Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रिकॉर्ड पचास हजार से ज्यादा सदस्य बने, संसदीय सचिव ने जताया आभार

महासमुंद। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत डिजिटल और मैन्यूल में महासमुंद विधानसभा में रिकॉर्ड पचास हजार से अधिक सदस्य बनाए जाने पर संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं समेत अपनी टीम के सदस्यों की कड़ी मेहनत-सक्रियता की सराहना की है। इस अभियान में क्षेत्र के लोगों के साथ ही युवाओं ने गहरी दिलचस्पी दिखाई है। विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान से स्वस्फूर्त जुड़े। 

पिछले 15 सालों से भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी जनता ने जिस तरह बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एकतरफा जीत दिलाई है। भाजपा शासनकाल में सभी वर्ग के लोग त्रस्त रहे। यही कारण है कि सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। मैन्यूल सदस्यता अभियान में जहां 12 हजार पांच सौ लोगों को सदस्य बनाया गया वहीं डिजीटल सदस्यता अभियान में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य जुड़े। इस तरह पचास हजार 411 सदस्य बने हैं, जो कि रिकार्ड है। 

PCC चीफ ने थपथपाई थी MLA की पीठ 

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ ही गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया है। इस सदस्यता अभियान में मिली अपार सफलता से निश्चित तौर पर संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करने कार्य करने की आह्वान किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों संसदीय सचिव और विधायक चंद्राकर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता राशि जमा कराई थी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रिकॉर्ड सदस्य बनाने पर संसदीय सचिव चंद्राकर की पीठ थपथपाई थी।

बॉक्स सदस्यता अभियान में जिले में दिलीप पहले स्थान पर

कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने में कांग्रेस के युवा नेता दिलीप चंद्राकर जिले में जहां पहले स्थान पर रहे। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन्हें सातवां स्थान मिला है। सदस्यता अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और संसदीय सचिव चंद्राकर ने उन्हें बधाई दी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.