Media24Media.com: टीम इंडिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label टीम इंडिया. Show all posts
Showing posts with label टीम इंडिया. Show all posts

IND vs AFG: भारत दूसरे टी20 में छह विकेट से जीता, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली

No comments Document Thumbnail

 IND vs AFG:  भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया अब 2-0 से आगे है। भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी हीरो रहे। दोनों खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को जमकर धोया। टीम इंडिया इस मैच में 173 के टारगेट को चेज कर रही थी। जिसे उन्होंने इन दोनों बल्लेबाजों की धाकड़ पारी के दमपर बड़ी आसानी से चेज कर लिया।


टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा भी कर लिया है। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए थे। इस पारी में गुलबदीन नैब ने 35 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इस पारी में गुलबदीन नैब के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के जड़े। लेकिन शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल की विस्फोटक पारी ने इस टारगेट को छोटा बना दिया। यशस्वी जयसवाल ने 68 रन की पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे 63 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं गेंद से उन्होंने एक विकेट भी झटका था।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में विराट कोहली ने 14 महीनों के लंबे इंतजार के बाद टी20 इंटरनेशनल में अपनी वापसी की। उन्होंने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके भी मारे। विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा से भी फैंस को इस मुकाबले में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी क्योंकि वे पहले मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। लेकिन इस मैच में भी वह डक पर आउट होकर चले गए। दोनों खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज सबसे ज्यादा अहम है।

मैच की पहली पारी में गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने एक बल्लेबाजी वाली पिच पर अफगानिस्तान को 172 रन बनाने दिए। इस दौरान अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट झटके। वहीं शिवम दुबे को एक सफलता हासिल हुई।


भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ODI सीरीज आज से, टीम इंडिया की ये हो सकती है प्लेइंग-11

No comments Document Thumbnail

IND vs SA: टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म होने के बाद अब बारी है वनडे मैचों की. केएल राहुल की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत आज(17 दिसंबर) से वनडे सीरीज का आगाज करेगी. पहला मैच आज (17 दिसंबर) को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होना है. टीम इंडिया की प्लेइंग में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं.


केएल राहुल की कप्तानी होगी टेस्ट

बता दें कि भारतीय टीम की इस सीरीज में कप्तानी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की कप्तानी टेस्ट होने वाली है. राहुल इससे पहले भी टीम इंडिया की कई मौकों पर कप्तानी कर चुके हैं. इस मैच में कप्तान के अलावा, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में शामिल करने के पूरे-पूरे चांस दिख रहे हैं.

रिंकू सिंह का डेब्यू लगभग तय

टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से ही मैच फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह का वनडे में इस मैच से डेब्यू होना लगभग तय है. बता दें कि रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के एक मैच में अपने T20I करियर की पहली फिफ्टी जड़ी थी. जिस तरह की फॉर्म में रिंकू हैं. उनका प्लेइंग-11 में शामिल होना लगभग तय दिख रहा है।

पहले वनडे में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह. 

World Cup 2023 : दिवाली पर टीम इंडिया ने भारतीय फैंस को जीत का दिया तोहफा

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 : विश्व कप  का 45वां मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स के बीच (IND vs NED) बेंगलुरु में खेला गया, जिसमें भारत को 160 रनों से शानदार जीत हासिल हुई। इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (94 गेंदों पर 128* रन) को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


मैच के बारे में अधिक बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50.0 ओवरों में 4 विकेट खोकर 410 रन बनाए थे और भारत के सामने 411 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने 94 गेंदों पर 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 128* रन बनाए थे। उनके अलावा, केएल राहुल 64 गेंदों पर 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 102 रनों के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

नीदरलैंड्स की ओर से तेज गेंदबाज बैस डी लीड ने 10 ओवरों में 82 रन खर्च करते हुए सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरन और स्पिनर रुलोफ वैन डर मर्व को 1-1 सफलता मिली।

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 411 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी नीदरलैंड्स की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 250 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह से भारत ने विश्व कप 2023 में लगातार अपनी 9वीं जीत हासिल की। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स की ओर से तेजा निडामनुरू ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। उनके अलावा, साइब्राण्ड एंगलब्रेक्ट (45) टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, विराट कोहली और रोहित शर्मा को 1-1 सफलता मिली।

IND vs ENG: शमी-बुमराह के तूफान के सामने अंग्रेज ढेर, टीम इंडिया ने 20 साल बाद इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में हराया

No comments Document Thumbnail

 IND vs ENG: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी है। आज लखनऊ में खेले गए अपने छठे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया है। भारत के 230 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का कोई खिलाड़ी शमी और बुमराह की गेंदों के आगे टिक नहीं पाया और 129 पर पूरी टीम आउट हो गई। हार के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।


भारत के 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई और 34.5 ओवर में 129 रन पर आकर ढेर हो गई और 100 रन से मैच हार गई। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। जबकि कुलदीप यादव ने 2 और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मैच के दौरान इंग्लैंड को लगातार दो बॉल पर दो झटके दिए, लेकिन हैट्रिक से चूक गए। शमी ने 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड किया। स्टोक्स खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद फिर 10वें ओवर की पहली बॉल पर शमी ने जॉनी बेयरस्टो (14) को क्लीन बोल्ड कर दिया। हालांकि हैट्रिक नहीं हो पाया।

इससे पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। यहां से लड़खड़ाती टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने संभाला और सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली। उनके बाद सूर्यकुमार यादव ने 49 रन और केएल राहुल ने 39 रन बनाकर टीम को 229 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए डेविड विली ने 3 विकेट लिए, जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 सफलता मिली।


Asia Cup 2023: श्रीलंकाई शेरों ने अंतिम गेंद पर बाबर की सेना को किया पराजित, खिताब के लिए टीम इंडिया से होगी भिड़ंत

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup 2023 : मेजबान श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना टीम इंडिया से रविवार को होगा. आखिरी ओवर में जमकर रोमांच देखने को मिला, जहां आखिर में श्रीलंका ने बाजी मारी.


कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. टीम ने मोहम्मद रिजवान की नाबाद 86 रन और इफ्तिखार अहमद की 47 रनों की पारी के दम पर 42 ओवरों में 252 रन बनाए थे.

श्रीलंका के लिए मथीषा पथिराना ने तीन जबकि प्रमोद मधूशन ने दो विकेट झटके. 253 रनों के जवाब में श्रीलंका का शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के लिए विकेटकीपर कुशाल मेंडिस ने एक छोर संभाले रखा और 91 रनों की जोरदार पारी खेली.

उनके अलावा सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने भी उपयोगी योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने दो जबकि इफ्तिखार ने तीन विकेट अपने नाम किए.


Asia Cup 2023: श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

No comments Document Thumbnail

 Asia Cup 2023:  टीम इंडिया  ने एशिया कप 2023  के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम  ने श्रीलंका  को 41 रनों से मात  दी है। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में भारत ने 213 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 172 रन पर सिमट गई। हालांकि हार के बावजूद टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले दुनिथ वेल्लालागे (4 विकेट और 42 रन नाबाद) को मैच ऑफ द मैच चुना गया।


भारत की ओर से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज 25 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद चरिथ असलंका (22 रन) और धनंजय डी सिल्वा (41 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। मगर लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। एक समय टीम को स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन था। तब बल्लेबाजी के लिए उतरे दुनिथ वेल्लालागे (42 रन नाबाद) ने डी सिल्वा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी टीम 172 रन के स्कोर पर आउट हो गई।

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। जबकि बुमराह और जडेजा को दो-दो सफलता मिली। हार्दिक पांड्या और मो. सिराज के खाते में एक-एक विकेट रहा।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 213 रन बना थे। कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 53 रन बनाए। इसके अलावा, केएल राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33, अक्षर पटेल ने 26 और शुभमन गिल ने 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालाग ने पांच विकेट, चरिथ असलंका ने चार विकेट और महिश तीक्ष्णा ने एक विकेट लिया। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 वर्षीय युवा दुनिथ वेल्लालागे को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


World Cup 2023: टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिला मौका कौन हुआ बाहर

No comments Document Thumbnail

 World Cup 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। BCCI के चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम अनाउंस किए। श्रीलंका के कैंडी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजित अगरकर के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से होगा।


यह है भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

एशिया कप के लिए घोषित 18 में से ही चुने गए 15 खिलाड़ी

श्रीलंका में इस समय चल रहे एशिया कप के लिए भारत की जो 18 मेंबर्स वाली टीम चुनी गई थी उन्हीं में से 15 खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में आए हैं। एशिया कप टीम में मौजूद तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम में युजवेंद्र चहल को भी मौका नहीं मिला है।

WI vs IND : टीम इंडिया हुई शर्मसार, 6 साल बाद WI से हारी T20 सीरीज

No comments Document Thumbnail

 IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज  के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क  स्टेडियम में खेला गया. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की थी, इसके बाद दो मैच टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में वापसी की थी. ऐसे में सीरीज का नतीजा आखिरी मैच में जाकर निकला. इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 166 रनों का टारगेट रखा था, जिसे विंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.


6 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीती टी20 सीरीज

इस हार के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की सीरीज जीत का सिलसिला टूट गया. इससे पहले वेस्टइंडीज आखिरी बार भारतीय टीम के खिलाफ साल 2017 में टी20 सीरीज जीती थी. उसके बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज कभी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई थी. उस सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को 1-0 से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को लगातार 5 टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी.

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. सूर्यकुमार यादव (61 रन) के सीरीज में दूसरे अर्धशतक की मदद से भारत ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए. सूर्यकुमार ने 45 गेंद की पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े. पारी के दौरान बारिश की आंख मिचौली होती रही जिससे दो बार मैच थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.

टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत

बायें हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने पहले ओवर में यशस्वी जायसवाल (05) और दूसरे ओवर में शुभमन गिल (09) के विकेट लेकर भारत को दोहरे झटके दिए। पिछले मैच में 84 रन की पारी खेलने वाले जायसवाल बैकफुट पर जाकर शॉट खेलने की कोशिश में हुसैन को ही कैच देकर पवेलियन पहुंचे जबकि गिल उनकी फुल लेंथ गेंद को स्वीप करने के प्रयास में पगबाधा आउट हुए. उन्होंने चौथे टी20 में 77 रन की पारी खेली थी. तिलक ने छठे ओवर में तीन चौके और एक छक्के से 19 रन जोड़े. इससे पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बावजूद भारत ने 51 रन बना लिए. लेकिन आठवें ओवर में भारत को 66 रन पर तीसरा झटका लगा जब रोस्टन चेस ने तिलक (27 रन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया .

 

Ind Vs WI: इंडिया ने चौथे टी20 में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया, सीरीज में बराबर

No comments Document Thumbnail

 Ind Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत टीम इंडिया के लिए निराशाजनक अंदाज में हुई थी. लगातार दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे. कोच राहुल द्रविड़ के टीम मैनेजमेंट के तरीकों और फैसलों पर भी उंगलियां उठ रही थीं. अब रविवार 13 अगस्त को पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा और ये मैच सीरीज की विजेता का फैसला करेगा क्योंकि टीम इंडिया ने लगातार दो जीत केे साथ सीरीज में जोरदार वापसी की है. सवाल ये है कि अचानक टीम इंडिया कैसे सीरीज में लौट पाई?


शनिवार 12 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 9 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारती टीम ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की विस्फोटक साझेदारी के दम पर सिर्फ 1 विकेट खोकर ही जीत दर्ज कर ली. टीम इंडिया ने 18 गेंद पहले ही मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल की.

टीम इंडिया का हुआ था बुरा हाल

अब बात करते हैं टीम इंडिया की वापसी की कहानी पर. इसके लिए पहले दो मैचों को याद करना होगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में पहले गेंदबाजी की थी. उसे जीत के लिए सिर्फ 150 रन बनाने थे लेकिन टीम इंडिया सिर्फ 145 रन ही बना सकी और हार गई. दूसरे मैच में भारत ने पहले बैटिंग की और सिर्फ 152 रन ही बना सकी. इस बार वेस्टइंडीज ने किसी तरह ये लक्ष्य हासिल कर लिया और सीरीज में 2-0 की बढ़त ली. इन दोनों मैचों में टीम इंडिया की बैटिंग बुरी तरह फ्लॉप रही थी.

कप्तान पंड्या की टीम को चुनौती

दूसरी हार के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने खुलेआम टीम की बैटिंग को फटकार लगाई थी और कहा था कि ये बिल्कुल भी खुश करने लायक बैटिंग नहीं है. इसके बाद कप्तान ने तीसरे टी20 से पहले फिर बल्लेबाजों को चैलेंज किया था कि किसी को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी. हार्दिक के इन बयानों और प्रोत्साहन का नतीजा दिखा कि भारतीय बैटिंग में जान आ गई और नतीजा लगातार दो सफलता के रूप में दिखा.

रंग में आए भारतीय बल्लेबाज

टीम इंडिया की गेंदबाजी लगातार अच्छा कर रही थी और तीसरे टी20 में भी ये सिलसिला जारी रहा. गयाना में हुए उस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 159 रन पर रोक दिया था. जवाब में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही थी. इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव ने आते ही काउंटर अटैक शुरू कर दिया. ये काउंटर अटैक की रणनीति ही भारत की वापसी की वजह बनी. सूर्या और तिलक वर्मा ने 87 रनों की धुआंधार साझेदारी से जीत पक्की की.

यही काउंटर अटैक आखिरी मैच में भी देखने को मिला, जब सामने मुश्किल लक्ष्य था. फ्लोरिडा में इससे पहले कभी ये इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ था. यशस्वी ने पारी की पहली ही गेंद को चौके के लिए भेजकर जोरदार शुरुआत की और यहीं से ताबड़तोड़ बैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ. जायसवाल और गिल ने 165 रन जोड़े और टीम इंडिया ने 17 ओवरों में ही जीत दर्ज कर वापसी की कहानी लिखी.

 

Asia Cup 2023 : टीम इंडिया को पहननी होगी वह जर्सी, जिस पर लिखा होगा पाकिस्तान का नाम

No comments Document Thumbnail

Asia Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा. भारतीय टीम जब एशिया कप 2023 में उतरेगी तो टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा.


दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के पास एशिया कप 2023 के होस्टिंग राइट्स हैं. हालांकि, टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा, जिसमें सिर्फ चार ही मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के मैच 9 मैच श्रीलंका में होंगे. इसकी शुरुआत 30 अगस्त होगी और जब भारतीय टीम 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी तो इस मैच में भारतीय टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा होगा.

वायरल हुई तस्वीर है बिल्कुल सच!

‘पाकिस्तान’ शब्द छपी जर्सी पहने भारतीय क्रिकेट सितारों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिन भारतीयों ने ये तस्वीरें देखीं, उन्होंने न केवल आश्चर्य व्यक्त किया, बल्कि आक्रोश की लहर भी पैदा हो गई।

इस फोटो में दिख रही जर्सी में कितनी सच्चाई है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन आमतौर पर इस बार एशिया कप का मेजबान देश पाकिस्तान है। ऐसे में भारतीय टीम मेजबान देश के सम्मान में ‘पाकिस्तान’ शब्द वाली जर्सी पहनेगी। यह इशारा उस खेल भावना का प्रतीक है जो क्रिकेट ने देशों के बीच फैलाया है।

 

IND vs AUS: वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज…

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया भारत को ने 21 रन हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज पर 2-1 जीत लिया।


वहीं टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के नाम शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में सूर्यकुमार एक बार फिर गोल्डन डक का शिकार हो गए हैं। यानी कि वह पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लाैट गए हैं। 29वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली (54) को स्पिनर एश्टन एगर ने शिकार बनाया। फिर जैसे ही मैदान पर सूर्यकुमार आए तो पहली गेंद का सामना करते ही बोल्ड हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवरों में 269 रनों पर ढेर हो गई थी. इसके बाद उसके गेंदबाजों ने शानदार काम किया और भारत में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों को नतमस्तक कर टीम इंडिया को 49.1 ओवरों में 248 पर समेट दिया और सीरीज जीती. क्या रहे तीसरे मैच में भारत की हार के कारण बताते हैं आपको.

बड़ा नहीं था लक्ष्य

मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा कि टीम को जो लक्ष्य मिला वो ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन दूसरी पारी में विकेट थोड़ा चुनौतीपूर्णा हो गया था. रोहित अपनी टीम की बल्लेबाजी से बिलकुल खुश नजर नहीं आए और कहा कि जीत के लिए जिस तरह की साझेदारियों की जरूरत थी वो उनकी टीम नहीं कर पाई. टीम इंडिया ने जिस तरह विकेट खोए कप्तान ने उसे निराशाजनक बताया और कहा कि इस तरह के विकेट पर सब खेलते आए हैं और खिलाड़ियों को खुद को मौका देना चाहिए.

सलामी बल्लेबाजी रोहित ने आगे कहा, जरूरी था कि एक बल्लेबाज आखिर तक टिका रहे. हर कोई अपना अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहा था पर ऐसा हुआ नहीं. हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं. यह किसी एक की नहीं बल्कि पूरी टीम की हार है.

किसी एक खिलाड़ी की नहीं पूरी टीम की हार

रोहित ने किसी एक खिलाड़ी पर हार की जिम्मेदारी डालने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वो किसी एक या दो खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं बता सकते क्योंकि ये हार पूरी टीम की है. टीम इंडिया को अगले पांच महीने में ऐसी ही कंडीशन में वर्ल्ड कप खेलना है जिसके लिए अहम है कि टीम सभी कमियों पर गौर करके.

 

दिल्ली टेस्ट जीतने पर ICC ने टीम इंडिया को दिया बड़ा गिफ्ट, तीनों फॉर्मेट में नंबर

No comments Document Thumbnail

IND vs AUS: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) का दबदबा पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। अपने घर पर तो टीम इंडिया को हराना किसी भी विदेशी टीम के लिए सपने जैसा बनकर रह गया है। इसका मुजायरा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में देखा गया, इस सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बैक टू बैक 2 मुकाबलों में मात दे दी है। 19 फरवरी को दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में कंगारुयों को रौंदकर टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी बड़ा फायदा हुआ है। जिसके बाद भारत तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन चुका है।


तीनों फॉर्मेट की बादशाह बनी Team India

नागपुर टेस्ट मैच जीतने के बाद आईसीसी की ओर से एक गलती के चलते टीम इंडिया (Team India) को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 करार दिया गया था। जिसके 6 घंटे के भीतर ही आईसीसी ने अपनी गलती सुधारी और भारत को दूसरे नंबर पर खिसका दिया। इस हरकत के बाद तमाम भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा। लेकिन अब टीम इंडिया आधिकारिक रूप से नंबर-1 की ओर बढ़ चुकी है। दिल्ली टेस्ट में शानदार जीत हासिल करने के साथ ही भारत (Team India) अब टेस्ट का भी बादशाह बन जाएगा।

दरअसल, आईसीसी के “प्रेडिक्टर” (ICC Predictor) के हिसाब से भारत के 121 अंक हो गए हैं। वहीं, दिल्ली में हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया 120 अंक के साथ दूसरे नंबर पर फिसल गया है। हालांकि इसकी अपडेट आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन किसी भी वक्त यह पूर्ति भी कर ली जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि 122 और ऑस्ट्रेलिया के 119 प्वाइंट्स हो जाएंगे और सीरीज को 4-0 से जीतने की सूरत में टीम इंडिया (Team India) के 124 अंक हो जाएंगे और कंगारू टीम 117 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी।

रोमांचक अंदाज में दिल्ली टेस्ट जीता भारत

वहीं बात की जाए दूसरे टेस्ट मैच की तो मेहमान कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जहां उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकोम्ब की बदौलत कंगारुयों ने 263 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया। इसके बावजूद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने पलटवार करते हुए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के करीब पहुंचने की नींव रखी। अंत में अक्षर पटेल ने तूफ़ानी बल्लेबाजी का मुजायरा करते हुए भारत को 262 रन के संयुक्त स्कोर पर पहुंचाया।

दूसरे दिन के खेल में 1 रन की बढ़त के साथ पारी की शुरुआत करने आई ऑस्ट्रेलिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में 62 रन बना डाले थे। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे की मेहमान इस बार कड़ी टक्कर देने वाले हैं। लेकिन तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी में कंगारू ऐसे फंसे कि मात्र 113 रन पर सिमट कर रह गए। लिहाजा भारत (Team India) को 115 रन का लक्ष्य मिला जिसे मेजबानों ने बड़ी आसानी से 6 विकेट शेष रहते अपने नाम कर लिया।

 

ICC Ranking - टीम इंडिया से चंद घंटे में छीन लिया टेस्ट में नंबर-1 का ताज

No comments Document Thumbnail

ICC Ranking :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग हमेशा ही चर्चा का कारण होती है. हर हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में खिलाड़ियों की जगहों में बदलाव होता है, टीमों की रैंक ऊपर-नीचे होती है और इस पर फैंस भी खूब बातें करते हैं. सबको हर बुधवार का इंतजार होता है जब ICC हर फॉर्मेट के लिए ताजा रैंकिंग जारी करती है और इन दिनों इसमें भारतीय क्रिकेट टीम  का जलवा है, जो खिलाड़ि़यों की रैंकिंग से लेकर टीम रैंकिंग में भी दबदबा बनाए हुए है. लेकिन इस बार ICC ने भारतीय फैंस को गच्चा दे दिया और कुछ ही घंटों में उसे नंबर एक टेस्ट टीम बनाकर फिर दूसरे नंबर पर धकेल दिया.


बुधवार 15 फरवरी को ICC ने इस हफ्ते के लिए अपडेटेड रैंकिंग जारी की, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों में दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं टीम रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला और भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गई. टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले हफ्ते ही पहले टेस्ट मैच में हराया था और इसके चलते एक बार के लिए ये बदलाव सही भी लगा लेकिन रेटिंग पॉइंट्स में भारी बदलाव के कारण संदेह था.

देर शाम ये संदेह सही भी साबित हुआ, जब ICC ने फिर से रैंकिंग में बदलाव किया और अपनी वेबसाइट पर सही रैंकिंग को अपडेट कर दिया. असल में दोपहर करीब 1 बजे हुए बदलाव के बाद टीम इंडिया 115 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के 111 पॉइंट्स बताए गए और उसे दूसरे स्थान पर दिखाया गया. इस अपडेट ने टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बना दिया.

ICC की इस गलती ने हर किसी को चौंका दिया और हर कोई यही समझ रहा था कि टीम इंडिया नंबर एक रैंक पर पहुंच गई है. यहां तक कि BCCI के सचिव जय शाह ने भी शाम के वक्त एक ट्वीट किया और टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने पर बधाई दी. उनका ये ट्वीट भी जाया ही साबित हुआ, क्योंकि तब तक हकीकत बदल गई थी और सिर्फ 6 घंटों के अंदर टीम इंडिया फिर से नंबर 2 हो गई.

सबसे बड़ी हैरानी इस बात की है कि ये रैंकिंग में गलती का ये पहला मामला नहीं है. पिछले महीने ही ICC ने बिल्कुल यही गलती की थी और टीम इंडिया को टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बना दिया था. उस वक्त भी ICC ने 2 घंटों के अंदर इसमें बदलाव करते हुए स्थिति को साफ किया था. हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया के पास पहली रैंक हासिल करने का मौका है और इसके लिए उसे ऑस्ट्रेलिया पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी.


ICC Ranking 2023 : ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग में वनडे, टी20 के बाद टेस्ट में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया

No comments Document Thumbnail

ICC Ranking 2023 : टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन गई है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के बाद यह कारनामा करने वाली दुनिया की अब तक की दूसरी टीम बनी है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारत ने टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। वनडे और टी-20 में पहले से भारतीय टीम नंबर-1 पोजीशन पर है। भारत के टेस्ट में 115 पाॅइंट्स हो गए है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 111 पाॅइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।


रैंकिंग कायम रखने के लिए जीतनी होगी सीरीज

भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज को 2-0 या इससे बेहतर अंतर से जीतना होगा। नागपुर में भारत ने जैसा खेल दिखलाया है उससे यह काम खास मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। अब दोनों के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है।


वनडे में भारत ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे

भारत वनडे रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया से 2 अंक आगे है। भारत के 114 पॉइंट है, वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 112 अंक है। भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के पॉइंट बराबर है ,लेकिन न्यूजीलैंड ने 29 और इंग्लैंड ने 33 मैच खेले है। इस वजह से न्यूजीलैंड ऊपर है।


कब अपडेट होती है टीम रैंकिंग?

ICC टीमों की रैंकिंग हर सीरीज के बाद अपडेट करता है। 14 फरवरी को वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई। जिसके बाद 15 फरवरी को टेस्ट टीम रैंकिंग अपडेट हुई। 1 अक्टूबर को हर साल ICC रैंकिंग का वार्षिक अपडेट होता है।

9 फरवरी से शुरू होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज

9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट भारत जीत चूका है। अब 17 से 21 फरवरी तक दूसरा, एक से 5 मार्च तक तीसरा और 9 से 13 मार्च तक चौथा टेस्ट होगा। फिर 17, 19 और 22 मार्च को 3 वनडे भी होंगे।

IND Vs NZ 1st t20 : न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता मैच, सीरीज में 0-1 से पिछड़ी टीम इंडिया

No comments Document Thumbnail

 IND Vs NZ 1st t20 :  नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन t20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे।


 

IND Vs NZ 1st t20 : डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

IND Vs NZ 1st t20 : भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।


भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। आज शाम करीब 6 बजे स्पेशल चार्टर प्लेन से रायपुर पहुंची। भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम का रायपुर एयरपोर्ट से लेकर होटल पहुंचने तक के पूरे रास्ते में खेलप्रेमियों ने क्रिकेटरों का स्वागत किया। होटल पहुंचते ही टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे से किया गया।

        राजकीय गमछा पहनाकर किया गया खिलाड़ियों का स्वागत- अभिनंदन

खिलाड़ियों ने भी छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को देर तक अपने कंधे पर सजाये रखा। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांडया, गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेज गेंदबाज उमरान मलिक, विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर सहित कई खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के राजकीय गमछे को धारण किया। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी राजकीय गमझे को पहनकर काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संरक्षित और उनको एक नई पहचान देने के लिए छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा, छत्तीसगढ़ के राज्य गीत का गायन, अतिथियों का  राजकीय गमछा से स्वागत, तीज त्योहारों का परंपरा अनुसार विशेष रूप से आयोजन किया जा रहा है।

खाने में भी छत्तीसगढ़िया स्वाद

पहली बार राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मैच की तैयारी में रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तो पूरी तरह से तैयार है ही। मेहमान नवाजी के लिए रायपुर के होटलों में भी शानदार व्यवस्था की गयी है। खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़िया स्वाद से भी परिचय कराया जायेगा। मिलेट्स सूप और मिलेट्स स्लाद के साथ-साथ छत्तीसगढ़िया पारंपरिक स्वाद भी खाने में देखने को मिलेगा।

21 को है मैच, कल करेगी दोनों टीमें प्रैक्टिस

रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को दुधिया रोशनी में मैच खेला जायेगा। ये पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच है, लिहाजा स्टेडियम पूरी क्षमता के साथ भरी होगी। भारतीय टीम के हैदराबाद में फार्म को देखते हुए रायपुर में भी दिलचस्प मैच की उम्मीद है। इससे पहले शुक्रवार को दोनों टीमें प्रैक्टिस के लिए उतरेगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 39 साल में पहली बार वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप

No comments Document Thumbnail

शुक्रवार को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 96 रन से हराकर 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। मैच में वेस्टइंडीज के सामने 266 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 37.1 ओवर में 169 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। ओडीयन स्मिथ (36) टॉप स्कोरर रहे। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खाते में 3-3 विकेट आए। दीपक चाहर और कुलदीप यादव ने 2-2 चटकाए।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (80) टॉप स्कोरर रहे। जबकि ऋषभ पंत ने भी बढ़िया 56 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जबकि अल्जारी जोसेफ और हैडन वॉल्श ने 2-2 विकेट लिए।

पहली बार क्लीन स्वीप

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी, तब से भारत एक बार भी 50 ओवर फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप नहीं कर सका था, लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 39 साल में पहली बार ये इतिहास भी रच दिया। हालांकि वेस्टइंडीज 3 बार टीम इंडिया के खिलाफ क्लीन स्वीप कर चुका है।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने किया निराश

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और शाई होप (5) को मोहम्मद सिराज ने LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने 4 गेंदों के अंदर ब्रैंडन किंग (14) और शमर ब्रुक्स (0) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। चौथे विकेट के लिए डैरेन ब्रावो और निकोलस पूरन ने 49 गेंदों पर 43 रन जोड़कर टीम की पारी को संभाला, लेकिन इस पार्टनरशिप को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रावो (20) को आउट कर तोड़ा।

प्रसिद्ध ने अपने अगले ही ओवर में जेसन होल्डर (6) को कैप्टन रोहित के हाथों कैच आउट कराया। फैबियन एलन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। एलन का विकेट कुलदीप के खाते में आया। कप्तान निकोलस पूरन भी टीम की पारी को नहीं संभाल सके और 39 गेंदों पर 34 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। वेस्टइंडीज की आधी टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी। शमर ब्रुक्स पहली और फैबियन एलन दूसरी बार वनडे में शून्य पर आउट हुए।

ओडीयन स्मिथ ने 18 गेंदों पर 36 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हैडन वॉल्श और अल्जारी जोसेफ ने 9वें विकेट के लिए 77 गेंदों पर 47 रन जोड़े। वहीं श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 124 गेंदों पर 110 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप ने टीम इंडिया को फिर मैच में ला दिया। हैडन वॉल्श ने पंत (56) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को चौथी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 6 रन बनाकर फैबियन एलन की गेंद पर आउट हुए। बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर 80 रन बनाकर हैडन वॉल्श की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। उनसे शतक की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 

दीपक चाहर ने बल्ले से बढ़िया योगदान दिया और 38 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। ऋषभ पंत (56) का वनडे में ये 5वां अर्धशतक रहा। पिछली 8 वनडे पारियों में पंत का ये चौथा 50+ स्कोर रहा। श्रेयस अय्यर (80) का वनडे में ये 9वां अर्धशतक रहा। अय्यर (80) का वेस्टइंडीज के खिलाफ ये सबसे बढ़िया प्रदर्शन रहा। वॉशिंगटन सुंदर ने 34 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली।  अल्जारी जोसेफ ने पारी के चौथे ओवर में टीम इंडिया को दो बड़े झटके पहुंचाए। ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (13) को बोल्ड किया और 5वीं गेंद पर विराट कोहली (0) को विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराया। 

टीम इन दो झटकों से संभल भी नहीं पाई थी कि ओडीयन स्मिथ ने शिखर धवन (10) का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को तीसरी कामयाबी दिलाई। भारत ने तीनों विकेट सिर्फ 42 रन के अंदर गंवा दिए। विराट कोहली 15वीं और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरी बार वनडे में 0 पर आउट हुए। कोहली ने पिछली 21 वनडे पारियों से शतक नहीं लगाया है। ये लगातार 7वीं वनडे सीरीज है, जिसमें कोहली ने शतक नहीं लगाया है। इस सीरीज में विराट ने 8.65 की औसत से 26 रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर से आगे निकले रोहित शर्मा

पारी में 8 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा (221) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (215) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित से आगे क्रिस गेल (316) और राहुल द्रविड़ (342) के नाम आते हैं। टीम इंडिया ने प्लेइंग-XI में 4 चेंज किए थे। केएल राहुल की जगह शिखर धवन, दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला। वहीं शार्दूल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को चुना गया। 

वेस्टइंडीज के लिए कीरोन पोलार्ड अभी भी फिट नहीं हो पाए हैं और उनकी जगह निकोलस पूरन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टीम इंडिया में रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज ने मैच खेला वहीं वेस्टइंडीज में शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, हैडन वॉल्श, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और केमार रोच ने पारी खेली।

T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से पहली बार हारी टीम इंडिया, 10 विकेट से मिली शिकस्त

No comments Document Thumbnail

T20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा। पाक ने कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों की बदौलत 17.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की भारत पर ये पहली जीत है। 


बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने टीम को सावधानी पूर्वक शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले में 43 रन जोड़े। नौवें ओवर में जडेजा की गेंद पर बाबर आजम ने छक्का जड़कर रनों की रफ्तार को बढ़ाना शुरू किया। 13वें ओवर में बाबर ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर छक्का जड़कर टी20 इंटरनेशनल में 21वां अर्धशतक जड़ा। रिजवान ने भी कप्तान का अच्छा साथ निभाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। बाबर ने 52 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली। रिजवान 55 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने शुरुआती झटकों के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ 7 विकेट पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान विराट कोहली ने पहले ओवर में क्रीज पर कदम रख दिया था। उन्होंने 19वें ओवर में आउट होने से पहले 49 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल है। शाहीन शाह अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के कारण भारत एक समय तीन विकेट पर 31 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। कोहली ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी की।

टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं थी शुरुआत

भारत के लिए शुरुआत किसी भी तरह से अच्छी नहीं रही। कोहली ने टॉस गंवाया और भारत ने उसके बाद 13 गेंद और 6 रन के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (0) और केएल राहुल (3) के विकेट गंवा दिए। रोहित की बायें हाथ के तेज गेंदबाज के सामने कोण लेकर अंदर आती गेंद पर कमजोरी फिर खुलकर सामने आई। अफरीदी ने उन्हें पहले ओवर में पगबाधा आउट करने के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर राहुल की गिल्लियां उड़ा दी। सूर्यकुमार यादव (8 गेंदों पर 11) ने अफरीदी पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़कर आत्मविश्वास जगाया, लेकिन हसन अली की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने विकेट के पीछे शानदार कैच लेकर उनकी पारी लंबी नहीं खिंचने दी। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन था।

कप्तान विरोट कोहली ने जड़ा अर्धसतक

विराट कोहली का अफरीदी पर 'कॉउ कार्नर' पर लगाया गया छक्का देखने लायक था, लेकिन सूर्यकुमार के आउट होने के बाद उन्हें भी संभलकर खेलना पड़ा। पंत के शादाब खान पर शार्ट फाइन लेग पर लगाए गए चौके से भारत 9 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा। पंत ने एक हाथ के सहारे छक्के लगाने के अपने कौशल का नजारा हसन अली के खिलाफ दिखाया, जिनके पारी के 12वें ओवर में उन्होंने लगातार गेंदों पर स्क्वायर लेग और लांग ऑफ पर छक्के जड़े। लेकिन मैच जब पासा पलट रहा था, पंत खतरनाक नजर आ रहे थे तब उन्होंने लेग स्पिनर शादाब खान की गेंद हवा में लहराकर गेंदबाज को वापस आसान कैच थमा दिया।

T20 में पाक से पहली बार हारी टीम इंडिया

पंत के आउट होने के बाद रन गति फिर धीमी पड़ गई। भारत 15 ओवर में तिहरे अंक तक पहुंच पाया। भारत ने बीच के 9 ओवरों में 64 रन बनाए और पंत का विकेट गंवाया। उसने अंतिम पांच ओवरों में 3 विकेट के एवज में 51 रन जोड़े। कोहली ने पाकिस्तान ने 45 गेंदों में अर्धशतक जमाया, लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रविंद्र जडेजा संघर्ष करते रहे। हार्दिक पंड्या भी 11 रन बना पाए। अफरीदी 19वें ओवर में दूसरा स्पैल करने आए और उन्होंने कोहली को आउट करके उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में एक और नाबाद पारी खेलने से रोक दिया। कोहली ने इससे पहले 78, 36 और 55 रन की तीन नाबाद पारियां खेली थी। ओवर ऑल अगर बात करें तो टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान से हारी है।

टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने कहा क्रिकेट को अलविदा, अपने कप्तानों का किया शुक्रिया अदा

No comments Document Thumbnail

टीम इंडिया (Team india) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने क्रिकेट को अलविदा (Goodbye to cricket) कह दिया है। पार्थिव पटेल ने साल 2018 में टीम इंडिया (Team india) के लिए आखिरी बार क्रिकेट खेला था, जिन्हें हम क्रिकेट (Cricket) के किसी भी फॉर्म में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।






https://twitter.com/parthiv9/status/1336547838969475073




बता दें कि पार्थिव पटेल ने साल 2002 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में क्रिकेट में डेब्यू किया था। पार्थिव इस साल आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पार्थिव पटेल के नाम टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है। पार्थिव पटेल ने टीम इंडिया के लिए 25 टेस्ट मैच खेलते हुए 31.13 के औसत से 934 रन बनाए। साथ ही वे 6 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। वहीं पार्थिव पटेल का आईपीएल करियर खासा लंबा रहा।






https://twitter.com/parthiv9/status/1336562734863933446




पार्थिव पटेल ने ट्विटर के जरिए क्रिकेट को अलिवदा कहने का एलान किया है। पार्थिव पटेल ने लिखा है कि, 'मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई ने जिस तरह से मेरा साथ दिया है उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।'













वहीं पार्थिव पटेल ने उन सभी कप्तानों को धन्यवाद दिया है, जिनकी अगुवाई में वे टीम इंडिया के लिए खेले है। पार्थिव पटेल ने खासतौर पर सौरव गांगुली को शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उनके लिए बहुत ही प्यारा से संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा है 'दादा का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। एक कप्तान के तौर गांगुली ने हमेशा मेरा साथ दिया और उनके साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।'









पिता की जिम्मेदारी पूरी करना चाहते हैं पार्थिव पटेल





बता दें कि पार्थिव पटेल ने परिवार को वक्त देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कहने की बात कही है। पार्थिव पटेल का कहना है कि वे एक क्रिकेटर के रूप में अपनी जिंदगी जी चुके हैं। इसके बाद अब उनके ऊपर पिता के तौर पर कुछ जिम्मेदारियां हैं, जिन्हें अब वे पूरा करना चाहते हैं। पार्थिव ने आखिरी में कहा कि 'मुझे उम्मीद है कि मुझे याद रखा जायेगा।' 


Ind vs Aus 3rd ODI : Team India के पास लाज बचाने का मौका

No comments Document Thumbnail

कैनबरा : भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज (ODI) का आखिरी मैच आज कैनबरा (Canberra) में खेला जाना है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है और इस मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा, वहीं सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया (Team India) इस मैच में सम्मान बचाने उतरेगी।





यह भी पढ़ें : –छत्तीसगढ़ में Corona ने बरसाया कहर ,1893 नए मरीजों की हुई पहचान, 28 की मौत





विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहले दो मैचों में अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर टीम इंडिया के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए, अब देखना यह होगा कि क्या कप्तान विराट कोहली आखिरी मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदवाल करते हैं या नहीं। कहा जा रहा है कि टीम में नवदीप सैनी की जगह शार्दुल ठाकुर या टी नटराजन को शामिल किया जा सकता है। वहीं मंयक अग्रवाल के जगह मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना।





यह भी पढ़ें : –एक साल में 23 बच्चों का ‘पिता’ बना ये शख्स, महिलाएं क्यों पसंद करती हैं





भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन





शिखर धवन, शुभमन गिल, विराट कोहली(कप्तान), मनीष पांडे, केएल राहुल(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, टी नटराजन





ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन





आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, डेनियल सैम्स, मिचेल स्टार्क, एडम जैम्पा और जोश हेजलवुड।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.