Media24Media.com: अमित जोगी का नया अंदाज, स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते आए नजर; 2 अक्टूबर को रिलीज होगा गीत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अमित जोगी का नया अंदाज, स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करते आए नजर; 2 अक्टूबर को रिलीज होगा गीत

Document Thumbnail

 रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी इन दिनों अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। राजनीतिक गतिविधियों से इतर उन्होंने एक गीत रिकॉर्ड किया है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। वीडियो में अमित जोगी गीत रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे कौए की आवाज की नकल करते हुए भी दिखाई देते हैं।


अमित जोगी ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वे एक शॉर्ट फिल्म के लॉन्च के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने गीत रिकॉर्ड करने का फैसला किया। उन्होंने रिकॉर्डिंग सेशन का छोटा वीडियो साझा करते हुए गीत से जुड़ी जानकारी भी दी।

2 अक्टूबर को रिलीज होगा गीत

अमित जोगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें शब्दों में नहीं कही जातीं, बल्कि उन्हें गा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गीत की रिकॉर्डिंग Gaurav R Music में हुई है।

उनके मुताबिक, यह गीत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने अभी गीत के बोल, नाम और अन्य विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं। रिकॉर्डिंग का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके इस नए प्रयोग को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.