Media24Media.com: अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल 2026 के लिए हेमचंद साहू का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर, अब दुनिया देखेगी हेमचंद का हुनर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल 2026 के लिए हेमचंद साहू का चयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर, अब दुनिया देखेगी हेमचंद का हुनर

Document Thumbnail

आरंग- तामासिवनी गांव के सपूत एवं छत्तीसगढ़ के प्रथम सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू का चयन अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है। चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

हेमचंद साहू ने अपनी अद्भुत कला, प्रतिभा और निरंतर मेहनत के दम पर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि तामासिवनी और आरंग-अभनपुर क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। रेत जैसे नाजुक माध्यम पर वे देवी-देवताओं, संस्कृति और सामाजिक संदेशों की जीवंत आकृतियां उकेरते हैं।

सदैव सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले हेमचंद साहू का पुनः अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए चयन होना समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनकी कला के प्रति अटूट लगन, समर्पण और साधना का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर ग्राम तामासिवनी, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ कलाकार संगठन सहित समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.