Media24Media.com: #पुलिस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #पुलिस. Show all posts
Showing posts with label #पुलिस. Show all posts

Mahasamund : शिशुपाल पर्वत के नीचे युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के सरायपाली विकासखंड स्थित शिशुपाल पर्वत के नीचे एक युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों शव देखे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


शिनाख्त नहीं, जांच तेज

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शव कितने समय पुराने हैं और किन परिस्थितियों में दोनों की मौत हुई। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हर एंगल से जांच

स्थानीय स्तर पर युवक-युवती के प्रेमी जोड़ा होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र पहले भी इस तरह की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी भी अटकल की पुष्टि नहीं की है और इसे शुरुआती कयास बताया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या, दुर्घटना और आपराधिक पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 
 

आधारभूत सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से वर्चुअली जुड़कर विभिन्न जिलों में 8 नए साइबर थानों और 255 करोड़ रुपए की लागत से तैयार पुलिस आवासीय भवनों तथा थाना भवनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पुलिस के जवानों को इस विशेष पहल के लिए शुभकामनाएं दी।



मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत सौभाग्य का है, क्योंकि 255 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेजेंटेशन के माध्यम से हमने देखा कि साइबर थाना, एसडीओपी कार्यालय, चौकी भवन, ट्रांजिट हॉस्टल एवं आवासीय भवन अत्यंत सुंदर और सुविधाजनक बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि इन सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक वातावरण में कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और वे अपने कर्तव्यों का और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

साय ने कहा कि सरकार का सतत प्रयास है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर आवास एवं कार्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे सुदूर अंचलों तक भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा।

उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अनेक स्थानों पर साइबर पुलिस थानों की शुरुआत की जा रही है। आज जशपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव जिलों सहित कुल 8 नए साइबर थानों का शुभारंभ किया गया है। इससे पूर्व प्रदेश के पांच जिलों में साइबर थाना संचालित हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार अन्य जिलों में भी साइबर थाने स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही चार जिलों में भारत वाहिनी के कैंपस, नौ जिलों में नए थाना भवन, माना में सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की चौकी तथा आवासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया।

गृहमंत्री शर्मा ने 255 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए इन निर्माण कार्यों एवं 8 नए साइबर थानों की स्वीकृति और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन पवन देव, एडीजी श्री एसआरपी कल्लूरी, एडीजी प्रदीप गुप्ता, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एडीजी दीपांशु काबरा, एडीजी अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वनमंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक भईया लाल रजवाड़े, ललित चंद्राकर, विधायक रायमुनि भगत एवं जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी रहे।

उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के 21वीं भारत रक्षित वाहिनी करकाभाट, पुलिस थाना भवन सनौद, महासमुंद जिले के 20वीं भारत रक्षित वाहिनी परसदा, धमतरी जिले के पुलिस चौकी भवन करेलीबड़ी, रायपुर जिले के सेन्ट्रल आर्म्स स्टोर, 4थीं वाहिनी माना, ट्रांजिट हॉस्टल, बस्तर जिले के 19वीं भारत रक्षित वाहिनी करनपुर, बीजापुर जिले के पुलिस थाना भवन तर्रेम, पुलिस थाना भवन नैमेड़, सुकमा जिले के पुलिस थाना भवन चिंतागुफा, पुलिस थाना भवन चिंतलनार, कांकेर जिले के 22वीं भारत रक्षित वाहिनी भीरावाही, नारायणपुर जिले के पुलिस थाना भवन भरण्डा, पुलिस थाना भवन बैनुर, ट्रांजिस्ट हॉस्टल नारायणपुर, दुर्ग जिले के पुलिस थाना भवन पद्द्मनाभपुर, पुलिस थाना भवन पुलगांव, 36 अराजपत्रित एवं 48 प्रधान आरक्षक आवासगृह, एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन धमधा, बेमेतरा जिले के एस.डी.ओ.पी. कार्यालय भवन बेरला, राजनांदगांव जिले के एस.आई.बी. फिल्ड यूनिट, ट्रांजिट हॉस्टल, दुर्ग, सूरजपुर जिले के पुलिस चौकी कुदरगढ़, कोरिया जिले के 24 अराजपत्रित एवं 144 प्र.आर./आरक्षक आवासगृह बैकुण्ठपुर एवं ट्रांजिट हॉस्टल बलरामपुर का लोकार्पण किया।

टीचर निकली लुटेरी दुल्हन: 15 साल में 8 शादियां कर 65 लाख की ठगी, 9वीं शादी से पहले गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला टीचर ने पिछले 15 वर्षों में 8 शादियां कर करीब 65 लाख रुपये की ठगी की। अब वह अपनी 9वीं शादी की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार महिला की पहचान समीरा फातिमा के रूप में हुई है, जो पेशे से खुद को एक स्कूल टीचर बताती थी। लेकिन उसकी असली पहचान एक ठग गिरोह की सदस्य के रूप में सामने आई है, जो शादी का झांसा देकर पुरुषों को फंसाने और ठगने का काम करती थी।

सोशल मीडिया से बनाती थी शिकार

पुलिस जांच के अनुसार, समीरा सोशल मीडिया जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप कॉल्स के जरिए पुरुषों से संपर्क बनाती थी। वह खुद को तलाकशुदा बताती और कहती कि उसका एक बच्चा भी है। भावनात्मक कहानियां सुनाकर वह सामने वाले से सहानुभूति और भरोसा हासिल कर लेती थी।

शादी के बाद ब्लैकमेलिंग और फिर फरार

शादी के बाद समीरा अपने 'पति' को किसी न किसी बहाने से ब्लैकमेल करती और भारी रकम वसूलने के बाद गायब हो जाती। जांच में सामने आया है कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से यह ठगी करती थी।

पूर्व पति ने लगाए गंभीर आरोप

समीरा के एक पूर्व पति शारिक पठान ने आरोप लगाया है कि उसने उससे 50 लाख रुपये ठगे, जबकि एक अन्य पति से उसने 15 लाख रुपये ऐंठे। यह रकम नकद और बैंक ट्रांसफर दोनों तरीकों से वसूली गई थी।

आरबीआई अधिकारी भी बने निशाना

सिर्फ आम लोग ही नहीं, समीरा फातिमा ने भारतीय रिज़र्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अपने जाल में फंसाया। यह मामला तब उजागर हुआ जब वह अपनी 9वीं शादी के लिए एक नए पुरुष से मिलने गई और पुलिस ने उसे वहीं धर दबोचा।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि इस महिला द्वारा ठगे गए अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई और भी इस महिला की ठगी का शिकार हुआ है तो वह आकर शिकायत दर्ज कराए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.