Media24Media.com: पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ शोएब ढेबर, गोपनीय जानकारी लीक होने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुआ शोएब ढेबर, गोपनीय जानकारी लीक होने के आरोप में आरक्षक लाइन अटैच

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बुधवार को रायपुर पुलिस ने पाम बेलाजिओ स्थित ठिकाने, बैरन बाजार स्थित पारिवारिक आवास समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोएब के वहां से निकल जाने की जानकारी सामने आई है।

फाइल फोटो 

पुलिसकर्मी लाइन अटैच, गोपनीय जानकारी लीक होने की चर्चा

शोएब की तलाश के दौरान पुलिस विभाग के एक आरक्षक पर भी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक शिवम द्विवेदी को लाइन अटैच किया गया है।


सूत्रों के अनुसार, आरक्षक पर पुलिस की दबिश से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक होने में लापरवाही बरतने का आरोप है। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल कार्रवाई के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच किए जाने की बात कही जा रही है।


दूसरे राज्यों में भी शोएब की तलाश

पुलिस को आशंका है कि कार्रवाई की भनक लगने के बाद शोएब ढेबर दूसरे राज्य में जा सकता है। इसके मद्देनजर रायपुर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं। दूसरे राज्यों में भी उसके संभावित ठिकानों पर निगरानी और तलाश की जा रही है।

कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद बढ़ी तलाश

बताया जा रहा है कि कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने शोएब ढेबर की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच में पुलिस ने उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ना पड़ा था।

मामला कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को कथित तौर पर व्हाट्सऐप के जरिए 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और धमकी देने से जुड़ा है। पुलिस अब आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की आधिकारिक जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.