Media24Media.com: उत्तराखंड न्यूज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label उत्तराखंड न्यूज. Show all posts
Showing posts with label उत्तराखंड न्यूज. Show all posts

अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 6 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दूसरे राज्यों की तरह ही तेजी से बढ़ रहा है। इसी बीच टिहरी जनपद के गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पांच लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो ट्रैकिंग के लिए आए थे। पश्चिम बंगाल के यात्रियों का बोलेरो ट्रैकिंग के लिए गंगोत्री उत्तरकाशी जा रहे थे। इसी दौरान कमांद के पास खाई में गिर गया।

खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। इससे सभी 6 सवार यात्रियों की झुलसने और खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक दंपती और उनका बेटा भी शामिल है। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर सिंगल रोड है और सड़क भी खराब हालत में थी। उत्तरकाशी की तरफ जा रहा बोलेरो वाहन ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कमांद से पांच किमी पहले कोटीगाड़ में अनियंत्रित होकर पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया।

आलवेदर रोड में काम कर रहे श्रमिकों ने गाड़ी गिरते हुए देखा। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई और हादसे की सूचना प्रशासन को दी। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में 6 लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थे, जो आग में झुलस गए और तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे।

पहाड़ी पर नीचे की सड़क पर गिरा वाहन

वाहन सड़क से पहाड़ी पर नीचे की सड़क पर गिरा और उसके बाद लगभग 70 मीटर नीच खाई में गिर गया। मृतकों के साथी एक अन्य वाहन में चल रहे थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। मृतकों के साथ आए यात्री कुशल ने बताया कि वह सभी कोलकाता के गंगोत्री माउंटेयरिंग क्लब के सदस्य हैं और गंगोत्री केदारताल ट्रैक के लिए आये थे। हर साल क्लब के सदस्य ट्रैकिंग के लिए उत्तरकाशी आते रहते हैं। बुधवार सुबह ही वे सभी ट्रेन से रायवाला पहुंचे और वहां से दो वाहनों में सवार होकर उत्तरकाशी के लिए निकले थे। इनमें से प्रदीप दास रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे और मदन मोहन कोलकाता में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत थे।  

राजस्थान में 4 लोगों की मौत

इससे पहले राजस्थान के कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। निजी ट्रेवल्स की बस अहमदाबाद से कानपुर जा रही थी। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इसी बीच कोटा-बारां हाईवे 27 पर सिमलिया के पास बस ड्राइवर ने गुटखा थूकने की कोशिश की और उसका बैलेंस बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होते ही सड़क पर खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी।

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 14 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

No comments Document Thumbnail

उत्तराखंड हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला चंपावत जिले का है, जहां के सुखीढांग-डांडामिनार मार्ग पर बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 16 लोग सवार थे, जिनमें से 14 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल गंभीर रूप से घायल ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




पुलिस के मुताबिक ये भीषण हादसा बुडम से करीब 3 किलोमीटर आगे हुआ। सभी लोग काकनाई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी से लौट रहे थे। मरने वालों में ज्यादातर लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 14 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाला।  हादसे में घायल वाहन चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

डंडा और कठौती गांव के रहने वाले थे सभी मृतक 

पुलिस के मुताबिक मृतक काकनाई के डंडा और कठौती गांव के हैं। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मैक्स ओवर राइडिंग के कारण हादसा हुआ है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

PM मोदी ने जताया शोक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में एक दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की मंगलवार को घोषणा की। उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुखीढांग-डांडामिनार मार्ग पर सोमवार देर रात एक वाहन के गहरे खड्ड में गिरने से उसमें सवार 11 बारातियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। कुमाऊं के DGP नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सुखीढांग रीठा साहिब रोड के तड़के उस समय हुआ हादसा हुआ जब हादसे के शिकार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया कि 'उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। इसमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजन के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।' कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’ हादसा उस समय हुआ जब वे लोग टनकपुर में एक विवाह समारोह में शिरकत कर डांडा ककनाई गांव लौट रहे थे। 

 

देवों की नगरी उत्तराखंड में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या से सनसनी, पुरानी दुश्मनी की आशंका

No comments Document Thumbnail

देवों की नगरी उत्तराखंड के नानकमत्ता में एक जौहरी और उसके परिवार के लोगों की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने जौहरी, उसकी मां-दादी और चचेरे भाई की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की है। बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-125 पर देवहा नदी के किनारे जौहरी और उनके चचेरे भाई का शव मिला। जबकि जौहरी की बुजुर्ग मां और दादी के शव घर के अंदर खाट से बरामद हुए। एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या के खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हत्या का कारण मान रही है। पुलिस के मुताबिक अंकित रस्तोगी उर्फ अजय रस्तोगी बेटे शिव शंकर और उसकी मां आशा रस्तोगी वार्ड नंबर 6 नानकमत्ता में रहते थे और अंकित ने करीब एक महीने पहले घर पर दुकान खोली थी। कुछ समय पहले अंकित का मामा भाई उदित रस्तोगी (24) बेटे अनिल रस्तोगी निवासी शाही बरेली और मामा दादी सन्नो देवी उसके घर पर रह रहे थे।

धारदार हथियार से हत्या

बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के कुछ बच्चों ने एनएच 125 से जुड़े लिंक रोड सिद्धवड़िया मार्ग पर पुल से करीब सौ मीटर दूर दो युवकों के क्षत-विक्षत शव देखे और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवकों के सिर, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों को धारदार हथियारों से बुरी तरह से काटा गया था।

पुरानी दुश्मनी की आशंका

चौहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अभी भी कुछ भी कहने से बच रही है और उसका कहना है कि जांच चल रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस मामले में पुरानी रंजिश हो सकती है। जिस तरह से घर के बाहर दो शव मिले और घर के अंदर दो शव मिले, उससे पुरानी रंजिश के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हालांकि घर की कुछ अलमारी भी खुली मिली हैं, जिसके कारण ऐसा लग रहा है कि हत्यारों ने घटना को डकैती दिखाने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में डकैती या डकैती जैसे कोई सबूत नहीं मिले हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने पांच टीमें गठित की है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत, कई घायल

No comments Document Thumbnail

देवों की नगरी उत्तराखंड दिन-ब-दिन हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला देहरादून का है, जहां विकासनगर के पास बुल्हाड़ बायला रोड़ पर यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी ग्रामीण एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के पीछे ओवरलोडिंग एक वजह हो सकती है। 


पुलिस ने बताया कि बस छोटी थी, जिसमें 25 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि जिस रूट से ये बस निकल रही थी, वहां ज्यादा बस नहीं हैं। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोग एक ही बस में सवार थे। हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दुख जताया है। 

CM ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि 'चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। जिला प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने और घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।'


वहीं उन्होंने सड़क हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून को जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने वाहन दुर्घटना में मृतक आश्रित को 50-50 हजार रुपये और गंभीर घायलों को 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के निर्देश दिए हैं।

2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

केंद्र सरकार ने भी हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष की ओर से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषण की है, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इधर, मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हादसे के पीछे की बड़ी वजह ओवरलोडिंग थी। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई यूटिलिटी वाहन में 25 सवारियां थीं।

उत्तराखंड आपदा से 3 दिन में 72 लोगों की मौत, 26 घायल, 4 अभी भी लापता

No comments Document Thumbnail

देवों की नगरी उत्तराखंड में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है। प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की घटना से 3 दिनों के अंदर 72 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान अलग-अलग हादसों में कम से कम 26 लोग घायल हुए है। जबकि 224 घर बुरी क्षतिग्रस्‍त हो गए है। प्रदेश में आई आपदा के दौरान लापता लोगों में से 4 का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में हुए कई हादसों के चलते 17 अक्‍टूबर से 19 अक्‍टूबर तक कुल 72 लोगों की मौत हुई है। 

उत्तराखंड में राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन का काम लगातार जारी है। इस बीच रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। वहीं रविवार को सुबह से ही धूप खिली रही, लेकिन शाम को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। प्रदेश में भारी बारिश के दौरान मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई, जहां बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गंगोत्री की ऊंची चोटियां भी बर्फ से ढंकी हैं। 


प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद आई आपदा के बाद मौसम साफ रहेगा। हालांकि, देहरादून समेत अन्य शहरों में रविवार शाम को बारिश हुई। देहरादून और मसूरी में रविवार शाम को अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। फिलहाल सोमवार से 4 दिन देहरादून समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। IMD के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी जिलों में बारिश संभावना जताई गई। इसके साथ ही ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा येलो अलर्ट जारी किया है।

आने वाले दिनों तक मौसम रहेगा साफ: IMD

गौरतलब है कि बादलों की तेज बारिश के साथ देर शाम तक बारिश के कई दौर चले। इस दौरान मौसम काफी ठंडा हो गया। वहीं रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया था। इस हिसाब से तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 25 से 28 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा।

उत्तराखंड में कुदरत ने फिर बरपाया कहर , बादल फटने से 3 की मौत, 4 लापता

No comments Document Thumbnail

देवों की नगरी उत्तराखंड में कुदरत ने एक बार फिर कहर बरपाया है। उत्तरकाशी के मांडो गांव में रविवार को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बादल फटने के बाद यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। बादल फटने के बाद SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।  SDRF के टीम इंचार्ज जगदंबा प्रसाद ने बताया कि मांडो में बादल फटने की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चार लोग लापता भी हो गए हैं।





जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में रविवार देर रात बादल फटने से इलाके के कई गांवों में पानी भर गया। बादल फटने से भागीरथी नदी समेत लोकल गाड़-गदेरे उफान पर आ गए और बाढ़ की स्थिति बन गई। इसकी वजह से मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के घरों में पानी भर गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए। SDRF और आपदा प्रबंधन की टीम ने दो महिलाएं और एक बच्ची का शव बरामद कर लिया है। जिनकी शिनाख्त माधरी देवी (उम्र 42), रीतू (उम्र 38) और कुमारी ईशु (उम्र 6) के रूप में हुई है।


https://twitter.com/ANI/status/1416924680515031040?s=19


SDRF और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद है और उन्हीं की मदद से मलबे में फंसे गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा सका है। जानकारी के मुताबिक मांडो गांव में के कई मकानों में पानी घुस गया है, जिसके बाद दो घर ध्वस्त हो गए और तीन लोग इसके मलबे में दब गए थे। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने के मुताबिक बादल फटने से गांव में गदेरे में उफान आ गया और उससे पानी और मलबा घरों पर आ गिरा।  


CM धामी ने दिए बचाव कार्य के निर्देश


वहीं उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने इलाके के DM से फोन पर बात की और बचाव कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि 'रविवार शाम उत्तरकाशी जनपद के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि-बादल फटने की दुःखद घटना हुई है। जिला प्रशासन, SDRF, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। DM को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रभावितों की कुशलता की कामना करता हूं।'


मौसम  विभाग ने जारी किया अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के बाकी इलाकों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के साथ ही राजस्व, पुलिस, सिंचाई, लोक निर्माण सहित तमाम विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों के अधिकारियों को आपदा की स्थिति में राहत कार्य में हिस्सेदारी निभाने के आदेश हैं।


उफान पर नादियां


बता दें कि उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, भागीरथी, अलकनंदा, मंदाकिनी, पिंडर, नंदाकिनी, टोंस, सरयू, गोरी, काली, रामगंगा जैसी नदियां चेतावनी स्तर से थोड़ ही नीचे बह रही हैं। वहीं बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जहां रायवाला में सर्वाधिक 120 मिलीमीटर, ऋषिकेश में 105.2 मिमी, कोटद्वार में 97 मिमी, खटीमा में 83 मिमी, मोहकमपुर में 80 मिमी, मसूरी में 70 मिमी, जसपूर में 50 मिमी और सहसपुर में 43 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 


 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.