Media24Media.com: डेढ़ वर्षों में पूरे देश में दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डेढ़ वर्षों में पूरे देश में दस लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

Document Thumbnail

भिलाई। भारतीय डाक विभाग द्वारा दुर्ग जिले के भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने दो सौ ग्यारह युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वहीं, रेलवे के अंतर्गत पच्चीस और भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत बारह युवाओं को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए।


 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में पचास स्थानों से एक साथ लगभग पचहत्तर हजार युवाओं को शासकीय संस्थाओं में कार्य करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। आने वाले डेढ़ वर्षों में पूरे देश में दस लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल और विधायक विद्यारतन भसीन मौजूद थे। 

भिलाई में आयोजित रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली जूही देवांगन ने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, भिलाई के ही नितिन सिंघल ने भी नियुक्ति पत्र मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.