Media24Media.com: धान की मिंजाई करते समय दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसा किसान का हाथ; डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धान की मिंजाई करते समय दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसा किसान का हाथ; डॉक्टरों को काटना पड़ा पंजा

Document Thumbnail

कांकेर के श्याम नगर में हुआ हादसा, गंभीर हालत में किसान को पखांजूर से धमतरी किया गया रेफर; ऑपरेशन कर बचानी पड़ी जान


कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धान की मिंजाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिंजाई मशीन की चपेट में आने से किसान नरेश बड़ाई का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चोट इतनी गंभीर थी कि डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान उनका दाहिना पंजा काटकर अलग करना पड़ा। इस घटना के बाद किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

धान की मिंजाई के दौरान मशीन में फंसा हाथ

मिली जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी किसान नरेश बड़ाई अपने खेत में धान की मिंजाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका दाहिना हाथ मशीन के अंदर चला गया। मशीन की चपेट में आने से हाथ का पंजा करीब 99 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल किसान की मदद की।

गंभीर हालत में धमतरी किया गया रेफर

हादसे के बाद ग्रामीणों की सहायता से नरेश बड़ाई को उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें धमतरी रेफर कर दिया। धमतरी में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनका दाहिना पंजा काटकर अलग कर दिया।

हादसे से किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धान की मिंजाई के दौरान हुए इस हादसे ने किसान परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। खेती-किसानी के व्यस्त सीजन में परिवार के मुखिया के साथ हुई इस दुर्घटना से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल किसान का उपचार जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.