Media24Media.com: श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर संजीवनी अस्पताल को मिला , गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर संजीवनी अस्पताल को मिला , गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

Document Thumbnail

नया रायपुर- 23 नवंबर को भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती एवं श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नया रायपुर की 14वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विभिन्न सेवा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।कार्यक्रम में नारायण सेवा, ग्राम सेवा एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा 101 मरीजों को ' गिफ्ट आफ लाइफ' प्रदान करना रहा। यह पहल जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों के जीवन में नई आशा और खुशियां लेकर आई।इस गौरवपूर्ण अवसर पर श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल को 45,000 से अधिक निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न करने के ऐतिहासिक कीर्तिमान के लिए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अस्पताल की निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयासों का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

यह सम्मान अस्पताल की समर्पित चिकित्सा टीम, दानदाताओं एवं सेवाभावी सहयोगियों के अथक प्रयासों तथा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम एवं सेवा के दिव्य आदर्शों को समर्पित है।

भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा और त्याग के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अस्पताल आज भी बिना किसी शुल्क के जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्री सत्य साईं बाबा के चरणों में कृतज्ञता एवं सर्वजन के कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.