Media24Media.com: दिव्यांग बच्चों के लिए आंकलन व उपकरण मांग शिविर संपन्न,आरंग-अभनपुर के 117 बच्चों का हुआ परीक्षण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दिव्यांग बच्चों के लिए आंकलन व उपकरण मांग शिविर संपन्न,आरंग-अभनपुर के 117 बच्चों का हुआ परीक्षण

Document Thumbnail

आरंग- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आरंग व अभनपुर विकासखंड का संयुक्त आंकलन शिविर शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय राखी, नवा रायपुर में  संपन्न हुआ।

शिविर में दोनों विकासखंडों के कुल 117 बच्चों का आइडेंटिफिकेशन, असेसमेंट एवं स्क्रीनिंग किया गया। इनमें अभनपुर से 60 व आरंग से 57 बच्चे शामिल रहे। विशेषज्ञों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड तथा एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन किया।विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्वयक सुरेन्द्र सिंह चन्द्रसेन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों की आवश्यकता के अनुसार उन्हें शैक्षणिक व सहायक सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि वे शासकीय योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर जिला परियोजना कार्यालय के दिशा-निर्देश में बीआरसी सुरेन्द्र सिंह चन्द्रसेन के संयोजन में आयोजित हुआ। इसमें एलिम्को कानपुर की टीम, जिला अस्पताल रायपुर के चिकित्सकों, समाज कल्याण, समग्र शिक्षा व स्कूल शिक्षा विभाग ने सहयोग दिया।

सफल आयोजन में एपीसी बसंत वर्मा, बीईओ दिनेश शर्मा, एबीईओ लखेश्वर रात्रे का विशेष मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के आयोजन संयोजन में अहम् भूमिका बीआरपी श्रवण कुमार साहू, माधुरी गोस्वामी, फिजियोथैरेपिस्ट विरेन्द्र कुमार साहू, स्पेशल एजुकेटर लोकेश कुमार साहू, यशवंत पटेल, संकुल समन्वयक पंकज ध्रुव, मोहम्मद शेख, गिरीजा शंकर अग्रवाल, लकमेंदर सिंह बौद्ध, अमृत लाल भारती सहित शिक्षकों व कार्यालयीन स्टाफ अरविंद पटेल, मोनेश्वरी साहू का रहा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.