Media24Media.com: 3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनेगा पुल, संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनेगा पुल, संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

Document Thumbnail

महासमुन्द। ग्राम लोहारडीह और बंजारी के बीच कोडार नाला में तीन करोड़ 19 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। आज सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 19 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेकर स्वीकृति दिलाई गई। आज सोमवार को बंजारी में पुल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच अन्नू चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, विजय बांधे, केके साहू, शिव यादव, माणिक साहू, थानु साहू, कीर्ति बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, आवेज खान, लता कैलाश चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर मौजूद थे। विधिवत पूजा अर्चना पश्चात निर्माण कार्यों का मुख्य अतिथि संसदीय सचिव  चंद्राकर ने शुभांरभ किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव चंद्राकर ने पुल निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामीणों को बधाई देते कहा कि कुछ महीने में यहां उच्चस्तरीय पुल बनकर तैयार हो जाएगा। यहाँ पुल निर्माण होने से आवागमन में सुविधा होगी। 

चंद्राकर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र में द्रुत गति से सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार हर स्थिति में किसानों के साथ है। किसानों की आय बढ़ाने हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। किसानों का धान 2500 रुपए समर्थन मूल्य खरीदी करने के साथ ही कर्जमाफी करके राहत प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरपंच प्रतिनिधि जीवन साहू ने कहा कि विधायक  चंद्राकर ने ग्रामीणों की समस्या सुन ली इसलिए हम लोग बहुत खुश हैं। 

पुल बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी। गांव आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने मुश्किल कम हो जाएगी। पुल बन जाने से हम लोगों के लिए अब रास्ता आसान हो जाएगा। पहले लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से आना जाना पड़ता था। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीवन साहू, कांशी ध्रुव, जयसिंग मरकाम, महेंद्र कुमार, धनेश्वर यादव, परदेशी राम, सगन ध्रुव, कांति ध्रुव, पवन कुमार, हीरा राम, मनोज पटेल, आनन्द साहू, अलख राम ध्रुव, मनियारी, लेखराम सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

पानी टंकी निर्माण के लिए किया गया भूमिपूजन

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आज सोमवार को ग्राम लोहारडीह में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यहाँ पानी टंकी बनने से पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी मिलेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.