Media24Media.com: भिलाई

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भिलाई. Show all posts
Showing posts with label भिलाई. Show all posts

CG News : विधायक कार्यालय के बालकनी में प्रेमी जोड़े का रोमांस, विडियो सोशल मीडिया में वायरल

No comments Document Thumbnail

 CG News : दुर्ग जिले के वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन के कार्यालय के बालकनी में कपल एक दूसरे को किस रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक-युवती एक दूसरे को लिपकिस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में विधायक के कार्यालय का पोस्टर भी साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद विधायक रिकेश सेन का कोई बयान नहीं आया है।


विधायक रिकेश सेन ने हाल ही में भिलाई में OYO होटल को बंद करवाया था और वहां देह व्यापार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने एक गार्डन में भी कुछ कपल को समझाइश देते हुए देखा था, जिसके बाद प्रेमी जोड़ों ने कहा था आपने OYO को बंद करा दिया है अब जाएं तो कंहा।


छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया एक ISIS का आतंकवादी, ATS ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 भिलाई : उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम ने भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र से संदिग्ध आतंकी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। संदिग्ध वजीहऊद्दीन इदरीस बीते कई सालों से भिलाई में रह रहा था। वजीहउद्दीन के तार आईएसआईएस से जुड़े होने की बात कही जा रही है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने स्मृति नगर चौकी पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है।


यूपी एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वजीहउद्दीन के मकान में दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वजीहउद्दीन मूलरूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है यूपी एटीएस की टीम ने वजीहउद्दीन को रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है। वजीहउद्दीन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुका है और अलीगढ़ में ही एक निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ाता था। यूपी एटीएस की टीम ने पूर्व में वजीहउद्दीन के दो साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है, उस समय वजीहउद्दीन वहां से फरार हो गया था वजीहउद्दीन पर आरोप है कि वह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।

दुर्ग शहर के एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में बताया कि यूपी एटीएस की टीम ने स्मृति नगर चौकी पुलिस से सहयोग मांगा था जिसके बाद चौकी क्षेत्र से एसबीआई कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति को यूपी एटीएस से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है।


Malkit Singh Murder Case : भिलाई में मलकीत सिंह हत्याकांड के खिलाफ भिलाई बंद

No comments Document Thumbnail

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के खुर्सीपार निवासी मलकीत सिंह की हत्या के विरोध में सिख समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आहवान पर सोमवार सुबह 9 से 12 बजे तक भिलाई मार्केट बंद रहा। बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है। शहर में कई जगह मार्केट बंद हैं।


पीड़ित परिवार अभी भी थाने के सामने धरने पर बैठा है। जहां लोगों के साथ भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी धरने पर बैठे हुए हैं। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई है।

बता दें कि खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में शुक्रवार रात मलकीत सिंह अपने दोस्तों के साथ फिल्म देख रहा था। इसी दौरान पास बैठे लोग उससे गाली गलौज करने लगे। मलकीत के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल 15-16 सितंबर की दरम्यानी रात आईटीआई मैदान में करीब सात-आठ लोगों ने मलकीत सिंह उर्फ वीरू के साथ मारपीट किए थे. इस मामले में दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है उसके बाद से लगातार सिख समाज के लोग मृतक के परिजन और भाजपा के नेता ख़ुर्शीपार थाने के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया था कि मृतक मलकीत सिंह ग़दर 2 मूवी देख रहा था इसी दौरान मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद आरोपियों ने उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित को रायपुर शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

ये कैसी ममता : नवजात भ्रूण को कचरे में फेंका, कुत्तों ने नोचा

No comments Document Thumbnail

भिलाई। शहर के भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंकुठधाम धाम मंदिर के पास  में एक दिल दहला देने का मामला सामने आया है, यहां एक भ्रूण मिला है, जिसे कुत्ता अपने मुंह में लेकर घूम रहा था, यही नहीं कुत्ते ने उसके दोनों हाथ और एक पैर बुरी तरह से नोंच दिया। कुत्ते नोचकर खा रहे थे, वहीं लोगो को चला पता तो पुलिस को सूचना दी गई।


 छावनी पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भ्रूण बालिका या बालक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई हैं। यह अवैध संबंध या कन्या भ्रूण हत्या का मामला भी हो सकता है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


भिलाई : अस्पताल में एक साथ गूंजी तीन नवजात बच्चों कि किलकारी , महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

No comments Document Thumbnail

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय और अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 में खुशियों वाली किलकारी गूंजी। यहाँ शनिवार को अर्चना नाम की महिला ने तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। उनका वजन क्रमशः 1520 ग्राम, 1780 ग्राम और 1620 ग्राम है। हॉस्पिटल में तीनों बच्चा का उपचार ‘कंगारू मदर केयर’ और सह-मात्रित्व सहयोग द्वारा किया गया।


सेक्टर 9 प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे प्रीमेच्योर हैं। इनकी डिलीवरी हॉस्पिटल के नवजात शिशु इकाई में कार्यरत चिकित्सक डॉ. संजीवनी पटेल (डिप्टी सीएमओ), डॉ. नूतन वर्मा (असिस्टेंट सीएमओ), डॉ. माला चौधरी (कंसल्टेंट) और नर्सिंग स्टाफ ने करवाई। कम समय में डिलीवरी होने से बच्चों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

डॉक्टर ने बताया कि उन्हें हाइलिन मेम्ब्रेन डिसीज की समस्या थी। इसके बाद उन्होंने बच्चे को ‘सरफेक्टेन्ट’ देकर वेंटिलेटर पर रखा और 35 दिनों तक कंगारू मदर केयर पद्धति से उसका इलाज कर उनकी जान बचाई। इसके बाद तीनों स्वस्थ बच्चों को डिस्चार्ज किया गया।

11 महीने में 230 बच्चों का उपचार

बता दें कि पं. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में नवजात शिशु विभाग में ‘आयुष्मान कार्ड’ से इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा पिछले साल जून 2022 से प्रारंभ की गई थी। जिसके इसके बाद यहां 28 मार्च 2023 तक 230 नवजात बच्चों का उपचार किया जा चुका है।

 

 

BHILAI ! नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा

No comments Document Thumbnail

भिलाई । भिलाई में घर में अकेली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की जमकर धुनाई हुई। लड़की के चिल्लाने पर कॉलोनी के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाओं ने भी चप्पल जूतों से आरोपी को इतना मारा कि वो लहूलुहान हो गया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को नंदिनी पुलिस के हवाले कर दिया।


नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के मुताबिक वार्ड 8 अहिवारा निवासी अंतोष प्रसाद के खिलाफ नाबालिग से लड़की से छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी टीवी फ्रीज बनाने का काम करता है। उसकी अहिरवारा में दुकान भी है।

मंगलवार 18 अप्रैल को आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग के घर फ्रिज बनाने गया था। उस समय लड़की घर पर अकेली थी। यह देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने लड़की को पानी लेने किचन भेजा, और जब लड़की पानी लेने गई तो वो पीछे से नाबालिग को पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग चिल्लाने लगी। इससे आसपास के लोग एकत्रित होकर आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

लोगों ने आरोपी को मोहल्ले की गली में बैठाकर भरी दोपहर में बुरी तरह पीटा। आरोपी इस दौरान खून से लथपथ हो गया। वह लोगों से पानी मांग रहा था, लेकिन लोग उसकी हरकत से इतने नाराज थे कि पानी की जगह महिला, बच्चे और युवक सभी बेल्ट, चप्पल, लाथ घूंसा से उसे मारते ही जा रहे थे।

दुष्कर्म की सजा में पहले भी जा चुका है जेल

नंदिनी पुलिस के मुताबिक आरोपी इस घटना से पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जेल से सजा काट कर बाहर आने के बाद वो कुछ दिन ठीक था, लेकिन फिर से उसने वहीं हरकत करने की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

BHILAI ! दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर की खुदकुशी की कोशिश ,पुलिस के उड़े होश

No comments Document Thumbnail

भिलाई : भिलाई में दुष्कर्म के एक आरोपी थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुंह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। उन्हें लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।


30 साल के यश गोड़ को रेप के आरोप में आज दोपहर फरीदनगर से स्मृति नगर पुलिस उसे पकड़कर चौकी ले गई। वहां उसने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने वहां जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। चीख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। यश के मुंह से खून निकल रहा था। तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज कराया गया।

महिला से रेप कर छीना था मोबाइल

शनिवार देर रात आरोपी यश गोड़ स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां उसने एक महिला के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें आरोपी की पहचान कर उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया।

जहर खाने के डर से पूरे पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आरोपी के मुंह में कांच गड़ जाने से काफी अधिक खून निकल रहा था। उसको देखकर ऐसा लगा मानो उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने जब जहर नहीं खाने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली।

 

नशे में धुत था आरोपी


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अपराधी किस्म का और नशे का आदी है। जब उसे गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में धुत था। इसी के चलते पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल आरोपी खतरे से बाहर है।

 

 

भिलाई में होली पर खून खराबा , युवक की गला काटकर

No comments Document Thumbnail

भिलाई। दुर्ग जिला अंतर्गत खुर्सीपार थाना क्षेत्र  में होली के हुड़दंग के बीच दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों के बीच विवाद में एक युवक की गला काटकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या की वजह की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। खुर्सीपार थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


मृतक के शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय   में लाने के बाद परिजनों के द्वारा यहां भारी हंगामा किया जाने लगा। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने लोगों को शांत कराया। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब इन्होंने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए तो वहां मौजूद तीन पुलिस कर्मियों ने उनको यह कहते हुए भगा दिया गया है कि आप अस्पताल में जाइए। मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे पुराने विवाद को लेकर सेवक राम निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी राजीव नगर खुर्सीपार ने होली के अवसर पर गुलाल लगाने के बहाने शुभम राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी मोची मोहल्ला जोन 2 खुर्सीपार को कटर मारकर मौत के घाट उतार दिया।

जब परिजन खुर्सीपार थाने में अपराध दर्ज कराने   पहुंचे तो थाने में मौजूद सिपाहियों ने परिजनों को यह कहते हुए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया गया कि हम अपराध दर्ज नहीं कर सकते। मृतक के परिजनों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सुपेला में काफी हंगामा किया जाने लगा। सूचना मिलते ही पहुंचे सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने लोगों को शांत करवाया। विवेचना जारी है।  फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।


स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भिलाई सेक्टर 6 के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से  तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला की शुरुआत हुई,  जिसमें सेजेस के विद्यार्थियों ने 110 गुना जूमिंग कैपेसिटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलीस्कोप से चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को देखा। स्टार गेजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी। सेजेस के बच्चों के लिए ये अनुभव किसी सपने के पूर्ण होने जैसा था।

दुर्ग जिले में सेक्टर 6 में स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहला स्कूल बन गया है, जहां एस्ट्रोनॉमी लैब से बच्चे इस दुनिया के परे दूसरी दुनिया से  परिचित हो पाएंगे। इसी  की शुरुआत आज स्टार गैजिंग इवेंट को लेकर हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने 50  हजार रुपए से  लेकर 1 लाख रुपए तक के ट्यूबलरनुमा रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप से खगोलीय विज्ञान को समझने की कोशिश की। बच्चों ने इस टेलीस्कोप से आज चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को अपनी आंखों के ठीक सामने पाया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अमेचर एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर राजेश लोहिया ने स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटक और उनकी घटनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि ब्रह्मांड में ग्रह पृथ्वी में हम दोनों के दोनों ऑर्बिट में है इसलिए दोनों की पोजीशन में निरंतर बदलाव होता रहता है। पृथ्वी अपने ही स्थान में  घूर्णन भी कर रही है और सूर्य की  परिक्रमा भी कर रही है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को पुराने समय के लोग सुबह के समय सूर्य को और रात के समय  ध्रुव तारे को किस प्रकार दिशा सूचक के रूप में प्रयोग करते थे इनकी जानकारी भी दी।

स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर  विद्यार्थियों को स्काई व्यू नामक एंड्राइड एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई।इस एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चे अपने मोबाइल को आकाश की ओर दिशा देकर किसी भी खगोलीय पिंड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यह एप्लीकेशन एक प्रकार से बच्चों के लिए एक एस्ट्रो ट्युटर की भांति कार्य करता है।

खगोलीय विज्ञान की दुनिया को विद्यार्थी बेहतर तरीके से समझे और इसे भविष्य में अपने कैरियर के रूप में अपनाएं इसके लिए कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने  नवाचार करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत एस्ट्रोनॉमी इवेंट और एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास  द्वारा अनुपम पहल की गई। इस पहल की नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाॅल ने भी सहराना की है।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सहायक कलेक्टर लक्ष्मण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल ,सेजेस की प्राचार्य श्रीमती दलजीत कोराड़ा, एस्ट्रो लाइफ डेवलपर सुश्री अनुष्ठा दास वैष्णव, एस्ट्रोलाइफ डिजाइनर अतुल जिंदल व सेजेस के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

अस्पताल के चार डॉक्टरों और तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज

No comments Document Thumbnail

भिलाई। भिलाई के एक निजी अस्पताल में दस माह के बालक की मौत के मामले में चिकित्सा विशेषज्ञों की जांच समिति ने डॉक्टरों की कथित लापरवाही को कारण बताया है। इस आधार पर अस्पताल के चार डॉक्टरों और तीन स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है


भिलाई-तीन के थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मृतक बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रकरण भेजा गया था। उनके द्वारा गठित जांच समिति ने इस मामले में चार डॉक्टरों और तीन स्वास्थ्यकर्मियों को दोषी ठहराया है

डेढ़ वर्षों में पूरे देश में दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

No comments Document Thumbnail

भिलाई। भारतीय डाक विभाग द्वारा दुर्ग जिले के भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने दो सौ ग्यारह युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं, रेलवे के अंतर्गत पच्चीस और भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत बारह युवाओं को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में पचास स्थानों से एक साथ लगभग पचहत्तर हजार युवाओं को शासकीय संस्थाओं में कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। आने वाले डेढ़ वर्षों में पूरे देश में दस लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और विधायक विद्यारतन भसीन मौजूद थे। 

भिलाई में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली जूही देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, भिलाई के ही नितिन सिंघल ने भी नियुक्ति पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।

कोयला संकट का असर भिलाई इस्पात संयंत्र में भी दिखने लगा

No comments Document Thumbnail

भिलाई। गहराते कोयला संकट का असर भिलाई इस्पात संयंत्र में भी दिखने लगा है। संयंत्र के पास केवल दो दिन ही प्लांट चलाने के लिए कोयले का स्टॉक बचा हुआ है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने रेल मिल का उत्पादन कम करने के साथ ही अन्य ब्लास्ट फर्नेस को डाउन कर दिया है। संयंत्र के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक जैकब कुरियन ने बताया कि आस्ट्रेलिया से आयातित कोल के नहीं पहुंच पाने के कारण कोयला संकट उत्पन्न हुआ है। 



लेकिन, अब आयातित कोयला विशाखापट्टनम पोर्ट पहुंच चुका है, जिसके एक-दो दिन में भिलाई पहुंचने की संभावना है, उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उत्पादन प्रभावित चल रहा है। इस बीच, खबर मिली है कि एक रैक भिलाई पहुंच गया है। वहीं, दूसरे रैक के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ कर रही उत्पादन

No comments Document Thumbnail

भिलाई। केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा है कि महारत्न कंपनी सेल पूरी क्षमता के साथ उत्पादन कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वर्ष दो हजार तीस के लक्ष्य तीन सौ मिलियन टन उत्पादन को जरूर पूरा करेंगे। इसके लिए सरकार रेलवे, ट्रांसपोर्ट और आधुनिकीकरण में मदद करेगी। आज भिलाई प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलस्ते ने प्लांट में हो रहे हादसों के सवाल पर कहा कि पुरानी मशीनरी के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है और हादसे भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी मशीनरी को जल्द ही बदला जाएगा।



केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में और देश की संस्कृति को बचाने में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जनजातीय समाज के हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। बिरसा मुंडा, वीरनारायण सिंह, गुंडाधुर, तिलका मांझी जैसे अनगिनत बलिदान इसके जीवंत उदाहरण हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरूण दिवाकरनाथ वाजपेयी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया। इससे पहले, केंद्रीय राज्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाने के काम में छत्तीसगढ़ काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में अभी तक राष्ट्रीय औसत बावन प्रतिशत से अधिक है। लेकिन, छत्तीसगढ़ में इसका आधा काम ही हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.