनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने और बालक-बालिकाओं के शारीरिक विकास, क्रीडा और मनोरंजन के लिए बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान) का निर्माण कराया गया है । जिसमें  झूला, फिसलपट्टी, रस्सी रोब, सीढ़ी, घोड़ा झूला, सर्कल झूला आदि और राहगीरों के लिये उत्तम पेयजल की व्यवस्था किया गया है। थाना परिसर के पीछे 2000 पौधा लगाए हैं और अब सामने गार्डन बना रहे हैं। एक हजार लीटर की पानी टंकी बनाकर आम जनता के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

बाल मित्र परिसर (बाल उद्यान स्वरूप में) का एक जून को लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवन लाल चन्द्राकर विधायक महासमुन्द और संसदीय सचिव छ.ग. शासन थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि एसपी विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूलकर थे । शुभारंभ कार्यक्रम में हेमन्त डड़सेना जनपद सदस्य मुनगासेर, रामेश्वर उर्फ गब्बर साहू जनपद सदस्य छिलपावन, राजू ध्रुव जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधी, नरेन्द्र कुमार कौशिक प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग, मनिहार ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत जोगीडीपा, रमन सिंह ठाकुर जोन प्रभारी, झनक राम सिन्हा सरपंच प्रतिनिधी पटेवा और हरिराम पटेल सरपंच ग्राम पंचायत चिरको उपस्थित थे।

पतिराम बघेल सरपंच ग्राम पंचायत लखनपुर, पवन दीवान सरपंच ग्राम पंचायत मुनगासेर,  प्रकाश चन्द्राकर सरपंच ग्राम पंचायत बरेकेल कला, पवन डड़सेना सरपंच प्रतिनिधी ग्राम पंचायत पचरी, अश्वनी टोण्ड्रे सरपंच प्रतिनिधी ग्राम पंचायत छिन्दौली, छबिलाल धृतलहरे उपसरपंच ग्राम जोगीडीपा, नोहर निषाद पंच पटेवा, मदन पटेल व्यपारी संघ के अध्यक्ष पटेवा,  रूपेन्द्र त्रिपाठी, गंगाराम पटेल, खोमलाल सिन्हा,  राजू साहू,  मानिक साहू,  सत्यवान ध्रुव,  रोशन पटेल, खिलावन ध्रुव,  डोमन महानंद,  तिरथ ठाकुर,  दीपक सिन्हा सहित  बालक-बालिकाएं विशेष रूप से उपस्थित थे।

रिकॉर्ड पचास हजार से ज्यादा सदस्य बने, संसदीय सचिव ने जताया आभार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत डिजिटल और मैन्यूल में महासमुंद विधानसभा में रिकॉर्ड पचास हजार से अधिक सदस्य बनाए जाने पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं समेत अपनी टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत-सक्रियता की सराहना की है। इस अभियान में क्षेत्र के लोगों के साथ ही युवाओं ने गहरी दिलचस्पी दिखाई है। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान से स्वस्फूर्त जुड़े। 

पिछले 15 सालों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी जनता ने जिस तरह बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एकतरफा जीत दिलाई है। भाजपा शासनकाल में सभी वर्ग के लोग त्रस्त रहे। यही कारण है कि सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। मैन्यूल सदस्यता अभियान में जहां 12 हजार पांच सौ लोगों को सदस्य बनाया गया वहीं डिजीटल सदस्यता अभियान में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य जुड़े। इस तरह पचास हजार 411 सदस्य बने हैं, जो कि रिकार्ड है। 

PCC चीफ ने थपथपाई थी MLA की पीठ 

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया है। इस सदस्यता अभियान में मिली अपार सफलता से निश्चित तौर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करने कार्य करने की आह्वान किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता राशि जमा कराई थी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रिकॉर्ड सदस्य बनाने पर संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई थी।

बॉक्स सदस्यता अभियान में जिले में दिलीप पहले स्थान पर

कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने में कांग्रेस के युवा नेता दिलीप चंद्राकर जिले में जहां पहले स्थान पर रहे। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन्हें सातवां स्थान मिला है। सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और संसदीय सचिव चंद्राकर ने उन्हें बधाई दी है।

3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनेगा पुल, संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम लोहारडीह और बंजारी के बीच कोडार नाला में तीन करोड़ 19 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। आज सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 19 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेकर स्वीकृति दिलाई गई। आज सोमवार को बंजारी में पुल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच अन्नू चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, विजय बांधे, केके साहू, शिव यादव, माणिक साहू, थानु साहू, कीर्ति बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, आवेज खान, लता कैलाश चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर मौजूद थे। विधिवत पूजा अर्चना पश्चात निर्माण कार्यों का मुख्य अतिथि संसदीय सचिव  चंद्राकर ने शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने पुल निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों को बधाई देते कहा कि कुछ महीने में यहां उच्चस्तरीय पुल बनकर तैयार हो जाएगा। यहाँ पुल निर्माण होने से आवागमन में सुविधा होगी। 

चंद्राकर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र में द्रुत गति से सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ है। किसानों की आय बढ़ाने हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य खरीदी करने के साथ ही कर्जमाफी करके राहत प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरपंच प्रतिनिधि जीवन साहू ने कहा कि विधायक  चंद्राकर ने ग्रामीणों की समस्या सुन ली इसलिए हम लोग बहुत खुश हैं। 

पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी। गांव आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने मुश्किल कम हो जाएगी। पुल बन जाने से हम लोगों के लिए अब रास्ता आसान हो जाएगा। पहले लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ता था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीवन साहू, कांशी ध्रुव, जयसिंग मरकाम, महेंद्र कुमार, धनेश्वर यादव, परदेशी राम, सगन ध्रुव, कांति ध्रुव, पवन कुमार, हीरा राम, मनोज पटेल, आनन्द साहू, अलख राम ध्रुव, मनियारी, लेखराम सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

पानी टंकी निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आज सोमवार को ग्राम लोहारडीह में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यहाँ पानी टंकी बनने से पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी मिलेगा।

डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे नंबर महासमुंद विधानसभा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने में महासमुंद विधानसभा को छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य बने हैं। संगठन के हर टास्क पर खरा उतरकर संसदीय सचिव चंद्राकर पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही उनका कद बढ़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में डिजीटल सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें महासमुंद विधानसभा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कमान संभाला। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विधायक चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोगों ने कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान से जुड़े। संसदीय सचिव चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में ही 37 हजार 911 सदस्य बनाए गए हैं। 

अभियान में जुटे सदस्यों का आभार

रिकॉर्ड सदस्य बनने पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अभियान में जुटे सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत का परिणाम है यह कि महासमुंद विधानसभा पूरे प्रदेश दूसरे स्थान पर आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश है। भूपेश सरकार सभी की तरक्की के लिये रास्ते खोले है। 

कांग्रेस की ओर हो रहा लोगों का जुड़ाव 

यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। इसका छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। लिहाजा लोगों का जुड़ाव कांग्रेस की ओर हो रहा है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिए गए हर टॉस्क में संसदीय सचि चंद्राकर खरा उतरकर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। 

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने की संसदीय सचिव से मुलाकात

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

मंगलवार को प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ की रूपकुमारी ध्रुव, हेमलता सेन, मिथलेश ध्रुव, सुनीता कुर्रे, उमा ध्रुव, पूर्णिमा सेन, रतना यादव, खुशबू भट्ट, चमेली निर्मलकर, कविता ध्रुव, दुकाला साहू, सूरजा बेहार, छत्राणी ध्रुव आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संघ की पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि पिछले 17 सालों से मितानिन कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम मिला है। शिशु-मातृ दर में कमी आने के साथ ही कुपोषण दर में सुधार हुआ है।

'मितानिनों का रहा उल्लेखनीय योगदान'

स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने व उसका लाभ दिलाने में मितानिनों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों में भी मितानिनों ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने मितानिनों को दिए जाने वाले राज्य अंश सौ प्रतिशत करने, मितानिन टीम को प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राशि पांच हजार रूपए देने, मासिक भविष्यनिधि जमा करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

सरकार के विकास कार्यों पर खैरागढ़ की जनता ने जताया भरोसा

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और सुशासन पर भरोसा जताया है। जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सरकार के कामकाज पर मुहर लगाया है। उपचुनाव का यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के मुड को समझने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है।

संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीस हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों के बावजूद जो जनहित में काम कराया है और योजना का क्रियान्वयन कराया है उस पर जनता ने अपनी सहमति दी है। कांग्रेस सरकार ने पिछले सवा तीन सालों में प्रदेश के हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिए काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर सभी वर्ग खुश है।

खैरागढ़ को जिला की सौगात

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार सभी की तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता और वर्तमान उपचुनाव में भी जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को आर्शीवाद दिया है। अब पार्टी की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़ को जिला की सौगात मिलेगी। जिला निर्माण से न केवल क्षेत्र का विकास होगा बल्कि प्रशासनिक कार्यों में लोगों को सहुलियत होगी।

राम के आदर्श और चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत-विनोद चंद्राकर

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होकर श्रृद्धा-भक्ति के साथ भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चंद्राकर ने राम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में राम के आदर्श व चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भगवान राम ने जीवन में कष्टों को सहते हुए धर्म की रक्षा की। रामायण सभी का सम्मान करने का संदेश देती है।

'रामायण सुनने के बाद जीवन पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव'

रामायण सुनने के बाद जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य सत्यवान जेंडरे, दिग्विजय साहू, लोकेश चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, उषा राजेश साहू, जय श्री कमलेश सोनकर, पुष्पा तेजराम साहू, संतोष साहू, खेदूराम साहू, सतीश सोनकर, जीवनलाल साहू, माणिक साहू, योगेश यादव, राजेश साहू, नारायण साहू, महेंद्र साहू, अशोक सेन, चंद्रिका साहू, मनीष साहू, भागवत साहू, हेमंत साहू, तेजराम साह, अश्वनी गिलहरे, राकेश टंडन, वेदप्रकाश साहू, खोरबाहरा राम साहू, गीता बाई साहू, हरिराम साहू, सुरूज बाई, मयंक साहू आदि मौजूद थे।

वन अधिकार मान्यता पत्र की मांग को लेकर संसदीय सचिव से मिले ग्रामीण

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। ग्राम पंचायत परसाडीह के आश्रित ग्राम गुडरूडीह के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात वन अधिकार मान्यता पत्र दिलवाने की मांग की है, जिस पर संसदीय सचिव  चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर उचित पहल करने का आश्वासन दिया। गुरूवार को जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। 

ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर को बताया कि वे सभी 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से कक्ष क्रं 816 के वनभूमि में काबिज हैं। जहां परंपरागत तरीके से खेत तैयार कर परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। वन अधिकार मान्यता पत्र के लिए ग्राम पंचायत परसाडीह के सरपंच और सचिव को आवेदन दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनराखन, मनोहर, नरेंद्र, पुसउ, पुनीतराम, भागवत, शिवकुमार, दुकालूराम, योगेश ग्रामीणजन मौजूद थे।

गुडरूडीह में मिडिल स्कूल की मांग 

संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम गुडरूडीह में मिडिल स्कूल खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव हाथी प्रभावित क्षेत्र में आता है। अक्सर यहां हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लिहाजा ग्राम गुडरूडीह में मिडिल स्कूल खोले जाने की जरूरत है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने इस दिशा में शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया।

संसदीय सचिव विनोद ने किया एक करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। संसदीय सचिव  और महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बुधवार को क्षेत्र में एक करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्याें के लिए भूमिपूजन किया। जिसमें अमोरी और रुमेकेल में करीब 86 लाख की लागत से पानी टंकी और पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य, जोरातराई और रायतुम में 14 लाख रुपये की लागत से चेकडैम निर्माण शामिल है।

ग्राम अमोरी और रुमेकेल में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य तथा ग्राम जोरातराई व  रायतुम में चेकडैम निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि  सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, कमलेश ध्रुव, सत्यभान जेंडरे, घनश्याम जांगड़े, विवेक पटेल, रमन ठाकुर, तोष सोनवानी, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, हरिशंकर साहू, गजेंद्र साहू, देवेन्द्र चंद्राकर मौजूद रहे। 

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ 

अपने संबोधन में संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आएगी। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के साथ ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सिंचाई के साथ बेहतर पेयजल व्यवस्था की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी टंकी के साथ पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। 

ग्रामीणों की मांगों पर सहयोग का आश्वासन 

वहीं चेकडैम निर्माण से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में कोडार जलाशय के 80 फीसदी नहरों में लाइनिंग का कार्य पूरा हो गया है। प्रदेश के किसान समृद्ध हो इसके लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला ले रही है। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपसंचालक कृषि अमित मोहंती, बीएस भगत, व्हीके साहू, सीएल चंद्राकर, यशवंत पैकरा, मनोज पटेल, भूषण साहू, सरपंच देवकी दिवान, पवन ध्रुव, चंद्रकुमार दीवान, रेवती रमन, गौरव सिंह, निरंजन पटेल, तेजराम यादव, वीरेंद्र ठाकुर, ठाकुर राम यादव, रूपधर पटेल, हेमन्त हरदेव, ईश्वर निषाद, भूषण साहू, राजकुमार हरदेव, तीरथ राम, डिगेश्वर यादव, देवराज हरदेव, नरेंद्र चंद्राकर, भरत ध्रुव, भोजराम पटेल, यादराम ध्रुव, चरण सिंह ध्रुव, गायत्री ध्रुव,, राधाबाई साहू, महारथी सिन्हा, डुमन साहू, पवन कुमार पटेल, रामजी ठाकुर, छबि सिंह ठाकुर, रूपेश निषाद, चमरू साहू, लोकनाथ साहू उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.