Media24Media.com: कोयला संकट का असर भिलाई इस्पात संयंत्र में भी दिखने लगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोयला संकट का असर भिलाई इस्पात संयंत्र में भी दिखने लगा

Document Thumbnail

भिलाई। गहराते कोयला संकट का असर भिलाई इस्पात संयंत्र में भी दिखने लगा है। संयंत्र के पास केवल दो दिन ही प्लांट चलाने के लिए कोयले का स्टॉक बचा हुआ है। इसे देखते हुए प्रबंधन ने रेल मिल का उत्पादन कम करने के साथ ही अन्य ब्लास्ट फर्नेस को डाउन कर दिया है। संयंत्र के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक जैकब कुरियन ने बताया कि आस्ट्रेलिया से आयातित कोल के नहीं पहुंच पाने के कारण कोयला संकट उत्पन्न हुआ है। 



लेकिन, अब आयातित कोयला विशाखापट्टनम पोर्ट पहुंच चुका है, जिसके एक-दो दिन में भिलाई पहुंचने की संभावना है, उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। फिलहाल उत्पादन प्रभावित चल रहा है। इस बीच, खबर मिली है कि एक रैक भिलाई पहुंच गया है। वहीं, दूसरे रैक के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.