Media24Media.com: भाजपा की सरकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भाजपा की सरकार. Show all posts
Showing posts with label भाजपा की सरकार. Show all posts

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए वोट मांगे

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सोमवार को चंद्रखुरी में चुनावी रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष   जेपी नड्डा ने पार्टी प्रत्याशी मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि, उनके नेतृत्व में केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बन चुकी है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।


अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है यह भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश के दुश्मनों को सबक सिखाने वाला चुनाव है।

यह चुनाव अयोध्या में भांजे प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने के लिए मोदी  को धन्यवाद देने वाला चुनाव है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। देश तेजी से उन्नति कर रहा है। यहां के गरीब, किसान, युवा, महिला सभी लोगों को तरक्की के समान अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। जहां एक तरफ किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है तो वही गरीबों के लिए भोजन सुनिश्चित करते हुए हर परिवार को प्रत्येक महीने मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 

युवाओं को कौशल विकास के जरिए रोजगार के नए-नए रास्ते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। तो वहीं महिलाओं को आत्म सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने दिया जा रहा है। साथ ही गांव की महिलाओं को स्व सहायता समूह के जरिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पिछले 10 सालों में मोदी जी ने 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने देश को सम्राट और खुशहाल बनाने के लिए लोगों से एक बार फिर से भाजपा को वोट देने और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।

बुलडोजर एक्शन पर सियासत, सीएम विष्णुदेव साय बोले- जिन्हें आपत्ति है, जाएं कोर्ट

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बुलडोजर की तर्ज पर कार्रवाई शुरू हो गई है. पहली कार्रवाई कवर्धा में की गई, जहां पांच युवकों ने साधराम यादव की गला काट रेतकर हत्या कर दी थी. 


प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रोड के किनारे अवैध तरीके से ठेला लगाने वालों पर बुलडोजर चला था. अब पहली बार किसी अपराधी के घर को गिराने का काम किया गया है. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा के गृह क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई का कांग्रेस और कई सामाजिक संगठनों ने जहां विरोध किया है, वहीं भाजपा नेता समर्थन में उतर गए हैं.

कवर्धा में बुलडोजर की कार्रवाई पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिन पर बुलडोजर चल रहे हैं, वह अवैध है. वो उनकी खुद की जमीन नहीं है. जिनको भी आपत्ति है उनके लिए कोर्ट के दरवाजे खुले हैं. साय के इस बयान से साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में अपराधियों की संपत्ति पर आगे भी बुलडोजर चलता रहेगा. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि न्यायालय, कार्यपालिका और विधायिका संविधान में तीन व्यवस्थाएं हैं. विधायिका को कार्यपालिका और कार्यपालिका को न्यायपालिका पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. यदि कोई अपराध घटित होता है, तो पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उसे गिरफ्तार करें, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. जो संविधान और आईपीसी में जो धाराएं हैं, उस पर लगाए, फैसला करने का काम न्यायालय का है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी कार्रवाई संविधान के अनुसार होनी चाहिए. न्याय करना न्यायपालिका का काम है. तो वहीं राशनकार्ड नवीनीकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘ सरकार जो चाहे वो बदल लें. राशनकार्ड बदल लें, फोटो बदल लें. सरकार लेकिन काम करे.


आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमीत शाह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएँगे। गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को चार बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।


इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सवा 4 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृह मंत्री एलडब्ल्यूई की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह 6 बजकर 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि, इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी साथ ही राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी समेत केंद्रीय गृह सचिव भी इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना और सरकार के प्रतिबद्धता को भी पूरा करना है. इसके अलावा दूरसंचार कनेक्टिविटी, सड़क निर्माण, वित्तीय समावेशन और आवासीय विद्यालय खोलने जैसे काम इसमें शामिल किए गए हैं. विधानसभा में बैठक लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम में ही दिल्ली लौट जाएंगे.


केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार केंद्रीय मंत्री प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज आज दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सर्किट हाउस में ग्रामीण विकास, भूमि, संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


अधिकारीयों की बैठक के बाद गिरिराज सिंह कोरबा रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को स्थानीय मंदिर में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद गिरिराज सिंह विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री सिंह 15 जनवरी को कोरबा में जनमन योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जनमन योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहरात 8:30 बजे रायपुर से दिल्ली जाएंगे।

गिरिराज सिंह का 3 दिवसीय दौरा कार्यक्रम

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज दोपहर 12.00 बजे रायपुर आ रहे हैं. अपने तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन 12.30 बजे न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाइन में राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन और पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री रायपुर से एनटीपीसी गेस्ट हाऊस, कोरबा के लिए रवाना होंगे. कोरबा पहुंचने के बाद शाम 06.00 बजे गिरिराज सिंह जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे. केन्द्रीय मंत्री रात्रि विश्राम एनटीपीसी गेस्ट हाऊस, कोरबा में करेंगे।

छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। सरकार के मंशानुरूप बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन नक्सलियों को सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहा है और वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण काम में लगी करीब 4 से 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम में लगे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भमरागढ़ के हिंदूर गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस काम का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। आज बुधवार की सुबह अचानक जंगल की तरफ से करीब 10 से 12 की संख्या में नक्सली जंगल की तरफ से पहुंचे। जिन्होंने काम कर रहे मजदूरों को काम करने से मना किया। उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए। फिर निर्माण काम में लगी मिक्सचर मशीन, JCB, टैक्टर समेत अन्य वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी।


राजधानी में अतिक्रमण के बाद आब गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए शुरू हुआ अभियान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ अभियान शुरू हो गया है। कानून व्यस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर राजधानी पुलिस शहर के गुंडे बदमाशों के यहां दबिश देसर उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा है। सरकार में आते ही भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने के साथ अब गुंडे-बदमाशों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। 


शहर की कई आउटर इलाके में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिस ने एक साथ दबिश दी। बती दें कि गुंडा, निगरानी गुंडा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटरो समेत संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक साथ सरप्राइज चेकिंग अभियान शुरू की।

वहीं, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अवैध रूप से संचालित चखना दुकानों पर कार्रवाई का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर में चौथे दिन भी निगम का बेधड़क होकर बुलडोजर दौड़ रहा है। 

अलग-अलग वार्डो के अतिक्रमण में हुई कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर ने अपना रुख खुद महापौर के वार्ड कालीबाड़ी की तरफ मोड़ लिया है। यहाँ निगम के निर्देश पर एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है। यहां पूरा एक्शन खुद महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में देखने को मिला है।


महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा लायेगी अविश्वास प्रस्ताव

No comments Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही रायपुर महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. महापौर से नाराज निगम के भाजपा पार्षद अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज बैठक करेंगे.


नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा, आज 12 बजे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा पार्षद दल की बैठक होगी. प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है. नैतिकता के आधार पर एजाज ढेबर को महापौर पद छोड़ देना चाहिए. बहुमत में कांग्रेस नहीं है इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. कल की बैठक में तय होगा आधार क्या-क्या रखा जाएगा.

वर्तमान में 70 सीटों वाली रायपुर नगर निगम में 31 पार्षद बीजेपी के हैं. वहीं कांग्रेस के पास 39 पार्षद हैं. हाल ही में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 1 पार्षद अजीत कुकरेजा को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है.


एग्जिट पोल एक सीमित सेम्पल है, हमारा सेम्पल साइज बहुत बड़ा है : सांसद अरुण साव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सीमित सेम्पल साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। 


एक-एक विधानसभा में गया। जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी। कमल खिलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के सामने प्रस्तुत की है, लगातार हमारे केंद्रीय नेताओं के प्रवास हुए हैं, सभाएं हुई हैं और कांग्रेस सरकार की जो विफलताएं हैं, हर वर्ग की जनता को कांग्रेस की सरकार ने ठगने का काम किया, धोखा देने का काम किया। अपराध का गढ़ बना दिया। 

नशे का गढ़ बना दिया। भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। विकास पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिसे वह अपनी उपलब्धि बता सके। इसलिए 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल एक अनुमान है। तब भी जिस तरह के रुझान एग्जिट पोल में सामने आए हैं, वे कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सदमा हैं और भाजपा के इस विश्वास पर मुहर लगा रहे हैं कि जनता ने कांग्रेस को छुट्टी दे दी है। 

भाजपा को छत्तीसगढ़ के विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी मिल रही है। यह केवल एक झलक है कि 80 पार के दावे करने वाली कांग्रेस किसी सर्वे में इसके आधे पर नजर आ रही है तो भाजपा 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा के वोट शेयर में भारी बढ़त तमाम एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है। 

कई सर्वे भाजपा की सीटों को ज्यादा भी दिखा रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 3 दिसंबर को जब मतगणना पूरी होगी तो पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस सभी सर्वे में अपने दावे से बहुत दूर है और भाजपा अपने दावे के मुताबिक जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।


भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही- धर्मेन्द्र प्रधान

No comments Document Thumbnail

बसना। बसना विधानसभा के गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के रामचंडी मंदिर परिसर में भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बसना विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल के समर्थन में जनसभा में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा की छत्तीसगढ़ और बसना के लोगों को जन-कल्याण से वंचित रखकर गांधी परिवार का एटीएम भरने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ हर तरफ आक्रोश है। यहां की जनता ने मन बना लिया है ‘अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो’ वादाखिलाफी करने वाली, किसानों को छलने वाली, माफिया को संरक्षण देने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। बसना की जनता का उत्साह और स्नेह बता रहा है कि इस बार छत्तीसगढ़ ने बीजेपी को आशीर्वाद देकर फिर से सेवा का अवसर देने का मन बना लिया है।


छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए अभूतपूर्व जनसमर्थन है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव के जनघोषणा पत्र में शराबबंदी, महिलाओं को 500 देने, ग्रामीण महिलाओं को हर वर्ष आपने चार सिलेंडर, वृद्ध व विधवा सहित पेशन की राशि 1000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया लेकिन नही किया उसे भी पूरा नहीं किया। महिला स्वसहायता समूह के कर्ज माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार रेड्डी टू ईट का काम करने वाली बहनों से रोजगार छीनकर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करके यह कार्य अपने चहेते ठेकेदार को दे दिया। यही नही गरीब परिवारों के 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को रोक दिया।

लेकिन जब से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, लगातार नारी सशक्तिकरण के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों शौचालय बनाकर मोदी सरकार ने नारी को सम्मान से जीने का अवसर प्रदान किया। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई। संसद में 33 प्रतिशत नारी वंदन अधिनियम पारित कराकर उन्हें नेतृत्व का अवसर प्रदान किया। अब छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने नारी को स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना का वादा अपने घोषणा पत्र में किया है। इसके तहत प्रत्येक विवाहित महिला को 12 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे। भाजपा की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे। 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे। भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000 सालाना मदद। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। पीएससी भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे। 500 में गैस सिलेंडर सहित अनेक योजनाएं हित मे लाएंगे। श्री प्रधान ने कहा आगे कहा कि बसना क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओ का आभाव है राजा ने यहां राज ही नही किया बल्कि क्षेत्र की जनता को लूटा है। यहां विकास की असीम संभावना है इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समर्थन देना होगा। भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने कहा यहां लड़ाई राजा और जनसेवक की बीच की लड़ाई जो हमेशा जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करता है जबकि राजा चुनाव जीतने के बाद बसना विधानसभा के कभी दिखाई नही देते। बसना विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है विगत 10 वर्षों से नीलांचल सेवा समिति का गठन कर जनता की सेवा किया है। जहां लोग कोरोना काल में लोग अपने-अपने घर मे छुप गए थे उस समय नीलांचल सेवा समिति अपनी सेवा भाव से हजारों लोगों की जान


बचाई और जो लोग अपनी जान गंवा बैठे उनके मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के 25 हजार माताओ और बहनों ने कलश धारण कर रिकार्ड बनाया। आज निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, चिकित्सा सेवा सहित सभी प्रकार की सेवाएं दे रहा है अगर आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त होगा तो ये सेवाएं और भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी,विधानसभा संयोजक डॉक्टर एनके अग्रवाल, पूर्व विधायक त्रिविक्रम भोई, सांसद प्रतिनिधि गोल्डी अग्रवाल, पूर्व माटीकला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग,जिलाध्यक्ष अश्वनी षड़ंगी, पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित, कोलता समाज महामंत्री मथामणी बढ़ाई, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांकरा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल,पिरदा मण्डल अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सनत गडतिया,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल, महामंत्री दुलिकेशन साहू, किशन अग्रवाल, कमलेश डड़सेना, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बिंदू नाग, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, सरपंच सुशीला मलिक, प्रदेश मंत्री जसवंत कौर सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व विधानसभा क्षेत्रवासी मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री के नगर आगमन पर भव्य स्वागत मोटरसाइकिल यात्रा

केंद्रीय मंत्री धमेन्द्र प्रधान का बसना नगर आगमन के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 अरेकेल बाईपास के पास पहुंचकर गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया जहां बाइक रैली, कीर्तन मंडली, बैंड बाजे-गाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए अऊ नई सहबो बदल के रहिबो के नारा लगाते हुए नगर के मुख्य मार्ग होते जनपद चौक से बस स्टैंड सड़क मार्ग से होते हुए शहीद वीरनारायण सिंह चौक से कार्यक्रम स्थल गढ़ फुलझर पहुंचे जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल ने रामेश्वर रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और जीत का आशीर्वाद मांगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.