व्यापार बढ़ाने और सेमिनार आयोजन पर हुई चर्चा
आरंग- शनिवार को विश्राम गृह में आरंग व्यापारी संगठन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़िया वाणिज्य व्यापार संघ की बैठक आहूत की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय को कैसे बढ़ाया जाए, व्यापार की संभावनाओं, व्यापार में आने वाली कठिनाइयों तथा आगामी समय में सेमिनार के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गई।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष शेखर वर्मा ने नगर के व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यापार में सफलता के गुर बताए। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, ईमानदारी और नई सोच से ही स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाई दी जा सकती है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप टिकरिहा, प्रदेश महासचिव कुबेर चंद्राकर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेश वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रिलोचन साहू तथा आरंग व्यापारी संघ अध्यक्ष सूरज शर्मा, राकेश गुप्ता, आशुतोष अग्रवाल, मनोज चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, सौरभ चंद्राकर, सूरज सोनकर, दूजेराम धीवर, नुकेश चंद्राकर, लिलेश साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, यमंक चंद्राकर, तिलक साहू, राजेश चंद्राकर, मनोज लोधी, राहुल प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

.gif)