Media24Media.com: लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच, जन्मदिन पर जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लवलीना बोरगोहेन का गोल्डन पंच, जन्मदिन पर जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन पर देश को शानदार तोहफा दिया है। उन्होंने 2026 एशियन गेम्स में महिलाओं की 75 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में लवलीना ने चीन की बाओ जियी को 5-0 से हराकर खिताब जीता।


शुरुआती दो राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लवलीना ने संयम के साथ खेलते हुए सटीक पंच लगाए और बढ़त बनाए रखी। आखिरी राउंड में उन्होंने मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली और जजों के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की।

12 साल बाद भारत की महिला बॉक्सर को एशियाड गोल्ड

लवलीना की इस जीत के साथ भारतीय महिला बॉक्सिंग के लिए भी खास उपलब्धि जुड़ गई है। 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स के बाद यह पहली बार है, जब भारत की किसी महिला मुक्केबाज ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।

इससे पहले भारत के लिए यह उपलब्धि महान मुक्केबाज मैरी कॉम ने हासिल की थी। मैरी कॉम ने 2014 में 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब 12 साल बाद लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड जीतकर भारतीय महिला बॉक्सिंग में नया अध्याय जोड़ा है।

सिल्वर के बाद बदला पदक का रंग

लवलीना के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि 2022 के एशियन गेम्स में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। चार साल बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इस बार पदक का रंग बदल दिया और सीधे स्वर्ण पर कब्जा किया।

फाइनल में बाओ जियी को दी मात

फाइनल मुकाबले में चीन की बाओ जियी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और क्लिंच के जरिए लवलीना पर दबाव बनाने की कोशिश की। मुकाबले के दौरान दोनों मुक्केबाज एक-दूसरे से भिड़ते हुए मैट पर भी गिरीं।

हालांकि, लवलीना ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने आक्रामकता के बजाय सटीक और साफ पंच लगाने पर ध्यान दिया। पहले राउंड के बाद वह 3-2 से आगे रहीं और दूसरे राउंड में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी।

आखिरी राउंड में लवलीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में पूरी तरह कर लिया। जजों ने सर्वसम्मत फैसला देते हुए उन्हें 5-0 से विजेता घोषित किया। जन्मदिन के दिन मिले इस स्वर्ण पदक के साथ लवलीना ने एशियन गेम्स में अपना नाम भारतीय बॉक्सिंग की उपलब्धियों में दर्ज करा दिया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.