Media24Media.com: ट्रेन से लाया जा रहा था 300 किलो पनीर, रायपुर स्टेशन पर विभाग ने किया जब्त

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रेन से लाया जा रहा था 300 किलो पनीर, रायपुर स्टेशन पर विभाग ने किया जब्त

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पनीर भोपाल से ट्रेन के माध्यम से रायपुर लाया गया था। विभाग ने जब्त पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


150 किलो पनीर पर बालाजी एंटरप्राइजेज का नाम

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी विनोद गुप्ता के मुताबिक, जब्त किए गए पनीर में लगभग 150 किलो माल पर बालाजी एंटरप्राइजेज का नाम दर्ज मिला है। वहीं, शेष करीब 150 किलो पनीर बिना किसी ब्रांड और लोगो के पाया गया। बिना ब्रांड वाले पनीर के संबंध में फिलहाल संबंधित व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

विभागीय अधिकारियों ने पनीर के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट से पनीर की गुणवत्ता और उसमें किसी तरह की मिलावट या अनियमितता की पुष्टि हो सकेगी। इसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध, संदेह के आधार पर कार्रवाई

अधिकारी विनोद गुप्ता ने बताया कि संदिग्ध पनीर की सूचना मिलने पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर प्रतिबंधित है। हालांकि, जब्त किए गए पनीर के एनालॉग होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी वास्तविक स्थिति प्रयोगशाला जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल विभाग ने पूरे माल को जब्त कर लिया है। अब जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की दिशा निर्भर करेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.