Media24Media.com: पीपला फाउंडेशन ने चरौदा-आरंग में किया कंबल वितरण, ग्रामीणों ने की सराहना

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीपला फाउंडेशन ने चरौदा-आरंग में किया कंबल वितरण, ग्रामीणों ने की सराहना

Document Thumbnail

आरंग- मंगलवार को स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर ग्राम चरौदा और आरंग में कंबल वितरण किया। ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरण की यह परंपरा संस्था विगत चार वर्षों से निभाती आ रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी अभियान चलाया जा रहा है।ग्राम चरौदा में संस्था द्वारा जरूरतमंद गरीब बुजुर्गों और दिव्यांगों को कंबल भेंट किया गया। इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।

वहीं आरंग में कंबल वितरण के दौरान फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य समाजसेवी गौरविंदर सिंह ने जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "ठंड में किसी बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान ला देना ही सबसे बड़ी सेवा है। प्रकाश पर्व पर वस्त्रदान का सौभाग्य मिलना हमारे लिए गर्व की बात है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक गर्माहट नहीं पहुंचेगी, हमारी यह सेवा यात्रा जारी रहेगी।"इस अवसर पर फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष कोमल लाखोटी, राजू साहू, नीरज साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.