Media24Media.com: पेंशन अपडेट के बहाने खाते पर डाका, रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹7.49 लाख की ठगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पेंशन अपडेट के बहाने खाते पर डाका, रिटायर्ड रेलकर्मी से ₹7.49 लाख की ठगी

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी को निशाना बनाकर बड़ी ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। ठग ने खुद को DRM कार्यालय का कर्मचारी बताकर पेंशन से जुड़े PPO नंबर को अपडेट कराने का झांसा दिया। इसके बाद मोबाइल में HRMS ऐप और बैंक ऑफ बड़ौदा से संबंधित लिंक डाउनलोड करवाकर पीड़ित के बैंक खाते से 7 लाख 49 हजार 783 रुपए पार कर दिए। घटना सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AI - DRM कर्मचारी बनकर किया फोन

आधी रात को आया फोन, पेंशन अपडेट का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार, रायपुरा स्थित विकास विहार कॉलोनी निवासी श्रद्धा जोल्दे (52) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 11 अक्टूबर की आधी रात उनके पति राजू जोल्दे के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को DRM कार्यालय का कर्मचारी बताया और रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के PPO नंबर अपडेट कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

आरोपी ने कहा कि रिटायरमेंट के एक साल बाद पेंशन संबंधी रिकॉर्ड अपडेट कराना जरूरी है। उसकी बातों में आकर राजू जोल्दे ने बताए गए निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया।

HRMS ऐप डाउनलोड कराकर बैंक खाते में लगाई सेंध

ठग ने पेंशन अपडेट की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर पीड़ित को मोबाइल में रेलवे का HRMS ऐप डाउनलोड करने को कहा। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा एक लिंक भी डाउनलोड करवाया। आरोपी के बताए तरीके से मोबाइल पर प्रक्रिया पूरी करने के कुछ ही समय बाद बैंक खाते से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने लगे।

जब तक पीड़ित परिवार को खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली, तब तक ठग 7,49,783 रुपए निकाल चुके थे। अचानक खाते से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

कॉल करने वाले नंबर और ट्रांजेक्शन की पड़ताल

मामले में डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस उस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है, जिससे आरोपी ने रिटायर्ड रेलकर्मी को फोन किया था। साथ ही जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं और ठगी की रकम कहां ट्रांसफर की गई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.