Media24Media.com: भिलाई में होली पर खून खराबा , युवक की गला काटकर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भिलाई में होली पर खून खराबा , युवक की गला काटकर

Document Thumbnail

भिलाई। दुर्ग जिला अंतर्गत खुर्सीपार थाना क्षेत्र  में होली के हुड़दंग के बीच दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों के बीच विवाद में एक युवक की गला काटकर हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या की वजह की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। खुर्सीपार थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


मृतक के शव को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय   में लाने के बाद परिजनों के द्वारा यहां भारी हंगामा किया जाने लगा। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने लोगों को शांत कराया। वहीं परिजनों का आरोप है कि जब इन्होंने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गए तो वहां मौजूद तीन पुलिस कर्मियों ने उनको यह कहते हुए भगा दिया गया है कि आप अस्पताल में जाइए। मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे पुराने विवाद को लेकर सेवक राम निषाद उम्र 38 वर्ष निवासी राजीव नगर खुर्सीपार ने होली के अवसर पर गुलाल लगाने के बहाने शुभम राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी मोची मोहल्ला जोन 2 खुर्सीपार को कटर मारकर मौत के घाट उतार दिया।

जब परिजन खुर्सीपार थाने में अपराध दर्ज कराने   पहुंचे तो थाने में मौजूद सिपाहियों ने परिजनों को यह कहते हुए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया गया कि हम अपराध दर्ज नहीं कर सकते। मृतक के परिजनों द्वारा लाल बहादुर शास्त्री सुपेला में काफी हंगामा किया जाने लगा। सूचना मिलते ही पहुंचे सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने लोगों को शांत करवाया। विवेचना जारी है।  फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.